logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यपुरा और दावथ सीएचसी का निरीक्षण सीएस डा मनीराज रंजन और डा सौरभ प्रकाश ने किया। दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर एवं सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में बड़े ही श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से देर शाम तक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदर कांड पाठ में भाग लिया। दावथ प्रखंड अंतर्गत पावन देवड़ी धाम के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु भक्तों के द्वारा कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की शुभारंभ की गई ,वहीं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ,रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ, दीप ज्योति, आरती, भजन, सत्संग एवं हवन के साथ ही संध्या में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। वही सूर्यपुरा प्रखंड के सदर पंचायत अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला के पुनर्निर्मित हनुमान मंदिर महावीर चौतारा से हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर यज्ञ बाबा विंध्य कुंडा अखाड़ा अयोध्यधाम से आए श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास खंडेसरी जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञ का झंडा जुलूस निकाल कर जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए समूचे गांव में भ्रमण किया, जुलूस में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रही। वहीं बंगला चौक स्थित हनुमान मानस मंदिर में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय बलिहार ,बारून, सूर्यपुरा , खरोज के साथ ही कई अन्य गांव के श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर पूजा अर्चना में भाग लिया।हनुमान जन्मोत्सव पर दावथ प्रखंड एवं सूर्यपुरा प्रखंड के विभिन्न गांव के हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा भव्य सजावट के साथ पूजा अर्चना किया गया।

2 hrs ago
user_Anjali Kumari
Anjali Kumari
रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
2 hrs ago

सूर्यपुरा और दावथ सीएचसी का निरीक्षण सीएस डा मनीराज रंजन और डा सौरभ प्रकाश ने किया। दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिर एवं सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में बड़े ही श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से देर शाम तक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदर कांड पाठ में भाग लिया। दावथ प्रखंड अंतर्गत पावन देवड़ी धाम के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु भक्तों के द्वारा कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की शुभारंभ की गई ,वहीं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ,रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ, दीप ज्योति, आरती, भजन, सत्संग एवं हवन के साथ ही संध्या में प्रसाद वितरण का

कार्यक्रम किया गया। वही सूर्यपुरा प्रखंड के सदर पंचायत अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला के पुनर्निर्मित हनुमान मंदिर महावीर चौतारा से हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर यज्ञ बाबा विंध्य कुंडा अखाड़ा अयोध्यधाम से आए श्री श्री 1008 श्री देवनारायण दास खंडेसरी जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञ का झंडा जुलूस निकाल कर जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए समूचे गांव में भ्रमण किया, जुलूस में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रही। वहीं बंगला चौक स्थित हनुमान मानस मंदिर में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय बलिहार ,बारून, सूर्यपुरा , खरोज के साथ ही कई अन्य गांव के श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर पूजा अर्चना में भाग लिया।हनुमान जन्मोत्सव पर दावथ प्रखंड एवं सूर्यपुरा प्रखंड के विभिन्न गांव के हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा भव्य सजावट के साथ पूजा अर्चना किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज थाना के पड़ुरी गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात में दो भांजों ने अपने सगे मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बैजनाथ सिंह (55 वर्ष) अपने पुत्र के साथ चाय-पान के लिए घर से निकले थे, तभी काले रंग की एक्सयूवी 300 से पहुंचे भांजे गोपाल राय और रंजीत मउआर ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिक्रमगंज सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। मृतक के पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद के साथ-साथ जमीन को लेकर पहले से तनाव था और आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। नासरीगंज थाना ASI ददन कुमार ने बताया कि नासरीगंज थाना अंतर्गत पडुरि गांव में गोली लगने से हत्या हुआ है मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
    4
    बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के  नासरीगंज थाना के पड़ुरी गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात में दो भांजों ने अपने सगे मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बैजनाथ सिंह (55 वर्ष) अपने पुत्र के साथ चाय-पान के लिए घर से निकले थे, तभी काले रंग की एक्सयूवी 300 से पहुंचे भांजे गोपाल राय और रंजीत मउआर ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिक्रमगंज सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है।
मृतक के पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद के साथ-साथ जमीन को लेकर पहले से तनाव था और आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी।
नासरीगंज थाना ASI ददन कुमार ने बताया कि नासरीगंज थाना अंतर्गत पडुरि गांव में गोली लगने से हत्या हुआ है मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  लाया गया।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    12 hrs ago
  • छापेमारी की आहट से सहमा बाजार, तीसरे दिन भी बंद रही दुकानें काराकाट /रोहतास।कच्छवाँ बाजार में लगातार तीसरे दिन भी कारोबार पूरी तरह ठप रहा। किसी आधिकारिक बंद की घोषणा नहीं होने के बावजूद राज्य कर विभाग की संभावित छापेमारी की खबर से व्यापारी दहशत में हैं। यही वजह रही कि गुरुवार को भी अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले और पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह जैसे ही विभागीय टीम के आने की चर्चा फैली, मुख्य बाजार की बड़ी दुकानों—किराना, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई—के शटर गिरने लगे। हालात ऐसे हो गए कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगभग खत्म हो गई और दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोग निराश होकर लौट गए। स्थिति यह रही कि जरूरी दवाओं के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बाजार के चौक-चौराहों पर दिनभर व्यापारी आपस में संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। छोटे दुकानदारों ने भी किसी तरह का जोखिम लेने से बचते हुए अपनी दुकानें बंद रखना ही उचित समझा। कच्छवाँ बाजार, जो रोहतास का प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस अघोषित बंदी से न केवल व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि विभागीय सर्वे और जांच के नाम पर कागजी प्रक्रिया इतनी जटिल होती है कि छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी डर के कारण वे दुकानें खोलने से बच रहे हैं। तो वही काराकाट प्रखंड अंतर्गत सकला, चौगाईं, कुरूर,चिकसील सहित दर्जनों जगह दुकान बंद होने से आम आदमी परेशान रहे ।
    2
    छापेमारी की आहट से सहमा बाजार, तीसरे दिन भी बंद रही दुकानें
काराकाट /रोहतास।कच्छवाँ बाजार में लगातार तीसरे दिन भी कारोबार पूरी तरह ठप रहा। किसी आधिकारिक बंद की घोषणा नहीं होने के बावजूद राज्य कर विभाग की संभावित छापेमारी की खबर से व्यापारी दहशत में हैं। यही वजह रही कि गुरुवार को भी अधिकांश दुकानों के शटर नहीं खुले और पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह जैसे ही विभागीय टीम के आने की चर्चा फैली, मुख्य बाजार की बड़ी दुकानों—किराना, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई—के शटर गिरने लगे। हालात ऐसे हो गए कि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगभग खत्म हो गई और दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोग निराश होकर लौट गए।
स्थिति यह रही कि जरूरी दवाओं के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बाजार के चौक-चौराहों पर दिनभर व्यापारी आपस में संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। छोटे दुकानदारों ने भी किसी तरह का जोखिम लेने से बचते हुए अपनी दुकानें बंद रखना ही उचित समझा।
कच्छवाँ बाजार, जो रोहतास का प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस अघोषित बंदी से न केवल व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि विभागीय सर्वे और जांच के नाम पर कागजी प्रक्रिया इतनी जटिल होती है कि छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी डर के कारण वे दुकानें खोलने से बच रहे हैं। तो वही काराकाट प्रखंड अंतर्गत सकला, चौगाईं, कुरूर,चिकसील सहित दर्जनों जगह दुकान बंद होने से आम आदमी परेशान रहे ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • bhukap ka vedeo dekhiye
    1
    bhukap ka vedeo dekhiye
    user_Dharmendra dubey
    Dharmendra dubey
    Nurse सासाराम, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद दिव्यांगजनो के बीच बैट्री चलित ट्राईसाइकिल वितरण किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित बुनियाद केंद्र पर सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत बैट्री चलित ट्राईसाइकिल वितरण किया गया
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद दिव्यांगजनो के बीच बैट्री चलित ट्राईसाइकिल वितरण किया गया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित बुनियाद केंद्र पर सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत बैट्री चलित ट्राईसाइकिल वितरण किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Rakhi kumari
    1
    Post by Rakhi kumari
    user_Rakhi kumari
    Rakhi kumari
    कलेर, अरवल, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Chandan chook kaup
    3
    Post by Chandan chook kaup
    user_Chandan chook kaup
    Chandan chook kaup
    गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • हसपुरा ,औरंगाबाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया हसपुरा बाजार के बड़ी खेल मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश मे गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया
    1
    हसपुरा ,औरंगाबाद कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया
हसपुरा बाजार के बड़ी खेल मैदान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश मे गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Chandan chook kaup
    3
    Post by Chandan chook kaup
    user_Chandan chook kaup
    Chandan chook kaup
    गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • follow me on X for worldwide updates war economy defence news. https://x.com/i/status/2039550527642710449 🚨इंडोनेशिया से दिल दहला देने वाले और परेशान करने वाले समाचार दृश्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा और सुनामी लहरें उठीं।
    2
    follow me on X for worldwide updates war economy defence news. 
https://x.com/i/status/2039550527642710449
🚨इंडोनेशिया से दिल दहला देने वाले और परेशान करने वाले समाचार दृश्य
अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा और सुनामी लहरें उठीं।
    user_Ravi Sharma
    Ravi Sharma
    Financial Analyst Dehri, Rohtas•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.