logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन, 5 लाख से होगा विकास कार्य तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष राम पंजवानी, पार्षद ईश्वर यदु, विकास सुखवानी, राजकुमार गेन्डरे, ललित अग्रवाल सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका द्वारा लगभग 5 लाख रुपये की लागत से अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य के तहत चौक को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा क्षेत्रीय मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

on 12 March
user_प्रकाश जोशी
प्रकाश जोशी
Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
on 12 March
2f265aae-a6c0-4699-acb2-4dadda04386d

अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन, 5 लाख से होगा विकास कार्य तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष राम पंजवानी, पार्षद ईश्वर यदु, विकास सुखवानी, राजकुमार गेन्डरे, ललित अग्रवाल सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका द्वारा लगभग 5 लाख रुपये की लागत से अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य के तहत चौक को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा क्षेत्रीय मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां
    1
    स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा
थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    1
    Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक
    1
    छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी
👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात
👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू
⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है
📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग, लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल! मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल... क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह का बीमारी बन गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता... ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....
    1
    सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग,
लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल!
मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल...
क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं  कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह  का बीमारी बन  गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता...
ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • पटना, 14 अप्रैल 2026: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के प्रस्ताव पर श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया। समस्त एनडीए परिवार ने एकमत से उन पर विश्वास व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर सम्राट चौधरी जी ने कहा — _"संकल्प से सिद्धि तक, विकसित बिहार की ओर हमारा दृढ़ कदम! यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके लिए मैं हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ।"_ उन्होंने इस अवसर पर माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी, श्री राजीव रंजन सिंह 'ललन सिंह' जी, श्री जीतन राम मांझी जी, श्री बी. एल. संतोष जी, श्री विनोद तावड़े जी, श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, श्री संजय सरावगी जी तथा श्री भीखूभाई दलसानिया जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। "यह समर्थन हमारे सामूहिक संकल्प को और अधिक मजबूत करता है कि हम विकास, प्रगति, सुशासन और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे" — सम्राट चौधरी बिहार में NDA सरकार अब 'सुशासन, विकास और जनसेवा' के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
    1
    पटना, 14 अप्रैल 2026: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के प्रस्ताव पर श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया। समस्त एनडीए परिवार ने एकमत से उन पर विश्वास व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर सम्राट चौधरी जी ने कहा — _"संकल्प से सिद्धि तक, विकसित बिहार की ओर हमारा दृढ़ कदम! यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके लिए मैं हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ।"_
उन्होंने इस अवसर पर माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी, श्री राजीव रंजन सिंह 'ललन सिंह' जी, श्री जीतन राम मांझी जी, श्री बी. एल. संतोष जी, श्री विनोद तावड़े जी, श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, श्री संजय सरावगी जी तथा श्री भीखूभाई दलसानिया जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
"यह समर्थन हमारे सामूहिक संकल्प को और अधिक मजबूत करता है कि हम विकास, प्रगति, सुशासन और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे" — सम्राट चौधरी
बिहार में NDA सरकार अब 'सुशासन, विकास और जनसेवा' के संकल्प के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • जहर बनी दवाई या धोखा? धमधा में 4 एकड़ फसल बर्बाद, न्याय के लिए भटकता रहा किसान लोकेशन - धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे धमधा क्षेत्र के बसनी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसानों ने एक कृषि केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित किसान अनुभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बसनी गांव के सरपंच पति सत कुमार निषाद की लगभग चार एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। किसान का आरोप है कि यह नुकसान कृषि केंद्र से खरीदी गई दवाई और सामग्री के कारण हुआ, जो या तो घटिया थी या गलत तरीके से दी गई थी। जिसमें शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। किसान की शिकायत पर धमधा एसडीएम सोनल डेविड ने कृषि विस्तारक अधिकारी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धमधा नगर गेट के सामने संचालित गुरुद्धन कृषि केंद्र, जिसके संचालक कृष्णा साहू बताए जा रहे हैं,जीन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं: किसानों को पक्के बिल की जगह कच्ची रसीद देना जीएसटी नियमों का उल्लंघन दवाइयों को अधिक कीमत पर बेचना नुकसान होने पर किसानों को बहला-फुसलाकर मामला दबाना किसानों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कई किसान पहले भी इस कृषि केंद्र के चक्कर काट चुके हैं। कुछ को मुआवजे का आश्वासन दिया गया, तो कुछ को थोड़ी रकम देकर चुप करा दिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, किसानों का भरोसा अब प्रशासन पर से उठता जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बढ़ता आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या किसानों को न्याय मिलेगा? क्या दोषी कृषि केंद्र संचालक पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा? इस घटना ने न सिर्फ कृषि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि किसानों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
    1
    जहर बनी दवाई या धोखा? धमधा में 4 एकड़ फसल बर्बाद,  न्याय के लिए भटकता रहा किसान 
लोकेशन - धमधा
रिपोर्टर -हेमंत उमरे 
धमधा क्षेत्र के बसनी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसानों ने एक कृषि केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित किसान अनुभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बसनी गांव के सरपंच पति सत कुमार निषाद की लगभग चार एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। किसान का आरोप है कि यह नुकसान कृषि केंद्र से खरीदी गई दवाई और सामग्री के कारण हुआ, जो या तो घटिया थी या गलत तरीके से दी गई थी। जिसमें शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है।
किसान की शिकायत पर धमधा एसडीएम सोनल डेविड ने कृषि विस्तारक अधिकारी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धमधा नगर गेट के सामने संचालित गुरुद्धन कृषि केंद्र, जिसके संचालक कृष्णा साहू बताए जा रहे हैं,जीन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं:
किसानों को पक्के बिल की जगह कच्ची रसीद देना
जीएसटी नियमों का उल्लंघन
दवाइयों को अधिक कीमत पर बेचना
नुकसान होने पर किसानों को बहला-फुसलाकर मामला दबाना
किसानों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कई किसान पहले भी इस कृषि केंद्र के चक्कर काट चुके हैं। कुछ को मुआवजे का आश्वासन दिया गया, तो कुछ को थोड़ी रकम देकर चुप करा दिया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, किसानों का भरोसा अब प्रशासन पर से उठता जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बढ़ता आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या किसानों को न्याय मिलेगा? क्या दोषी कृषि केंद्र संचालक पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
इस घटना ने न सिर्फ कृषि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि किसानों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर 
घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।”
तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.