मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा | दिल्ली-आगरा हाईवे पर मची चीख-पुकार नमस्कार, आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL… और इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है मथुरा से, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी के पास हरियाणा रोडवेज बस और एक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक रामसिंह, जो फरह के गड़ाया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, टेंपो थाना फरह क्षेत्र का था और हादसा उस समय हुआ जब सभी वाहन मथुरा की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें RPRNEWS TV DIGITAL के साथ 👉 चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें

- Post by Subhash Chand1
- कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के मैनेजर ने पीड़िता के पति को दी धमकी उतरवा देंगे तुम्हारी वर्दी1
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Brajvir Singh1
- #mathura छत से घुसे बदमाश, पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी मांट रिपोर्ट - गोपाल अग्रवाल1
- up मे पारा 45 के पार1
- हमारे यहाँ पर 20 साल पुरानी लिकोरिया, सफेद पानी का आना, चिपचिपा पानी का आना इन सभी बिमारियों का इलाज किया जाता है भारतीय जड़ी बूटियां के द्वारा इलाज किया जाता है। 90 दिन की कोर्स में आप की बीमारी बिल्कुल ठीक हो जाती हैं। ☎️. 9084213215 पता - Bhartiya jadi buti parivar ऐंठपुरा, लक्ष्मी नगर रोड,पानीगाँव,वृन्दावन, मथुरा, उ. प्र., पिन कोड 2812041
- Post by Subhash Chand2