बरेली के थाना भुता क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम कस्वा निवासी 23 वर्षीय मुस्तफा पुत्र शिवराजुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में थाना भुता में मु.अ.सं. 327/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम को मुखबिर से संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। थाना अध्यक्ष रबिंद्र कुमार द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह तमंचा कुछ महीने पहले एक ट्रक चालक से लिया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

- Post by Abdul Hasan1
- बरेली के फरीदपुर भुता में सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाना प्रभारी भुता को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग पर खुली मीट, मछली और मांस की दुकानों को पूरे सावन माह तक बंद रखा जाए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं और खुले में मीट-मछली बिकने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टप्पेबाजी में लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं। इस मामले में एक महिला आरोपी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, चाकू, एक बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।1