Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुआ के रक्सा में विवाहिता की संदिग्ध मौत पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला शोभा कुमारी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका के मायके वालों ने गुरुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा कुमारी के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी।
Prem Kr. Mishra
गुरुआ के रक्सा में विवाहिता की संदिग्ध मौत पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला शोभा कुमारी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका के मायके वालों ने गुरुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा कुमारी के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी।
More news from बिहार and nearby areas
- गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला शोभा कुमारी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका के मायके वालों ने गुरुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा कुमारी के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी।1
- जनता से सीधा संबाद समस्याओं का त्वरित समाधान l पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा आज डेल्हा थाना मे जन संबाद कार्यक्रम आयोजित किया गया l जन संबाद कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है आम जनता की शिकायतों को सीधे सुनना, पुलिस जनता सम्बन्धों को मजबूत करना एवं समस्याओं को त्वरित व विधि सम्मत निष्पादन सुनिश्चित करना l आज के जन संबाद मे कई जन प्रतिनिधि तथा आम जनता उपस्थित थे l जन प्रतिनिधियों द्वारा अतिक्रमण एवं जाम की समस्याओं से निजात पाने हेतु सुझाव दिए गये एवं कारबाई करने हेतु अनुरोध किया गया l उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा थानाध्यक्ष एवं ऑडी पदाधिकारी के कार्यों की सराहना की गईं l जन संबाद कार्यक्रम मे आम जनता से अधिक जन प्रतिनिधियों की ही समस्या देखने को मिली l1
- रफीगंज शहर के लोहार गली देवी स्थान परिसर में नवनिर्मित देवी मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ को लेकर पांच दिवसीय आयोजन किया गया है। शुक्रवार को तीसरे दिन श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी। शुक्रवार रात्रि 8 बजे सदस्यों ने जानकारी दिया कि शनिवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। एवं 8 फरवरी को यह यज्ञ संपन्न होगा।1
- बिहार में मर्डर1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय भवन में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीओ आंनद विजय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना तथा जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भी भाग लिया। इस दौरान पीओ आंनद विजय ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को पंपलेट भी वितरित किया गया। ताकि अधिक से अधिक लोगों योजना से जुड़ सकें। *मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा* पानी की सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार पैदा करना , प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों का रोजगार, जल सुरक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कनीय अभियंता सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक दीपक कुमार, विनोद कुमार, पीआरएस व्यास मुनि, ऑपरेटर शशिभूषण कुमार मौजूद थें।1
- गिद्धौर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के अचानक गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया 🌹। इस दौरान हाथी ने बकरी पालन केंद्र को निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने तिलरी स्थित कैलाश दांगी, सुनील कुमार व राजेश दांगी द्वारा संचालित बकरी पालन फार्म एवं सोना महतो का घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने फार्म की संरचना को तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर दिया, जिससे बकरी पालन से जुड़ा सारा इंतजाम बर्बाद हो गया। हाथी ने फार्म में रखा अनाज भी खा लिया और हैंडपंप को भी उखाड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने रुपिन गांव में मसोमात रोहणी देवी का एक गाय की जान ले ली और गांव के ही चेतलाल यादव व संजय यादव का एक एक मवेशी को घायल कर दिया। हाथी ने दोनों व्यक्ति के घर को भी क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी देर रात गांवों में घूमता रहा, जिससे लोग पूरी रात दहशत में जागने को मजबूर रहे।1
- गयाजी जिले के गुरुआ बाजार स्थित पचमा महादेव शिव मंदिर के पास नाले के लगातार जाम रहने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूजा-अर्चना के दौरान भी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी कवि पाण्डे,दिलीप रजक,पन्नू रजक,पप्पू रजक,सम्भु गोस्वामी, कौशल साहू,सोनू पाण्डे,पतिया देवी,बसंती देवी,तारा देवी,अमित रजक,आकाश कुमार आदि लोगो ने बताया कि आसपास के अधिकतर घरों में समरसेबल पंप लगे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी निकलकर नाले में जाता है। नाली संकरी और सही ढंग से निर्मित नहीं होने के कारण वह बार-बार जाम हो जाती है। इस वजह से पानी का बहाव रुक जाता है और सड़क पर फैल जाता है। ।1