छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति देते हुए ग्राम बोटेसुर से नवागांव तक ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा, ग्राम पीरचाटोला में ₹5.20 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा वीबीजीरामजी योजना के तहत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराने का ऐलान किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भेंड्रा नवागांव और बोटेसुर में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, बोर खनन, रंगमंच, बाउंड्री वॉल तथा आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सूरजपुरा पंचायत में ₹51 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ आसपास के 15 से 20 गांवों के युवाओं के लिए नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीरचाटोला में 40, सूरजपुरा में 57, पेण्ड्रातराई में 61, बैगापारा में 65 और बोटेसुर में 75 आवास स्वीकृत हुए हैं। राज्य सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से बीते ढाई वर्षों में 11 लाख आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के सिलसिले में उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को डेयरी व स्वरोजगार से जोड़ने की सलाह दी और किसानों को बस्तर, कोंडागांव व नारायणपुर की तर्ज पर जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भवन और सड़क निर्माण ही विकास नहीं है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। बिजली व्यवस्था के तहत गांव और खेतों के फीडर अलग करने तथा बकाया बिजली बिलों का समाधान करने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पटेल, सरपंच श्रीमती दुर्गा संतराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

- छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति देते हुए ग्राम बोटेसुर से नवागांव तक ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा, ग्राम पीरचाटोला में ₹5.20 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा वीबीजीरामजी योजना के तहत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराने का ऐलान किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भेंड्रा नवागांव और बोटेसुर में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, बोर खनन, रंगमंच, बाउंड्री वॉल तथा आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सूरजपुरा पंचायत में ₹51 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ आसपास के 15 से 20 गांवों के युवाओं के लिए नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीरचाटोला में 40, सूरजपुरा में 57, पेण्ड्रातराई में 61, बैगापारा में 65 और बोटेसुर में 75 आवास स्वीकृत हुए हैं। राज्य सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से बीते ढाई वर्षों में 11 लाख आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के सिलसिले में उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को डेयरी व स्वरोजगार से जोड़ने की सलाह दी और किसानों को बस्तर, कोंडागांव व नारायणपुर की तर्ज पर जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भवन और सड़क निर्माण ही विकास नहीं है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। बिजली व्यवस्था के तहत गांव और खेतों के फीडर अलग करने तथा बकाया बिजली बिलों का समाधान करने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पटेल, सरपंच श्रीमती दुर्गा संतराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने की माँग के बीच कवर्धा में अभ्यर्थियों का जमावड़ा होने जा रहा है। नौकरी की अपनी माँगों को लेकर प्रदेश भर के पुलिस अभ्यर्थी कल उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।1
- श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए भोरमदेव, डोंगरिया और बुढ़ामहादेव धाम आने वाले कांवड़ यात्रियों तथा पदयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन लागू किया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण तथा आवश्यक जनसुविधाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना लागू की गई है। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में संपूर्ण यात्रा मार्ग पर 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, होमगार्ड जवान और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 08 सेक्टर पेट्रोलिंग और 08 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख मंदिर मार्गों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों से विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1
- बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरैया में पुलिस ने 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम पिरैया निवासी 40 वर्षीय सुंदरू भारद्वाज (पिता साहेबलाल भारद्वाज) के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान के पास बिक्री के लिए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखे हुए है। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर टीम बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपी के पास से 15-15 लीटर क्षमता वाले 04 प्लास्टिक जरीकेन में कुल 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹12,000 बताई गई है। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया, जिसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले के बाद चकरभाठा पुलिस ने जनअपील जारी करते हुए सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।1
- बस्तर के नगरनार में करीब 24 से 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से विशाल स्टील प्लांट स्थापित किया जा सकता है, लेकिन उसी नगरनार ग्राम पंचायत की सड़कें आज भी बदहाली का शिकार हैं। विकास के बड़े-बड़े दावों और जमीनी हकीकत के बीच यह अंतर स्थानीय लोगों के लिए भारी मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में इन सड़कों पर आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। रोजमर्रा के कामों के अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ियों और अपनी उपज बाजार तक ले जाने वाले किसानों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाएं शुरू हो सकती हैं, तो कुछ करोड़ रुपये खर्च कर बुनियादी सड़कें क्यों नहीं बनाई जा सकतीं। लोगों की मांग है कि जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर उनकी वर्षों पुरानी इस समस्या का तुरंत समाधान करें।1
- खैरागढ़ में आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी खुद को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचते थे और सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से ₹50 वसूलते थे। पैसे लेने के बावजूद किसी का भी आयुष्मान कार्ड अपडेट नहीं किया गया। इस संबंध में खैरागढ़ पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर सेट और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भिलाई निवासी शम्मी सिंह ठाकुर उर्फ मोनू सिंह ठाकुर, राजनांदगांव जिले के पटेवा निवासी शुभलायक सिंह ठाकुर और दुर्ग जिले के पुलगांव निवासी गोपी निषाद शामिल हैं। पुलिस इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के साथ ही इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी ठगी की है या नहीं। मामले का खुलासा होने के बाद खैरागढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी शासकीय योजना के नाम पर रुपये मांगने वाले या खुद को सरकारी अफसर बताने वाले व्यक्ति पर बिना जांच-परख के विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत निकटतम थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने को कहा गया है।1
- मध्यप्रदेश में युवाओं से जुड़े मसलों पर त्वरित निर्णय लेने के लिए चार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। यह अदालतें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बनाई जाएंगी।1
- मंडला के निवास क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जनसामान्य के राजस्व और पंचायत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ हल करने की भी हिदायत दी।1