कौशांबी: मंझनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में लगभग आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा बचानी के पुरवा गांव के सामने उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और अप्पे (छोटे यात्री वाहन) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अप्पे वाहन गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अप्पे का शीशा टूट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद अप्पे सड़क किनारे खंती में पलट गया, जिससे उसमें सवार कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में चार महिलाएं प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि दो लोग कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पत्रकार कुलदीप पटेल की रिपोर्ट

- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- उत्तर प्रदेश के Kaushambi district में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। Kada Dham थाना क्षेत्र के Rampur Badhanawa गांव में रोड लाइट उठाते समय अचानक करंट उतर आया। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by Raja Ji1
- UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।प्रदर्शन कर रहे कई लोगो को दिल्ली पुलिस हिरासत मे लेकर जा रही है, फिर भी आंदोलन रुकने का नाम नही ले रहा! #UGC_RollBack #UGC_काला_कानून_वापस_लो #UGCRollBack #ugc_नहीं_ucc_चाहियॆ1
- Post by Shuru Niws1
- कौशांबी...जनसुनवाई में तकनीक का समावेश- पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने 'ऑनलाइन संवाद' के जरिए सुनीं फरियादियों की समस्याएं ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हो, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उन्हें समय पर न्याय मिल सके। तकनीक के इस प्रयोग से न केवल पुलिसिंग में पारदर्शिता आई है, बल्कि आम जनमानस का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1