Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे तैयारी मे जुटे कवरिया प्रसासन भी अलर्ट1
- सूरत में हो रही बारिश धोखा मत खाना मौके ज्यादा लेना क्योंकि यह कलयुग है1
- थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत मरौचा के पास टेंपो पलटने से बुजुर्ग हुआ घायल इलाज के दौरान हुई मौत बॉडी क्षेत्र के निवासी एक वृद्ध की टेंपो पलटने से मौत हो गई। हादसा बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ। मृतक के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि उनके पिताजी रामसेवक मेला करने के लिए टेंपो से बैठकर फखरपुर जा रहे थे। तभी बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित मनोचा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।1
- राज्यसभा में राघव चड्ढा ने NEET पेपर लीक पर रखी बात, बोले— "पहले सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान मेरी जिम्मेदारी है" नई दिल्ली: राज्यसभा में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब वह विपक्ष में बैठते थे, तब सरकार से सवाल पूछना उनका हथियार था। लेकिन अब सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठने के बाद समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।1
- स्वास्थ्य, पेयजल और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बाराबंकी प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को बाराबंकी के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल परियोजना तथा गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले विकास खंड बंकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा-बरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मझलेपुर में निर्माणाधीन नगरीय पेयजल योजना के ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कर योजना का संचालन शुरू कराने को कहा, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कान्हा गौशाला और बंकी के निवलेट फार्म एवं गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़, चना और केला भी खिलाया तथा गोशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना व कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल1