झारखंड आवासीय विद्यालय कातिंग में आगामी सत्र दो हजार छब्बीस–सत्ताईस के नामांकन पर अहम बैठक, पारदर्शिता पर जोर झारखंड आवासीय विद्यालय कातिंग में शैक्षणिक सत्र दो हजार छब्बीस–सत्ताईस के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए सोमवार शाम पांच बजे बताया गया कि बैठक में विद्यालय की रिक्त सीटों, श्रेणीवार आरक्षण तथा नामांकन की पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी सत्र में कक्षा छह, सात और नौ में नामांकन लिया जाएगा। सामाजिक न्याय और समावेशी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीटों का श्रेणीवार बंटवारा भी निर्धारित किया गया। कक्षा छह में कुल पचास सीटें निर्धारित हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति के लिए इकतीस सीटें, अनुसूचित जाति के लिए एक सीट, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए पांच सीटें, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एक सीट तथा बीपीएल श्रेणी के लिए बारह सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं उच्च कक्षाओं में कक्षा सात के लिए दो सीटें और कक्षा नौ के लिए एक सीट निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमसम्मत रखने का निर्देश दिया। कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज तथा चैनपुर की मुखिया शोभा देवी ने भी शिक्षा के अधिकार पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को इन सीटों का लाभ मिलना चाहिए। विद्यालय की वार्डन सिलवाती देवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी साझा की। बैठक में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ आगामी सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के सुझाव भी दिए। अंत में अतिथियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि चयन प्रक्रिया में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिल सके।

- झारखंड आवासीय विद्यालय कातिंग में शैक्षणिक सत्र दो हजार छब्बीस–सत्ताईस के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए सोमवार शाम पांच बजे बताया गया कि बैठक में विद्यालय की रिक्त सीटों, श्रेणीवार आरक्षण तथा नामांकन की पारदर्शिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी सत्र में कक्षा छह, सात और नौ में नामांकन लिया जाएगा। सामाजिक न्याय और समावेशी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीटों का श्रेणीवार बंटवारा भी निर्धारित किया गया। कक्षा छह में कुल पचास सीटें निर्धारित हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति के लिए इकतीस सीटें, अनुसूचित जाति के लिए एक सीट, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए पांच सीटें, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एक सीट तथा बीपीएल श्रेणी के लिए बारह सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं उच्च कक्षाओं में कक्षा सात के लिए दो सीटें और कक्षा नौ के लिए एक सीट निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमसम्मत रखने का निर्देश दिया। कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज तथा चैनपुर की मुखिया शोभा देवी ने भी शिक्षा के अधिकार पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को इन सीटों का लाभ मिलना चाहिए। विद्यालय की वार्डन सिलवाती देवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी साझा की। बैठक में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ आगामी सत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के सुझाव भी दिए। अंत में अतिथियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि चयन प्रक्रिया में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिल सके।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालम नावाटोली गांव में सोमवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेमिका से कथित कहासुनी के बाद 30 वर्षीय युवक ने गुस्से में आकर पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- गुमला: नगरपालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिले के 44 मतदान केंद्रों पर आज प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर परिषद) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित के दिशा-निर्देशों के आलोक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से पूरे मतदान दिवस का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक रहा।सायं 5 बजे तक प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार गुमला जिले में कुल 59.79% मतदान दर्ज किया गया। सभी मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों से सुरक्षित रूप से वापस लौटकर रिसीविंग सेंटर, कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर पहुँच चुके हैं तथा मतदान सामग्री एवं अभिलेखों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत विधिवत जमा किया जा रहा है।रिसीविंग के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने संयुक्त रूप से रिसीविंग सेंटर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं तथा मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदान कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की समन्वित एवं सजग प्रशासनिक कार्यवाही लोकतंत्र के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रशासन द्वारा आगामी मतगणना की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।3
- गुमला: नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रातः 7 बजे से ही मतदाता उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं तथा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संचालित हो रहा है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आजाद बस्ती स्थित चलंत बूथ संख्या 10/1 एवं 10/2, कम्युनिटी हॉल अम्बेडकर नगर के बूथ संख्या 4/1, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र खड़िया पाड़ा के बूथ संख्या 4/2, व्यापार मंडल के बूथ संख्या 5/1, संयुक्त सहकारिता भवन स्थित बूथ संख्या 5/2 तथा नगर परिषद परिसर स्थित बूथ संख्या 21/1 एवं 21/2 का दौरा कर वहां की विधि-व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।।4
- पुराना खोदा हटाए उच्च तकनीक लेजर मशीन द्वारा आपके शहर गुमला में heartink tattoo studio & laser Centre men Road Gumla1
- हमें जनसैलाब भरे होता है सब मां का असीम कृपा है1
- ये को समय अभी पहुंची है आदिवासियो का महुवा बिनने का समय है और जिससे की कई सारे लोग महुवा स्थल को साफ करने के लिए आग लगाया करते है जिससे की कई सारे पौधे मार जाते है या फिर बोल दे जल कर राख हो जाती है इस लिए कोई भी आग न लगाए और सभी जंगल को जलने से बचाए।।1
- आकांक्षी प्रखंड डुमरी के औरापाठ क्षेत्र में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में नीति आयोग पोषित “पाथ टू एडवांसमेंट एंड होलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ (पहल)” परियोजना के तहत पीवीटीजी परिवारों के समग्र विकास का कार्य जारी है। जानकारी देते हुए सोमवार की शाम छह बजे बताया गया कि पहले चरण में लघु सिंचाई विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने, लिफ्ट सिंचाई, तालाब निर्माण एवं पंपसेट उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कृषि को मजबूती मिल सके। इसके बाद आजीविका बढ़ाने के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, एजोला घास की खेती, मचान विधि से सब्जी उत्पादन तथा मोरिंगा पौध वितरण किया जा रहा है। कुल तैंतालीस पीवीटीजी परिवारों को एक वर्ष के भीतर स्थायी रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि यह पहल औरापाठ क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1