logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बजाग में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण आयोजित, 240 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा डिंडौरी : 10 मार्च, 2026 जिले के अनुविभाग बजाग अंतर्गत विकासखंड बजाग में मंगलवार, 10 मार्च 2026 को जनगणना 2027 के प्रथम चरण **मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (HLO)** से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय बजाग में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री रामबाबू देवांगन के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। इसमें प्रस्तावित प्रगणक, पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर, जनशिक्षक, पटवारी, सचिव एवं वनरक्षकों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना 2027 का प्रारंभिक परिचय, भवन, जनगणना मकान एवं परिवार की पहचान, उनकी नंबरिंग तथा HLO ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री भरत अग्रवाल द्वारा पीपीटी के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रशिक्षण में कुल 240 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार बजाग श्री भरत सिंह बट्टे, प्राचार्य महाविद्यालय बजाग, मास्टर ट्रेनर, बीआरसी श्री गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनगणना 2027 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड करंजिया में दिनांक 12 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

on 10 March
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
on 10 March
548c31c4-fedd-4042-ba85-e4d598702c3a

बजाग में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण आयोजित, 240 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा डिंडौरी : 10 मार्च, 2026 जिले के अनुविभाग बजाग अंतर्गत विकासखंड बजाग में मंगलवार, 10 मार्च 2026 को जनगणना 2027 के प्रथम चरण **मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (HLO)** से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय बजाग में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री रामबाबू देवांगन के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। इसमें प्रस्तावित प्रगणक, पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर, जनशिक्षक, पटवारी, सचिव एवं वनरक्षकों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना 2027 का प्रारंभिक परिचय, भवन, जनगणना मकान एवं परिवार की पहचान, उनकी नंबरिंग तथा HLO ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री भरत अग्रवाल द्वारा पीपीटी के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रशिक्षण में कुल 240 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार बजाग श्री भरत सिंह बट्टे, प्राचार्य महाविद्यालय बजाग, मास्टर ट्रेनर, बीआरसी श्री गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनगणना 2027 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड करंजिया में दिनांक 12 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • “नल-जल योजना से बदली झिरिया बहरा की तस्वीर” डिंडोरी जिले के करंजिया जनपद का झिरिया बहरा गांव… जहां कभी पानी के लिए रोज़ संघर्ष होता था… आज वही गांव विकास की नई मिसाल बन चुका है… करीब 68 लाख की नल-जल योजना ने यहां 157 घरों तक पानी पहुंचाकर ग्रामीणों की जिंदगी आसान बना दी है… झिरिया बहरा… जहां कभी पानी की भारी किल्लत थी… महिलाओं को डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी रास्तों से पानी लाना पड़ता था… यह सफर कठिन और समय लेने वाला था… कई बार पूरा दिन सिर्फ पानी लाने में ही बीत जाता था… जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम भी प्रभावित होते थे… लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं… करीब 68 लाख रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना ने गांव के 157 घरों तक पानी पहुंचा दिया है… अब हर घर में नल से नियमित स्वच्छ पेयजल मिल रहा है… घर पर पानी मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है… महिलाओं का समय बच रहा है… और अब वे अपने परिवार और बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं… योजना के सुचारू संचालन के लिए गांव में जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया है… जिससे इसकी निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित हो रहा है… नल-जल योजना ने झिरिया बहरा गांव को न सिर्फ पानी की समस्या से मुक्ति दिलाई है… बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है…
    3
    “नल-जल योजना से बदली झिरिया बहरा की तस्वीर”
डिंडोरी जिले के करंजिया जनपद का झिरिया बहरा गांव… जहां कभी पानी के लिए रोज़ संघर्ष होता था…
आज वही गांव विकास की नई मिसाल बन चुका है…
करीब 68 लाख की नल-जल योजना ने यहां 157 घरों तक पानी पहुंचाकर ग्रामीणों की जिंदगी आसान बना दी है…
झिरिया बहरा… जहां कभी पानी की भारी किल्लत थी…
महिलाओं को डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी रास्तों से पानी लाना पड़ता था…
यह सफर कठिन और समय लेने वाला था…
कई बार पूरा दिन सिर्फ पानी लाने में ही बीत जाता था…
जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम भी प्रभावित होते थे…
लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं…
करीब 68 लाख रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना ने गांव के 157 घरों तक पानी पहुंचा दिया है…
अब हर घर में नल से नियमित स्वच्छ पेयजल मिल रहा है…
घर पर पानी मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है…
महिलाओं का समय बच रहा है…
और अब वे अपने परिवार और बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं…
योजना के सुचारू संचालन के लिए गांव में जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया है…
जिससे इसकी निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित हो रहा है…
नल-जल योजना ने झिरिया बहरा गांव को न सिर्फ पानी की समस्या से मुक्ति दिलाई है…
बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है…
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • SDM सचिन जैन का कोपरिया आंगनवाड़ी पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली कड़ी समीक्षा
    1
    SDM सचिन जैन का कोपरिया आंगनवाड़ी पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली कड़ी समीक्षा
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • *✍️मानपुर शराब दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत में बेची जा रही शराब,आए दिन होता है विवाद* *✍️आबकारी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ठेकेदार को दिया जा रहा खुला संरक्षण* *✍️अपराधी प्रवत्ति के व्यक्तियों को झगड़ा कराने की नियत से भाड़े पर पाल रखा है ठेकेदार* *✍️सासन प्रशासन से कार्यवाही की अपील*
    1
    *✍️मानपुर शराब दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत में बेची जा रही शराब,आए दिन होता है विवाद* 
*✍️आबकारी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ठेकेदार को दिया जा रहा खुला संरक्षण*
*✍️अपराधी प्रवत्ति के व्यक्तियों को झगड़ा कराने की नियत से भाड़े पर पाल रखा है ठेकेदार*
*✍️सासन प्रशासन से कार्यवाही की अपील*
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जिला पंचायत सीईओ ने कवर्धा और बोड़ला जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.ये कार्रवाई बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर हुई है. कवर्धा। कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत कवर्धा एवं जनपद पंचायत बोड़ला के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये कार्रवाई उनके बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है. कारण बताओ नोटिस में क्या ? जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे. ऐसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों का मुख्यालय से अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में आता है. यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया है. अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी जिला पंचायत सीईओ ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अपने कृत्य के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है या प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
    1
    जिला पंचायत सीईओ ने कवर्धा और बोड़ला जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.ये कार्रवाई बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर हुई है.
कवर्धा। कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत कवर्धा एवं जनपद पंचायत बोड़ला के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ये कार्रवाई उनके बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है.
कारण बताओ नोटिस में क्या ?
जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे. ऐसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों का मुख्यालय से अनुपस्थित रहना उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और कदाचार की श्रेणी में आता है. यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया है.
अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
जिला पंचायत सीईओ ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अपने कृत्य के संबंध में स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है या प्रस्तुत जवाब
संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कवर्धा में नपा अध्यक्ष खुद उतरे मैदान में, घर-घर पहुंचाया स्वच्छता का संदेश वार्ड 01 में डोर-टू-डोर अभियान, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील कवर्धा | स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड क्रमांक 01 (रामनगर) में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वे स्वयं टीम के साथ घर-घर पहुंचे और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। पालिका टीम ने नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस पहल को लेकर वार्डवासियों में उत्साह भी देखने को मिला। नपा अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता अभियान शहर के सभी वार्डों में लगातार चलाया जाएगा, जिससे “स्वच्छ कवर्धा” का सपना साकार हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति अजय ठाकुर, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव सहित स्वच्छता टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।
    2
    कवर्धा में नपा अध्यक्ष खुद उतरे मैदान में, घर-घर पहुंचाया स्वच्छता का संदेश
वार्ड 01 में डोर-टू-डोर अभियान, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील
कवर्धा |
स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड क्रमांक 01 (रामनगर) में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वे स्वयं टीम के साथ घर-घर पहुंचे और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।
पालिका टीम ने नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस पहल को लेकर वार्डवासियों में उत्साह भी देखने को मिला।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता अभियान शहर के सभी वार्डों में लगातार चलाया जाएगा, जिससे “स्वच्छ कवर्धा” का सपना साकार हो सके।
इस मौके पर उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति अजय ठाकुर, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव सहित स्वच्छता टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • 👉𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐅𝐈𝐒𝐓𝐔𝐋𝐀 𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐒𝐄𝐗𝐔𝐀𝐋 𝟏𝟎𝟎% 👍
    1
    👉𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒 👉𝐅𝐈𝐒𝐓𝐔𝐋𝐀 𝐏𝐈𝐋𝐄𝐒
👉𝐒𝐄𝐗𝐔𝐀𝐋 𝟏𝟎𝟎% 👍
    user_RAJ CLINIC(SEXUAL & PILES)
    RAJ CLINIC(SEXUAL & PILES)
    Doctor Kawardha, Kabirdham•
    19 hrs ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.