Shuru
Apke Nagar Ki App…
DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्नl जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की आज अब तक की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ़ द डे” सम्मान प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी एसएसपी एसपी सिटी अभय सिंह एसपी देहात शेखर सुयाल, स्वतंत्र कुमार सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्नl जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की आज अब तक की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ़ द डे” सम्मान प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी एसएसपी एसपी सिटी अभय सिंह एसपी देहात शेखर सुयाल, स्वतंत्र कुमार सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हरिद्वार। नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए बड़ा बाजार क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें और स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाने में अपना सहयोग दें।1
- DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न* DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न*1
- हरिद्वार में दिखी अग्नि-5 थीम कांवड़ | शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संदेश | Kanwar Yatra 2026 हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा के पास एक अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी। दिल्ली से आए तीन शिवभक्तों ने अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु शक्ति और तिरंगे की थीम पर विशेष कांवड़ तैयार की, जिसे भारतीय सेना के वीर जवानों को समर्पित किया गया। कांवड़ यात्री दीपांशु भोला ने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। पिछले वर्ष उन्होंने ब्रह्मोस थीम पर कांवड़ बनाई थी, जबकि इस बार अग्नि-5 थीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 📍 स्थान: बहादराबाद टोल प्लाजा, हरिद्वार (उत्तराखंड) Shraddha TV Network पर देखिए उत्तराखंड और देश की हर बड़ी खबर सबसे पहले। #KanwarYatra2026 #Haridwar #Agni5 #Kanwar #IndianArmy #DeshBhakti #HarHarMahadev #HaridwarNews #ShraddhaTV #UttarakhandNews #KawadYatra #BreakingNews1
- लक्सर में भारी बारिश होने के कारण विद्युत पोल पर गिरा भारी भरकम पेड़ पेड़ गिरने से तार और पाल टूटे विद्युत सप्लाई बाधित1
- संसद परिसर में बाबा बने पप्पू यादव को राहुल गांधी ने दिए पैसे विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर में राम मंदिर कथित चंदा चोरी को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया1
- hridwar me akhda prisad ki or seशिव भक्तों से महंत रवींद्र पुरी की अपील शिव भक्तों से महंत रवींद्र पुरी की अपील1
- 📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील।।।।।।।। The Aman Times 📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील डोईवाला: ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के लाभार्थियों से अपील की है कि जिनकी पिछले तीन माह से पेंशन नहीं आई है, वे अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) और DBT (Direct Benefit Transfer) की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर आधार सीडिंग और DBT अपडेट कराने से पेंशन का भुगतान सुचारु रूप से हो सकेगा।1
- सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध The Aman Times | गदरपुर सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध गदरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। नवीन अनाज मंडी में हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।1