Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिट्टी की खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा खुदाई करते वक्त एक बड़ा टीला मजदूर के ऊपर गिरा और मजदूर की हुई मौत हमीरपुर। जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घरेलू काम के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी लेने गए एक मजदूर के ऊपर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ISLAM
मिट्टी की खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा खुदाई करते वक्त एक बड़ा टीला मजदूर के ऊपर गिरा और मजदूर की हुई मौत हमीरपुर। जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घरेलू काम के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी लेने गए एक मजदूर के ऊपर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओवरलोड ट्रक की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत,घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।1
- आगरा में पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने रुनकता ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करने की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने कहा कि रुनकता से उनका पुराना नाता है और इसका विकास उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष भी उठाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रुनकता ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहरों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। यहां ऋषि जमदग्नि का आश्रम, रेणुका घाट और ब्रज की चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग से जुड़ी आस्था भी मौजूद है। अगर रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा मिलता है तो यहां शुद्ध पेयजल, सीवर व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।1
- एक दुकानदार ने लोक निर्माण विभाग एक के बगल से ओवर ब्रिज के नीचे बैग का दुकान रखे थे जिसमें अज्ञात लोगों ने लगाई आग लगने पर काम से कम कर मशीन दो लाख का बाग सामान भी पड़ा था बेसहारा हो गए1
- “34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खेल बेनकाब – 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार” बांदा जनपद बांदा में फर्जी जमीन रजिस्ट्री के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। थाना मटौंध पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड के जरिए 34 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केदार निवासी इंटवा थाना मटौंध और दिलीप निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साजिश रचकर खुटला निवासी व्यक्ति की हटेटी पुरवा स्थित करीब 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आज मटौंध पुलिस ने गोयरा चौराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- बांदा : बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने जनता की गंभीर समस्याओं को लेकर अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर एक अनोखा प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का कार्य किया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि एलपीजी गैस की आसमान छूती कीमतों और आपूर्ति में कमी के खिलाफ यह एक विरोध प्रदर्शन का प्रारूप है। रसोई गैस (LPG) के दाम कम करने और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया है। ताकि सरकार जाग सकें, आज पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की कमी के कारण उत्पन्न गंभीर संकट को लेकर अपने सर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया हैं।1
- Post by आशीष शुक्ला1
- मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा निवासी अरविंद (50) पुत्र परमेश्वरी दयाल ने ससुराल से लौटने के बाद घर में डाई पी ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। 🏥1
- संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में सिलाई मशीनें और सामान जलकर राख हो गया।1
- प्रजापति समाज ने अखिल भारतीय श्रीपाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया1