logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत कोंच(जालौन)- बेटी की आगामी 7 मई को होने वाली शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता को अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा कलां निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र श्यामलाल की बड़ी बेटी संध्या की शादी आगामी 7 मई को होनी है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे अशोक बेटी की शादी के कार्ड रिश्तेदारी के ग्राम काटा कमटा में बांटने अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। देर शाम करीब सवा 7 बजे वह कोंच में एट रोड पर स्थित रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अशोक बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक सिर पर जो हेलमेट लगाए हुए था वह चकनाचूर हो गया। सिर फट जाने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक के पास मौजूद शादी के कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर पाकर पीआरबी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा अशोक को सीएचसी कोंच लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने आवश्यक जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लघु सीमांत किसान था और उसके दो बेटी व एक बेटा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और शादी की तैयारियां मातम में बदल गई हैं।

9 hrs ago
user_हरिओम बुधौलिया
हरिओम बुधौलिया
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
3825728b-30d2-4b9f-9dc6-067acc6f471e

बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत कोंच(जालौन)- बेटी की आगामी 7 मई को होने वाली शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता को अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा कलां निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र श्यामलाल की बड़ी बेटी संध्या की शादी आगामी 7 मई को होनी है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे अशोक बेटी की शादी के कार्ड रिश्तेदारी के ग्राम काटा कमटा में बांटने अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। देर शाम करीब सवा 7 बजे वह कोंच में एट रोड पर स्थित रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अशोक बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक सिर पर जो हेलमेट लगाए हुए था वह चकनाचूर हो गया। सिर फट जाने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक के पास मौजूद शादी के कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर पाकर पीआरबी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा अशोक को सीएचसी कोंच लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने आवश्यक जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लघु सीमांत किसान था और उसके दो बेटी व एक बेटा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और शादी की तैयारियां मातम में बदल गई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • About this Video : Rajasthan की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 20 APRIL 2026 | Aawaz News आवाज़ न्यूज़ के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें This stream is created with #AAWAZ​ NEWS LIVE @aawaznewsheadeditor_rajasthan Aawaz News Channel: राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आवाज़ न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । About Channel: aawaz News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Subscribe toAawaz New YouTube Channel:     / @aawaznews24x7live6  ​ / @aawaznews24x75  ​ Visit Aawaz News website:aawaznews24x7 .com Follow us on Facebook:   / aawaznews24  ​ Follow us on Twitter:    / aawaznews24​  ​ Follow us on Instagram:    / aajtak  ​
    1
    About this Video : 
Rajasthan की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ 20 APRIL 2026 | Aawaz News
आवाज़ न्यूज़ के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें 
This stream is created with #AAWAZ​ NEWS LIVE @aawaznewsheadeditor_rajasthan
Aawaz News Channel: 
राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आवाज़ न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । 
About Channel:
aawaz News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Subscribe toAawaz New YouTube Channel:     / @aawaznews24x7live6  ​ 
/ @aawaznews24x75  ​
Visit Aawaz News website:aawaznews24x7 .com
Follow us on Facebook:   / aawaznews24  ​
Follow us on Twitter:    / aawaznews24​  ​
Follow us on Instagram:    / aajtak  ​
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने..... किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    1
    वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया
मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने.....
किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है
व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन बंगरा मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक कार जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन बंगरा मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक कार जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!
    3
    माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है।
फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🎤DM jalaun ने की बड़ी कार्रवाई,लापरवाही करने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित🖥️ 🙋‍♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    🎤DM jalaun ने की बड़ी कार्रवाई,लापरवाही करने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित🖥️
🙋‍♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन। नगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, लोना रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मुरारी कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार सहित दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल खड़े करता हादसा: क्या सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम या यूं ही खतरे में रहेगी आम जनता की जान? आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    1
    जालौन। नगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया,  लोना रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मुरारी कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार सहित दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सवाल खड़े करता हादसा:
क्या सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम या यूं ही खतरे में रहेगी आम जनता की जान?
आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अब खेला होबे नहीं विकास शुरू होगा #YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModdiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #mamatabanerjeespeech #TMC #Mafia
    1
    अब खेला होबे नहीं विकास शुरू होगा
#YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModdiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #mamatabanerjeespeech #TMC #Mafia
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.