राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!
राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित
मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले
दिन आने के लिए कह दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!
- माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!3
- जालौन। नगर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, लोना रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक मुरारी कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार सहित दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुकानदार की हालत गंभीर देखते हुए उसे उरई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल खड़े करता हादसा: क्या सड़कों पर बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम या यूं ही खतरे में रहेगी आम जनता की जान? आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां अभी अभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा है इस घटनाक्रम में दो लोग घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*1
- बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।1
- औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन बंगरा मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक कार जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1