Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जनपद के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सिहारी निवासी धुरुव सिंह अपनी पत्नी नीतू के साथ गुजरात के सूरत में रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र ओमजी उर्फ बेटू राजावत (19) ग्वालियर में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। करीब एक माह पहले धुरुव सिंह गांव लौटे थे, जिसके बाद ओमजी भी घर आ गया था।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन जनपद के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सिहारी निवासी धुरुव सिंह अपनी पत्नी नीतू के साथ गुजरात के सूरत में रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र ओमजी उर्फ बेटू राजावत (19) ग्वालियर में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। करीब एक माह पहले धुरुव सिंह गांव लौटे थे, जिसके बाद ओमजी भी घर आ गया था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन उरई नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, उसी दौरान मौके पर उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कोंच बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य चौक बनाया जाएगा। शोभा यात्रा पूरे नगर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही विधायक ने यह घोषणा की, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भगवान परशुराम के नाम पर चौक बनने से समाज का सम्मान बढ़ेगा।” — स्थानीय श्रद्धालु । आवाज न्यूज 24*7 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम सिहारी से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां कल से गायब एक 19 साल के लड़के का शव तालाब से बरामद किया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जालौन जिले की तहसील कोंच के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत दुबे द्वारा लापरवाही सामने आने पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के निर्देश जारी कर दिए। डीएम ने साफ कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें, समयबद्ध कार्रवाई करें और जवाबदेही के साथ कार्य करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- जालौन में शिकायत नहीं सुनी तो गई कुर्सी! जालौन DM ने VDO को किया सस्पेंड!!.. आईजीआरएस शिकायत के लापरवाही कर रहे थे शिकायत पर कारवाही की गई!!1
- औरैया जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहाँ दिबियापुर पुलिस और स्वाट टीम ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण किया है। रविवार तड़के हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। *बाइट,,, अभिषेक भारती एसपी, औरैया*3
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा* जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।3
- जालौन। नगर के मुहल्ला चिमनदुबे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक हफ्ते में तीसरी चोरी से लोगों में दहशत और आक्रोश बढ़ गया है। ताजी घटना चोरों ने विश्वकर्मा भगवान के मंदिर को निशाना बनाते हुए घंटा और दान पेटिका पार कर दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले चोर एक दुकान और एक घर में भी वारदात कर चुके हैं। धार्मिक स्थल को निशाना बनाए जाने से लोगों की नाराजगी और तेज हो गई है। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- उरई में परशुराम शोभा यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान, कोंच बस स्टैंड के पास बनेगा भगवान परशुराम चौक उरई नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, उसी दौरान मौके पर उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कोंच बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य चौक बनाया जाएगा। शोभा यात्रा पूरे नगर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही विधायक ने यह घोषणा की, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581