खबर का असर: 15 दिन बाद ठीक हुआ वाटर कूलर, लोगों को मिली राहत जालौन नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा वाटर कूलर आखिरकार ठीक हो गया है। कूलर खराब होने के कारण दुकानदारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा था, वहीं राहगीरों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा लगातार शिकायत और खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और वाटर कूलर को दुरुस्त कराया। कूलर के चालू होते ही बाजार में आने-जाने वाले लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की सुविधा न होना बड़ी समस्या बन गई थी, लेकिन अब व्यवस्था बहाल होने से सभी ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे से ऐसी लापरवाही नहीं होगी और सार्वजनिक सुविधाओं का समय-समय पर रखरखाव किया जाएगा।
खबर का असर: 15 दिन बाद ठीक हुआ वाटर कूलर, लोगों को मिली राहत जालौन नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा वाटर कूलर आखिरकार ठीक हो गया है। कूलर खराब होने के कारण दुकानदारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा था, वहीं राहगीरों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा लगातार शिकायत और खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और वाटर कूलर को दुरुस्त कराया। कूलर के चालू होते ही बाजार में आने-जाने वाले लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की सुविधा न होना बड़ी समस्या बन गई थी, लेकिन अब व्यवस्था बहाल होने से सभी ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे से ऐसी लापरवाही नहीं होगी और सार्वजनिक सुविधाओं का समय-समय पर रखरखाव किया जाएगा।
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में निकली भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं क्योंकि यह शोभायात्रा जालौन में लग रहे जाम की वजह से काफी देर तक फंसी रही हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे हुए थे देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- तालाब बना मौत का कुंड: 19 वर्षीय छात्र की डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवक ओमजी उर्फ बेटू राजावत की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि युवक सुबह घर से निकला और शौचालय के पास अपनी चप्पल व मोबाइल रखकर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान तालाब किनारे उसकी चप्पल व मोबाइल पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, जहां कुछ देर बाद युवक का शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ओमजी ग्वालियर में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- 📍 जालौन/उरई (संवाददाता): उरई नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, उसी दौरान मौके पर उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कोंच बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य चौक बनाया जाएगा। शोभा यात्रा पूरे नगर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही विधायक ने यह घोषणा की, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भगवान परशुराम के नाम पर चौक बनने से समाज का सम्मान बढ़ेगा।” — स्थानीय श्रद्धालु1
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत उरई शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय मंदिर से हुई और सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े नजर आए। जगह-जगह स्वागत मंच व स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।1
- 📌भयंकर गर्मी के साथ अब आमजन लोगो की भी बढ़ रहा प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध का तापमान जालौन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन महिलाओं को पड़ा भारी, स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले 78 लोगों पर प्रशासन ने दर्ज किया मुकदमा, स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक के बावजूद प्रशासन ने की कार्रवाई, ग्रामीणों पर कार्रवाई करने से जालौन जिला प्रशासन पर सवालिया निशान, प्रशासन ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने का हवाला देकर दर्ज किया मुकदमा, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के माधौगढ़ कस्बे का मामला। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- Post by Bheem rajawat 96288004581