संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत उरई शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय मंदिर से हुई और सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े नजर आए। जगह-जगह स्वागत मंच व स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत उरई शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय मंदिर से हुई और सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े नजर आए। जगह-जगह स्वागत मंच व स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
- जालौन उरई नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, उसी दौरान मौके पर उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कोंच बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य चौक बनाया जाएगा। शोभा यात्रा पूरे नगर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही विधायक ने यह घोषणा की, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भगवान परशुराम के नाम पर चौक बनने से समाज का सम्मान बढ़ेगा।” — स्थानीय श्रद्धालु । आवाज न्यूज 24*7 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम सिहारी से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां कल से गायब एक 19 साल के लड़के का शव तालाब से बरामद किया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन में शिकायत नहीं सुनी तो गई कुर्सी! जालौन DM ने VDO को किया सस्पेंड!!.. आईजीआरएस शिकायत के लापरवाही कर रहे थे शिकायत पर कारवाही की गई!!1
- 📌पहली बार पकड़े जाने पर होगा 10 हजार रुपये तक का जुर्माना* जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले वाहनों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आरटीओ विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कई बाइकों और बुलेट पर कार्रवाई की है। जालौन जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन बाइकों और बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि यह अभियान जिलेभर के डीलरों, गैराज संचालकों, वर्कशॉप मालिकों और वाहन चालकों के खिलाफ चलाया जा रहा है, जो बिना अनुमति वाहनों में अवैध बदलाव कर रहे हैं। आरटीओ ने साफ चेतावनी दी है कि पहली बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं मौके पर ही वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा दोषी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने तक निलंबित किया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल आरटीओ की इस कार्रवाई से तेज आवाज और स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप हुआ है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- औरैया जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहाँ दिबियापुर पुलिस और स्वाट टीम ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण किया है। रविवार तड़के हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। *बाइट,,, अभिषेक भारती एसपी, औरैया*3
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *24 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दिबियापुर पुलिस और एसओजी टीम धर दबोचा* जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रिय थाना दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों—शिवम् कुमार, आशीष कुमार और असद उर्फ पोपे—को गिरफ्तार कर लिया। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। तेजी में भागते समय उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इस वारदात का चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी असद उर्फ पोपे, जो कि ब्रजेश कुमार के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, उसी ने अंदरूनी जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, आधार कार्ड, दो तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। इस पूरी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।3
- जालौन। नगर के मुहल्ला चिमनदुबे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक हफ्ते में तीसरी चोरी से लोगों में दहशत और आक्रोश बढ़ गया है। ताजी घटना चोरों ने विश्वकर्मा भगवान के मंदिर को निशाना बनाते हुए घंटा और दान पेटिका पार कर दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले चोर एक दुकान और एक घर में भी वारदात कर चुके हैं। धार्मिक स्थल को निशाना बनाए जाने से लोगों की नाराजगी और तेज हो गई है। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- उरई में परशुराम शोभा यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान, कोंच बस स्टैंड के पास बनेगा भगवान परशुराम चौक उरई नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, उसी दौरान मौके पर उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कोंच बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य चौक बनाया जाएगा। शोभा यात्रा पूरे नगर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही विधायक ने यह घोषणा की, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581