Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के सिहारी गांव में तालाब में मिला 19 साल का लड़का नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम सिहारी से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां कल से गायब एक 19 साल के लड़के का शव तालाब से बरामद किया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले के सिहारी गांव में तालाब में मिला 19 साल का लड़का नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम सिहारी से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां कल से गायब एक 19 साल के लड़के का शव तालाब से बरामद किया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में निकली भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं क्योंकि यह शोभायात्रा जालौन में लग रहे जाम की वजह से काफी देर तक फंसी रही हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे हुए थे देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- तालाब बना मौत का कुंड: 19 वर्षीय छात्र की डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय युवक ओमजी उर्फ बेटू राजावत की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि युवक सुबह घर से निकला और शौचालय के पास अपनी चप्पल व मोबाइल रखकर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान तालाब किनारे उसकी चप्पल व मोबाइल पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, जहां कुछ देर बाद युवक का शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ओमजी ग्वालियर में रहकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- 📍 जालौन/उरई (संवाददाता): उरई नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैंड के नजदीक पहुंची, उसी दौरान मौके पर उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कोंच बस स्टैंड के समीप भगवान परशुराम के नाम से एक भव्य चौक बनाया जाएगा। शोभा यात्रा पूरे नगर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही विधायक ने यह घोषणा की, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से क्षेत्र की पहचान और धार्मिक आस्था को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भगवान परशुराम के नाम पर चौक बनने से समाज का सम्मान बढ़ेगा।” — स्थानीय श्रद्धालु1
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत उरई शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय मंदिर से हुई और सिटी सेंटर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े नजर आए। जगह-जगह स्वागत मंच व स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।1
- जालौन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई और अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जालौन जिले की तहसील कोंच के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत दुबे द्वारा लापरवाही सामने आने पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के निर्देश जारी कर दिए। डीएम ने साफ कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें, समयबद्ध कार्रवाई करें और जवाबदेही के साथ कार्य करें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581