logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

**दूल्हे की कार से हाईवे पर बाइक सवार की मौत, दूल्हा व चालक फरार-** शाहजहांपुर। जलालाबाद-कटरा हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार दूल्हे की कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बेहटा पाठक के पास नेशनल हाईवे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार दूल्हा मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन रोककर घायल की मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना मदनापुर पुलिस, डायल 112 पीआरबी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक व दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है।

5 hrs ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
e1615ff4-2df8-48ac-b9b8-bb4eecabc0cb

**दूल्हे की कार से हाईवे पर बाइक सवार की मौत, दूल्हा व चालक फरार-** शाहजहांपुर। जलालाबाद-कटरा हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार दूल्हे की कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बेहटा पाठक के पास नेशनल हाईवे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार दूल्हा मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन रोककर घायल की मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना मदनापुर पुलिस, डायल 112 पीआरबी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक व दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं नेता जयेश प्रसाद जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एकता, सेवा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवाओं व समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। अपने उद्बोधन में जयेश प्रसाद ने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और समाजहित के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और आपसी भाईचारे से ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं नेता जयेश प्रसाद जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एकता, सेवा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवाओं व समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।
अपने उद्बोधन में जयेश प्रसाद ने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और समाजहित के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और आपसी भाईचारे से ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by User5028
    3
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर,21 अप्रैल। थाना पुवायां क्षेत्र में बीती देर रात मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दोनों साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि जठियापुर खुर्द निवासी आशीष सक्सेना सोमवार को मीना बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बदमाशो को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई थी। बीती देर रात टीम को सूचना मिली कि बदमाश भागने के इरादे से सिसोरा की तरफ जा रहे है। पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड़ पर अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाशो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बड़ा दी  और भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल पुवायां थाना क्षेत्र निवासी सौरभ मिश्रा एवं अर्पित सक्सेना तथा जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सिसोरा निवासी मौसम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम देने के आदि है।इनके विरुद्ध जनपद खीरी एवं शाहजहांपुर में कई मुकदमे पंजिकृत है। बदमाश के पास से  अवैध असलाह और कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।
    4
    शाहजहांपुर,21 अप्रैल। थाना पुवायां क्षेत्र में बीती देर रात मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दोनों साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि जठियापुर खुर्द निवासी आशीष सक्सेना सोमवार को मीना बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बदमाशो को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई थी। बीती देर रात टीम को सूचना मिली कि बदमाश भागने के इरादे से सिसोरा की तरफ जा रहे है। पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड़ पर अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाशो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बड़ा दी  और भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल
पुवायां थाना क्षेत्र निवासी सौरभ मिश्रा एवं अर्पित सक्सेना तथा जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सिसोरा निवासी मौसम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम देने के आदि है।इनके विरुद्ध जनपद खीरी एवं शाहजहांपुर में कई मुकदमे पंजिकृत है। बदमाश के पास से  अवैध असलाह और कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए
    1
    शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.