तारापुर में मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर केस, चार गिरफ्तार मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में 2 अप्रैल की शाम जमीन व रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के नवीन यादव (80 वर्ष) ने आरोप लगाया कि मंटू यादव, अमरेन्द्र यादव सहित 11 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे व लोहे के खंती से हमला किया और 30 हजार रुपये छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष के मंटू यादव ने नवीन यादव समेत 4 लोगों पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कांड संख्या 67/26 व 68/26 दर्ज कर जांच एएसआई कमला कांत पाण्डेय को सौंपी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंटू यादव, दीपक यादव, रघुवीर कुमार यादव व रामानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
तारापुर में मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर केस, चार गिरफ्तार मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में 2 अप्रैल की शाम जमीन व रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के नवीन यादव (80 वर्ष) ने आरोप लगाया कि मंटू यादव, अमरेन्द्र यादव सहित 11 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे व लोहे के खंती से हमला किया और 30 हजार रुपये छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष के मंटू यादव ने नवीन यादव समेत 4 लोगों पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कांड संख्या 67/26 व 68/26 दर्ज कर जांच एएसआई कमला कांत पाण्डेय को सौंपी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंटू यादव, दीपक यादव, रघुवीर कुमार यादव व रामानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
- तारापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाजीपुर गांव में 22 मार्च को हुए मारपीट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर के चंपानगर में छापेमारी कर आरोपी बहू रेशमा खातून को पकड़ा गया। एएसआई कमलाकांत पांडे ने महिला पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया, जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार 22 मार्च की रात करीब 10:30 बजे पारिवारिक विवाद के दौरान 70 वर्षीय रेहाना खातून पर उनके ही स्वजनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। पीड़िता के अनुसार, पुत्र इरशाद के कहने पर बहू रेशमा ने उनके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंची साबरीन परवीन और गजाला परवीन को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1
- Post by THE LIVE1
- वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पुलिस गश्ती दल की लोकेशन शेयर कर रहे हैं और अवैध खनन में लगे वाहनों को सुरक्षित पास कराने का काम कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर 3 अप्रैल 2026 की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध वाहन का पीछा किया और साहू मंडी–कहलगांव रोड के पास उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने गिरोह के बारे में कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर एक और वाहन को बरामद किया गया। इस दौरान तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। 🚗 1 कार जब्त 🚙 1 स्कॉर्पियो जब्त 💰 ₹1,30,500 नकद बरामद 📱 7 मोबाइल जब्त सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। भागलपुर से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट। #Bhagalpur #BiharNews #MiningMafia #BreakingNews #PraveshKumar #CrimeNews #PoliceAction #ViralNews1
- एक झटके में उजड़ा घर: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, तीन मासूमों का बचपन हुआ अनाथ” शनिवार की दोपहर गोरगामा के पास ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार विभाष यादव को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी सांसें मौके पर ही थम गईं। विभाष अपने भाई के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे,1
- कटिहार में पुलिस और पब्लिक के बीच हंगामा... पुलिस जवान पर हमला... बहादुर जवान ने धैर्य दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई नहीं किया.... इस तरह की घटना शर्मनाक है... पुलिस जवान के साथ ऐसा करना गलत है.... जाँच होनी चाहिए....1
- चांदन (बांका), शनिवार: जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिज्जीखोरवा गांव के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कटोरिया प्रखंड के मोथा बाड़ी पंचायत निवासी बालेश्वर शाह (60), रूपेश शाह उर्फ भगत शाह एवं सुरेंद्र शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में चाचा-भतीजा थे और शनिवार सुबह बाइक से बेलहर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सुल्तानगंज से जल भरकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।कार में सवार झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत नगमा गांव निवासी प्रवीण गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बेलहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलेबिया मोड़ थाना अध्यक्ष राजू ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं मृतकों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार2
- खगड़िया ज़िले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के मड़ैया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मड़ैया थाना पुलिस के द्वारा 01 हथियार तस्कर को 01 देशी मास्केट एवं 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।1
- मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में 2 अप्रैल की शाम जमीन व रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के नवीन यादव (80 वर्ष) ने आरोप लगाया कि मंटू यादव, अमरेन्द्र यादव सहित 11 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे व लोहे के खंती से हमला किया और 30 हजार रुपये छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष के मंटू यादव ने नवीन यादव समेत 4 लोगों पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कांड संख्या 67/26 व 68/26 दर्ज कर जांच एएसआई कमला कांत पाण्डेय को सौंपी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंटू यादव, दीपक यादव, रघुवीर कुमार यादव व रामानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।1