Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर के नरा गांव में किसान यूनियन नेता का जलवा या दादागिरी? बिजली विभाग की टीम को दी धमकी
Vijay rathi
मुजफ्फरनगर के नरा गांव में किसान यूनियन नेता का जलवा या दादागिरी? बिजली विभाग की टीम को दी धमकी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकारी जमीन पर दबंगों का दोबारा कब्जा, शिकायतकर्ता को जान का खतरा ।। खसरा नंबर 144 से हटाई गई सीमेंटेड खूंटियां; राजस्व टीम की कार्रवाई को ठेंगा दिखा रहे अतिक्रमणकारी । जानसठ । तहसील क्षेत्र के ग्राम नया गांव (मजरा भूम्मा) में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर गरमा गया है। राजस्व विभाग द्वारा साढ़े पांच साल पहले कब्जा मुक्त कराई गई ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, विभाग द्वारा सीमांकन के लिए लगाई गई सीमेंटेड खूंटियों को भी उखाड़ फेंका गया है। अब इस मामले में शिकायतकर्ता ने उपजिलाधिकारी जानसठ को पत्र लिखकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया गांव निवासी नरेन्द्र गिरी पुत्र प्रकाश गिरी ने पूर्व में खसरा नंबर 144 की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 30 जून 2020 को तत्कालीन राजस्व टीम ने कानूनगो चरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कार्रवाई की थी। उस समय लगभग 400 मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर विभाग द्वारा वहां 5 फीट की सीमेंटेड खूंटियां लगवा दी गई थीं। आरोप है कि गांव के ही दबंगों (धर्मवीर, धीरे पुत्रगण मांगे और शेखर पुत्र चतरपाल) ने कानून को ताक पर रखते हुए विभाग द्वारा लगाई गई खूंटियों को तोड़ दिया और कुछ को उखाड़कर ले गए। इसके बाद पूरी जमीन पर पुनः अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह भूमि ग्राम समाज के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आरक्षित है, जिस पर निजी स्वार्थ के चलते कब्जा किया गया है। पीड़ित नरेन्द्र गिरी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने जब इस अवैध कब्जे का विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की, तो आरोपी पक्ष उन्हें जान-माल की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने भय व्यक्त किया है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। शिकायतकर्ता नरेंद्र गीरी "प्रशासन ने एक बार जमीन खाली कराई थी, लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सरकारी खूंटियां उखाड़ दीं। अब मुझे अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है।" ग्राम समाज की भूमि पर दोबारा कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है। नरेन्द्र गिरी ने मांग की है कि किसी सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में पुनः टीम गठित कर खाता संख्या 144 को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व धमकी देने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई की जाए।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 01 युवक अपनी मोटरसाइकिल पर मॉडिफाइड् साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करता हुआ दिखाई दे रहा था । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल उक्त वीडियो का संज्ञान लिया गया तथा उक्त युवक की तलाश कर मोटरसाइकिल को सीज करने की कार्यवाही अमल में लाई गयी है । *उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0मिश्रा की बाईट-*1
- aayan sanjhak1
- बिजनौर:दस फरवरी से लापता व्यक्ति का शव तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस जाँच में जुट गई है। घटना के संदर्भ में पाठकों को बतादे कि धामपुर थाना छेत्र में बगदाद अंसार रोड पर स्थित एक तालाब है। इस तालाब में एक लाश को राहगीरों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।मृतक की पहचान अरशद पुत्र अजगर के रूप में हुई है। परिवार वालो का कहना है कि अरशद 10 फरवरी को एक दावत में खाने के लिये गया था तभी से वह लापता था।12 फरवरी को उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अरशद का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ अभय कुमार पांडेय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।2
- मुजफ्फरनगर। गांव नरा में किसान यूनियन का एक नेता बिजली विभाग की टीम से अभद्रता करते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि नेता ने टीम को वहां से चले जाने की धमकी दी और कहा कि नहीं माने तो उन्हें बंद कर देगा। जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग की टीम गांव में चेकिंग अभियान और बकायेदारों से बिल जमा कराने पहुंची थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।।1
- मुज़फ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के रोहाना रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राजेश शर्मा और कॉन्स्टेबल राहुल गिरी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके2
- मुजफ्फरनगर- क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मुजफ्फरनगर पहुंचे, यूजीसी रोलबैक के नारे के साथ प्रशासन को सौंपा ज्ञापन! राज शेखावत ने कहा यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को वापस करवाने के लिए स्वर्ण समाज समन्वय समिति का गठन किया गया है, अगर सरकार यूजीसी वापस नहीं लगी तो इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे विकल्प बहुत है!!1
- सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी जानसठ रुपाली राय चौधरी व थाना प्रभारी जानसठ मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है साथ ही परिजनों द्वारा दहेज हत्या की आशंका जताई गयी है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच कर व तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रुपाली राय चौधरी की बाइट-1
- aayan sanjhak1