Shuru
Apke Nagar Ki App…
“किसान की बेटी बनी RAS”, कर्नल किरोड़ी लाल का सपना किया पूरा मनीषा गुर्जर ने रचा इतिहास 12 गांव बैसला की पहली RAS करौली किसान की बेटी बनी RAS कर्नल किरोड़ी लाल का सपना किया पूरा मनीषा गुर्जर ने रचा इतिहास “12 गांव बैसला की पहली RAS”
मनोज तिवाड़ी
“किसान की बेटी बनी RAS”, कर्नल किरोड़ी लाल का सपना किया पूरा मनीषा गुर्जर ने रचा इतिहास 12 गांव बैसला की पहली RAS करौली किसान की बेटी बनी RAS कर्नल किरोड़ी लाल का सपना किया पूरा मनीषा गुर्जर ने रचा इतिहास “12 गांव बैसला की पहली RAS”
More news from Karauli and nearby areas
- भाजपा महिला मोर्चा करौली ने जयपुर मे साधा कांग्रेस पर निशाना महिला मोर्चा महामंत्री कृष्णा चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राठी राठोड, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, करौली जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, बालाजी मंडल अध्यक्ष नमो नारायण मीणा के, मार्गदर्शन में,महिला मोर्चा करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल के नेतृत्व में, हिंडौन सिटी से बस द्वारा 31 भाजपा महिला बहनों को लेकर,भाजपा प्रदेश कार्यालय पटेल मार्ग, सी स्कीम, जयपुर में,प्रदेश व जिलौ की, महिलाओं के साथ,आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया गया। नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जमीन पर उतारकर महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाना था।लेकिन दुर्भाग्यवश,इंडिएलाइंस ने राष्ट्रहित से ऊपर अपना राजनीतिक स्वार्थ रखा।यह गठबंधन अपने आचरण से एंटी वूमेन एलियांज बनकर सामने आया है। यह सिर्फ एक राजनीतिक चूक नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के साथ सीधा विश्वासघात है। भारत की महिलाएँ इस अन्याय और इस महिला विरोधी मानसिकता को कभी नहीं भूलेंगी। इस आक्रोश विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में- लज्जा रानी अग्रवाल, मोहन सिनेमा,कृष्णा चौधरी,लक्ष्मी जोशी,राजेश, नीलम, जितेंद्र,ललित,वीरवती, सुनीता शर्मा, रामवती,पूजा कुमारी,मीणा,मोहित, स्नेहलता, कृष्णा शर्मा,पवन,राजेश शर्मा,राजो देवी, मीरा देवी,दिशांत जांगिड़,चमन जांगिड़, गायत्री गॉड, मधु शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं4
- पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में सोमवार को लगी भीषण आग के बाद प्रधानमंत्री का 21 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर कर दिया है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ करने आ रहे थे, लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले रिफाइनरी में भीषण आग लगने के कारण पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।1
- रिफाइनरी हादसे ने उठाए बड़े सवाल, वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा पर सवालिया निशान राज्य के एक बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट में वीवीआईपी कार्यक्रम से ठीक पहले हुई गंभीर दुर्घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी विशाल और संवेदनशील परियोजना में इस तरह की घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे स्पष्ट रूप से बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब दस दिनों से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि लगातार रिफाइनरी का दौरा कर रहे थे। इन दौरों के दौरान तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। हालांकि, इन सभी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की गंभीरता से जांच और पालन किया जाता, तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था। यह घटना न केवल प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर असर डालती है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सघन निगरानी और तैयारियों के बावजूद यह चूक कैसे हुई। Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news @prakritinews @prakritikhabar #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral #rajasthan #BreakingNews #RefineryAccident #VVIPVisit #SafetyLapse #BigNegligence #IndiaNews #IndustrialAccident #Accountability #SystemFailure #NewsUpdate1
- करोली जिले की उपखण्ड टोडाभीम में तहसीलदार द्वारा महिला नेत्री सोम्या मीना के साथ गाली गलौज बदतमीजी करने के आरोप लगे है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।महिला नेत्री सोम्या मीना ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि मैं अपने घर के रास्ते के संबंध में उनसे एक परिवादी के रूप में मिलने गई थी, जहां तहसीलदार द्वारा बदतमीजी करते हुए धक्के देकर निकालनेकी की कोशिश की गई थी। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि कोर्ट की पालना में बंद पडे रास्ते को खुलवाने के लिए पाडला जागीर गांव में गए थे, रास्ते के विवाद को लेकर शुरुआत में महिला ने चैंबर में आकर दबाव बनाया कहा किसके आदेश पर गए थे और दबाव बनाने का प्रयास किया था, जिसकी रिकॉर्डिंग महिला ने नहीं की, महिला द्वारा लगाया आरोप निराधार हैं2
- राजस्थान: रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंगलवार को पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा में स्थित भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। ये रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार का एक साझा प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 21 अप्रैल को इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। इससे ठीक एक दिन पहले यहां आग लग गई है। 2013 में रखी गई थी प्रोजेक्ट की नींव इस रिफाइनरी की नींव सबसे पहले 22 सितंबर, 2013 को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान रखी थी, जिसकी शुरुआती अनुमानित लागत 37,230 करोड़ रुपये थी। सरकार बदलने के बाद, पीएम मोदी ने 16 जनवरी, 2018 को इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू किया और इसकी लागत को संशोधित करके 43,129 करोड़ रुपये कर दिया गया। ईंधन उत्पादन के अलावा, इस रिफाइनरी से बड़ी मात्रा में डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन की भी उम्मीद है। ये उत्पाद इस क्षेत्र में आने वाली नए औद्योगिक मिशनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल का काम करेंगे। रिफाइनरी से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा यहां पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीइथाइलीन (HDPE/LLDPE), बेंजीन, टोल्यूनि और ब्यूटाडाइन जैसे उत्पादों पर आधारित उद्योगों के स्थापित होने की संभावना है, जिससे एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम का मार्ग खुलेगा। इन उत्पादों से प्लास्टिक फर्नीचर, कृषि पाइप, पैकेजिंग फिल्म, ऑटोमोबाइल पुर्जे, सिंथेटिक फाइबर, चिकित्सा उपकरण और पेंट व डिटर्जेंट जैसे रसायनों सहित कई प्रकार के सामानों का निर्माण किया जा सकेगा।1
- सरमथुरा नगर पालिका में सड़क निर्माण की अनदेखी सरमथुरा, धौलपुर (राजस्थान) में आम जनता लंबे समय से सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें या तो बनी ही नहीं हैं या फिर अत्यंत खराब स्थिति में हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जहां कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन और PWD विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति) श्री भरत सिंह मीणा ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए और जनता को राहत दी जाए। मुख्य मांगें: सरमथुरा नगर पालिका क्षेत्र में खराब सड़कों का तत्काल सर्वे कराया जाए। जिन क्षेत्रों में सड़क नहीं बनी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। PWD विभाग की जवाबदेही तय की जाए और लापरवाही पर कार्रवाई हो। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में समस्या दोबारा न हो। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। — भरत सिंह मीणा जिला अध्यक्ष (ST), आम आदमी पार्टी सरमथुरा, धौलपुर (राजस्थान)1
- प्रयोगशाला सहायक को एसडीएम कार्यालय में लगा रखा था प्रतिनियुक्ति पर , जमीनी मामले में 15000 की रिश्वत लेते पकड़ा, क्षेत्र के सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर वाक् युद्ध जारी1
- पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए करीब 20 दमकल मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के शुभारंभ के लिए पचपदरा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को जहां प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा हुआ था, वहीं कार्यक्रम से एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में भीषण आग लग गई।1