Shuru
Apke Nagar Ki App…
MP=गुरु पूर्णिमा पर्व पर साईं बाबा कि पालकी निकाली विदिशा मेंआज आज्ञाराम कॉलोनी में स्थित साईं दरबार के परम भक्त सुनील खत्री ने बताया कि सालों से चली आ रही परंपरा को लेकर इस बार भी गुरु पूर्णिमा के दिन साईं बाबा कि भाव पालकी निकाली गई पालकी का शुभारंभ अनुपम मेगा सिटी के निवासी विक्रम सिंह राय के निवास से प्रारंभ हुई और पालकी अनुपम मेगा सिटी ओवर ब्रिज राजस्थान मिष्ठान भंडार राजीव नगर आज्ञाराम कॉलोनी गांधीनगर होते हुए साईं प्रेम धाम पहुंची शहर में जगह जगह पालकी का स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों के भक्त सम्मिलित हुए भक्तों ने साइन बाबा के जयकारे लगाए
Ground News 24x7
MP=गुरु पूर्णिमा पर्व पर साईं बाबा कि पालकी निकाली विदिशा मेंआज आज्ञाराम कॉलोनी में स्थित साईं दरबार के परम भक्त सुनील खत्री ने बताया कि सालों से चली आ रही परंपरा को लेकर इस बार भी गुरु पूर्णिमा के दिन साईं बाबा कि भाव पालकी निकाली गई पालकी का शुभारंभ अनुपम मेगा सिटी के निवासी विक्रम सिंह राय के निवास से प्रारंभ हुई और पालकी अनुपम मेगा सिटी ओवर ब्रिज राजस्थान मिष्ठान भंडार राजीव नगर आज्ञाराम कॉलोनी गांधीनगर होते हुए साईं प्रेम धाम पहुंची शहर में जगह जगह पालकी का स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों के भक्त सम्मिलित हुए भक्तों ने साइन बाबा के जयकारे लगाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ महिला डिजिटल अरेस्ट:पहले युवक ने महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर फंसाया डिजिटल अरेस्ट के जाल में पूरी खबर का वीडियो देखिए मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 4.15 लाख रूपए ऐंठ लिए। महिला की तरफ से नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के जय देवी नगर का है। यहां एक महिला दो बेटियों के साथ रहती है। पति की मृत्यु हो चुकी है। 19 तारीख़ को सोशल मीडिया पर उसे एक मैसेज आया। वह मैसेज साहिल किंग 124 नाम की आईडी से था। महिला ने उस आईडी से आए सवालों के जवाब दे दिए। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। महिला को गिफ्ट भेजने का दिया झांसा पुलिस की माने तो लगभग रोज ही महिला की उस युवक से काफी देर बातचीत पहले मैसेज और फिर मोबाइल के जरिये होने लगी थी। विदेश में होने की बात कहकर युवक महिला को प्रभावित करने लगा। दौरान उसने महिला को विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला भी उसके झांसे में आ गई। गिफ्ट के जरिए फैलाया गया जाल 21 जुलाई को महिला को फिर कॉल आई। युवक ने बताया कि उसने एक गिफ्ट भेजा है। उसी शाम एक व्हाट्सएप कॉल आई। वह कॉल डिलीवरी बॉय की थी जिसने बताया कि गिफ्ट आ चुका है लेकिन उसमें विदेशी करेंसी भी है जिसे रिलीज करने के लिए 8000 रूपए जमा करने होंगे। रुपए देने से मना करने पर धमकाया महिला ने 8000 रूपए देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गई। एक कालर ने खुद को कस्टम का अधिकारी बताया और कहा कि विदेशी करेंसी होने के कारण वह उसे गिरफ्तार करा देगा। महिला पर तरह-तरह से दबाव बनाने लगा। उसने जेल भेजने की धमकी देकर महिला से 6 बार में 1.45 लाख रूपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। धमकी देकर चुप रहने के लिए किया मजबूर कई दिन तक महिला ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। एक दिन महिला को शक हुआ तो वह सीधे नौचंदी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने छानबीन के बाद महिला को साइबर ठगी होने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ अकाउंट ट्रेस किए हैं। बताया जाता है की रकम एक खाते से कई खातों में ट्रांसफर हुई है। पूरी खबर का वीडियो देखिए1
- मवाना में युवती को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में युवक पुलिस के हवाले मेरठ। मवाना क्षेत्र में एक युवक को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावों के अनुसार, युवक पर अपनी पहचान छिपाकर एक युवती से संबंध बनाने और कथित रूप से उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम कैब बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह स्वयं को "दीपक" नाम से परिचित कराता था और लगभग चार वर्ष पहले उसकी युवती से पहचान हुई थी। वायरल पोस्टों में आरोप लगाया गया है कि बाद में युवती का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मवाना पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से अब तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है कि युवक के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है या जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपों की सत्यता पर आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर की जाएगी।1
- मन चंगा तो कटौती में गंगा कहकर संत रविदास को गुरु पूर्णिमा का सच्चा भक्त माना योगी जी संत रविदास जी की समरसता, समानता और सद्भाव की परंपरा का संवाहक है 'नया उत्तर प्रदेश'।1
- *'गुब्बारा' अगर कभी आपके मुंह पर ही फट जाए तो गुस्सा ना करें, क्योंकि...* *वो आप ही थे जो उसे उसकी औकात से बड़ा बनाने की कोशिश में लगे थे !* संकलन महत्वपूर्ण सूक्ष्म विवेचनात्मक तथ्य पं.कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक1
- अलीगढ़ में कुछ घंटों की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित अलीगढ़। शहर में हुई कुछ घंटों की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कें पानी से भर गईं और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर जलभराव के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। कई निचले इलाकों में पानी भरने से दुकानों, घरों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में लोगों को जलभराव से गुजरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, नगर निगम या जिला प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो में दिखाई गई प्रत्येक जगह और दावों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन से लोगों को उम्मीद है कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।1
- जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के तरीके को लेकर स्वामी जी ने कहा नीट लीक परीक्षा परीक्षा में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राओं ने जिस तरह के अपशब्द व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल माननीय प्रधानमंत्री जी के लिए किया स्वामी दीपंकर ने किया कड़ा विरोध1
- निवाड़ी थाना क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत 3 बोलोरो सवार की मौके पर ही मौत पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना क्षेत्र निवाड़ी में रात्रि में करीब 12:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप तथा एक ट्रक में टक्कर हो गई है, जिसमें कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई तो पाया गया कि उसमें 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है तथा कुछ व्यक्ति घायल थे, जिनको तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि उक्त बोलेरो पिकअप नई-नई खरीदी गई थी, जिसको दर्शन तथा स्नान हेतु यह लोग हरिद्वार ले जा रहे थे। इसी दौरान यह दुखद दुर्घटना घटित हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर ट्रक को तथा उसके ड्राइवर और उसके कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो बाइट - श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर।1
- गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे आरोपी को दबोचा दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरुस्कार भी घोषित किया गया था।1