Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूजीसी नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का हल्लाबोल, मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध
Ganesh Yogi
यूजीसी नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का हल्लाबोल, मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ganesh Yogi1
- बस्सी क्षेत्र में महादेव कामधेनु गौशाला में स्थित दिव्यांग शिविर के समापन कार्यक्रम के दौरान सभी को जागरूक किया1
- बांदीकुई । आगामी 1 मार्च को यूजीसी के खिलाफ दौसा में विशाल आक्रोश रैली के आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर युवाओं ने मसाल जुलूस निकाला , मसाल जुलूस के दौरान यूजीसी और भारत सरकार के खिलाफ दिखा आक्रोश1
- बांदीकुई।।दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में छह साल पहले लापता हुए 4 साल के बच्चे के कंकाल की तलाश में चल रही जांच में शुक्रवार को अहम संकेत मिले हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) मशीन ने दो स्थान चिन्हित किए हैं, जहां करीब ढाई मीटर गहराई में कुछ दबे होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल दोपहर में जांच कार्य बंद कर मशीन को जयपुर ले जाया गया। अब चिन्हित स्थानों पर आगे की खुदाई की जाएगी। कब-कब हुई खुदाई पहले दिन 19 फरवरी को दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक यहां खुदाई चलती रही। इस दौरान महिला सेल के एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार मौजूद रहे। इसके बाद 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुदाई कार्य चला। इस दौरान थाना प्रभारी जहीर अब्बास मौजूद रहे। 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक खुदाई कार्य चला। गुरुवार को जीपीआर मशीन नहीं आने पर एक घंटे बाद खुदाई बंद कर दी गई। इसके बाद 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जीपीआर मशीन जांच के लिए पहुंची और एक्सप्रेसवे के उस पॉइंट पर स्कैनिंग की गई, जिसके नीचे बच्चे को गाड़े जाने की आशंका जताई गई है। साल 2020 में लापता हुआ था बच्चा यह मामला ऊंनबड़ा गांव के पास एक ढाणी का है, जहां 16 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे चार साल का बच्चा घर के आंगन से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अगले दिन बांदीकुई पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। करीब एक महीने पहले महिला सेल दौसा के एएसपी योगेंद्र फौजदार ने मामले की जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक को चिह्नित किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या कर शव को ढाणी से करीब 500 मीटर दूर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे दबाने की बात कबूल की। उस समय एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा था और अब वहां करीब 12 फीट ऊंचा एक्सप्रेसवे बन चुका है। आरोपी रिमांड पर इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा1
- लालसोट उपखंड में होली के पावन पर ऊपर आज बिनोरी बालाजी महाराज के श्रद्धा एवं विश्वास का अटूट संगम देखने को मिला। सुबह से ही बालाजी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। होली का पर्व होने के कारण भक्तों का बालाजी महाराज के दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। परिवार की खुशहाली की कामना की। लालसोट क्षेत्र में बिंनौरी बालाजी महाराज का मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के क्षेत्र में जाना जाता है। जिसके कारण लोगों की अक्सर भीड़ बनी रहती है।2
- बाजार पर चढ़ा होली का रंग, रंग-बिरंगे कलरों से सजी दुकाने महाशिवरात्रि के बाद लालसोट के बाजार होली के रंग में रंग गए हैं। जवाहर गंज सर्किल सहित प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष मांग अधिक है और पिछले साल का स्टॉक भी तेजी से बिक रहा है।2
- वैश्य महिला समिति की महिलाओं ने ठुमके लगाकर मनाया फागोत्सव भजनों और नृत्य के साथ मनाई होली राजगढ़ वैश्य महिला समिति राजगढ़ की ओर से कस्बे के मालाखेड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में फागोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। समिति की अध्यक्ष रेणु जैन ने बताया कि इस अवसर पर राधा-कृष्ण की झांकी सजाई। महिलाओं ने भजन सुनाकर और फागोत्सव के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने के प्रातलिए प्रेरणा दी। महिलाएं होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेल खेली की। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल, सुनिता माहेश्वरी, सुनिता विजय, ममता गुप्ता, चंद्रकांता विजय, कमलेश खंडेलवाल, प्रीति खंडेलवाल, मोना विजय, अनिता गुप्ता, नमिता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेखारानी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।4
- Post by Ganesh Yogi1