logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा ने रैली निकाली, विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुतला फूंक बोला हमला भाजपा ने रैली निकाली, विधायक गुड़िया कठेरिया ने पुतला फूंक बोला हमला औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा मुरादगंज में भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में भव्य महिला जागृति रैली का आयोजन किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पार्टी नेता शामिल हुए। बुधवार को कस्बे के फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत हुई। यह रैली कस्बे के मुख्य चौराहे तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने विपक्ष का पुतला दहन किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जबकि विपक्ष हमेशा से महिला विरोधी रहा है। गौरतलब है कि इस समय पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला जागृति रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, शिवम दीक्षित, नवीन सेंगर, एबीवीपी जिला संयोजक प्रभाकर सेंगर, कार्यक्रम संयोजक सुशीला शुक्ला, हेमलता नागर, सुलेखा कठेरिया, कमलेश कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जिले के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने निर्णायक रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में नियमों को ताक पर रखकर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। बताया गया कि खसरा संख्या 194 की भूमि, जो आशीष बरेजा आदि के नाम दर्ज है, पर बिना वैध अनुमति प्लॉट विकसित किए जा रहे थे। प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस देकर अपनी बात रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की और जेसीबी के माध्यम से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल, अवर अभियंता, लेखपाल और नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसडीएम ने साफ कहा कि नियमों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित में ऐसे अवैध कब्जों व प्लाटिंग पर सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विनियमित क्षेत्र में चिन्हित सभी अवैध प्लाटिंग को पहले नोटिस देकर वैध कराने का मौका दिया जाएगा, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सक्रियता से जहां अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता को भी राहत मिली है कि अब नियमों के तहत ही विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
    1
    औरैया। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने निर्णायक रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में नियमों को ताक पर रखकर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया।
बताया गया कि खसरा संख्या 194 की भूमि, जो आशीष बरेजा आदि के नाम दर्ज है, पर बिना वैध अनुमति प्लॉट विकसित किए जा रहे थे। प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस देकर अपनी बात रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की और जेसीबी के माध्यम से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल, अवर अभियंता, लेखपाल और नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसडीएम ने साफ कहा कि नियमों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित में ऐसे अवैध कब्जों व प्लाटिंग पर सख्ती जारी रहेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विनियमित क्षेत्र में चिन्हित सभी अवैध प्लाटिंग को पहले नोटिस देकर वैध कराने का मौका दिया जाएगा, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी।
प्रशासन की इस सक्रियता से जहां अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता को भी राहत मिली है कि अब नियमों के तहत ही विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • अजीतमल के गौहानी खुर्द में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
    1
    अजीतमल के गौहानी खुर्द में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • Post by रवि वर्मा
    1
    Post by रवि वर्मा
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।*
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • Post by दीपेंद्र सिंह
    2
    Post by दीपेंद्र सिंह
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में महिलाओं का 'जन आक्रोश', मंत्री ने दिया ये संदेश!
    1
    औरैया में महिलाओं का 'जन आक्रोश', मंत्री ने दिया ये संदेश!
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.