पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत रायपुर/बिलासपुर/रायगढ़ छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील का समर्थन करते हुए कहा है कि सराफा व्यापारियों को इस मुद्दे पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह कदम दीर्घकाल में देश की अर्थव्यवस्था और सराफा व्यापार दोनों को मजबूती प्रदान कर सकता है। कमल सोनी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वैश्विक युद्ध, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अस्थिरता और बाजार में बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर सराफा कारोबार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सामान्य आभूषण व्यापार लगभग सीमित होकर केवल बुलियन आधारित लेन-देन तक सिमट गया है, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को भारी आर्थिक दबाव झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि लगातार मूल्य अस्थिरता के कारण व्यापारियों को नुकसान और कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री की यह अपील भविष्य में व्यापक आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उनके अनुसार यह समय सराफा बाजार को केवल सोना खरीदने-बेचने तक सीमित रखने के बजाय उसे “सेवा क्षेत्र” आधारित मॉडल में विकसित करने का है। कमल सोनी ने कहा कि यदि सोने के आयात में कमी आती है तो इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहेगा और रुपये की स्थिति मजबूत होगी। इसका अप्रत्यक्ष लाभ विभिन्न क्षेत्रों के छोटे उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा। उन्होंने इसे राष्ट्रहित में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भागीदारी बताया। उन्होंने घरेलू स्तर पर निष्क्रिय पड़े सोने को “डेड कैपिटल” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सोच का उद्देश्य अर्थव्यवस्था में धन का प्रवाह बढ़ाना है। यदि लोग बैंकों, उद्योगों और उत्पादक क्षेत्रों में निवेश बढ़ाएंगे, तो इससे रोजगार सृजन के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। कमल सोनी ने उपभोक्ताओं को बड़े कॉर्पोरेट ज्वेलरी ब्रांड्स की आक्रामक मार्केटिंग से सावधान रहने की सलाह भी दी। उन्होंने दावा किया कि ऐसे व्यापार मॉडल से बड़ी मात्रा में पूंजी देश से बाहर चली जाती है, जबकि स्थानीय सराफा व्यापार और पारंपरिक कारीगरों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित ‘स्वर्ण शिल्प कला बोर्ड’ के गठन की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित जिन राज्यों में अभी तक ऐसा बोर्ड गठित नहीं हुआ है, वहां तत्काल इसकी स्थापना की जानी चाहिए। उनके अनुसार यह बोर्ड पारंपरिक स्वर्ण कारीगरों की कला और विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही कारीगरों को सरकारी योजनाओं, रियायती ऋण, बीमा सुविधाओं और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ भी मिल सकेगा। कमल सोनी ने कहा कि “मेक इन इंडिया” की अवधारणा को मजबूत करने के लिए पारंपरिक स्वर्ण शिल्प उद्योग को संरक्षण और संस्थागत समर्थन दिया जाना समय की मांग है।

- छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के डभरा की शीला महंत ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में Mrs India Earth 2026 का खिताब अपने नाम किया है। अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित कर राज्य का नाम रोशन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।4
- सारंगढ़ के रेटा गांव में गोलगप्पे खाने से 25 से अधिक ग्रामीण फूड पायजनिंग का शिकार हो गए। देर रात तबीयत बिगड़ने पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।1
- कोरबा में विधायक फूल सिंह राठिया ने खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क के लिए ₹5 करोड़ का भूमि पूजन किया। इस नई सड़क से क्षेत्र के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।1
- सुशासन तिहार 2026 कोरबा जिले के पहंदा शिविर में धान खरीदी केंद्रों में धरमकांटा लगाने की मांग1
- कोरबा जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। तेज धूप और गर्म सड़कों के कारण वाहनों के टायर लगातार पंचर हो रहे हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।1
- Post by बजरंग पटवा1
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी से पहले की गई पूजा पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। महापौर द्वारा कुत्तों को तिलक लगाकर अभियान शुरू करने को कांग्रेस ने 'कोरा दिखावा' बताया है। इस पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, महापौर इसे सनातन परंपरा का हिस्सा बता रहे हैं।1
- कोरबा के भायसमा में बच्चे चिलचिलाती धूप में भी खेलते दिखे। गर्मी की तपिश का उन पर कोई असर नहीं दिख रहा था, मानो उन्हें भीषण गर्मी लग ही नहीं रही हो।1
- कोरबा जिले के डेंगू नाला के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे इलाके में हड़कंप है।1