ट्रांसफार्मर फाल्ट बना मौत का करंट: 11 हजार वोल्ट सप्लाई में दौड़ा, छात्र समेत दो की गई जान, मां गंभीर बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव में शनिवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे में बदल गई। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लो टेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे पूरे इलाके की सप्लाई में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। सुबह करीब 7 बजे कक्षा 10 का छात्र सुभाष (16) जैसे ही घर का लोहे का गेट खोलने लगा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने जोरदार थे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे को बचाने दौड़ी मां सुनीता भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक अन्य ग्रामीण की भी करंट लगने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अनदेखी की। अगर समय रहते सुधार किया जाता, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
ट्रांसफार्मर फाल्ट बना मौत का करंट: 11 हजार वोल्ट सप्लाई में दौड़ा, छात्र समेत दो की गई जान, मां गंभीर बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव में शनिवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे में बदल गई। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लो टेंशन लाइन पर
गिर गया, जिससे पूरे इलाके की सप्लाई में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। सुबह करीब 7 बजे कक्षा 10 का छात्र सुभाष (16) जैसे ही घर का लोहे का गेट खोलने लगा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने जोरदार थे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे को बचाने दौड़ी मां सुनीता
भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक अन्य ग्रामीण की भी करंट लगने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने
बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अनदेखी की। अगर समय रहते सुधार किया जाता, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
- *थाना किला और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 किलो अफीम व 275 ग्राम हेरोइन बरामद* _अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹75 लाख, झारखंड और बदायूं के रहने वाले तस्कर पकड़े गए_ *किला (बरेली):* थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने 1-2 मई 2026 की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग *₹75 लाख* आंकी गई है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर ग्राम दौली रघुवरदयाल जाने वाली सड़क पर गंगा मंदिर के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना पर रात करीब 11:10 बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 4 किलो अफीम, 275 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन और ₹2,140 नगद बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.महेन्द्र कुमार पुत्र रूपन यादव, निवासी ग्राम कास डबर, थाना हंटरगंज, जिला चतरा, झारखंड, उम्र 30 वर्ष 2. लोकपाल सिंह पुत्र हकुम सिंह, निवासी ग्राम गोठा, थाना वजीरगंज, दोनों के खिलाफ थाना किला पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- वीसी डॉ. टी.पी. सिंह बोले- सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल और इनोवेशन बनेगी सफलता की कुंजी; 68 नए इंडस्ट्री-अलाइनड कोर्स शुरू* *बरेली, बदलते दौर में युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने बरेली में सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप योजना का भी ऐलान किया गया। प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि अब सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि स्किल, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोजर से ही करियर बनेगा। *23 बड़ी कंपनियों से टाई-अप, जॉब नहीं जॉब क्रिएटर बनेंगे छात्र* प्रेस वार्ता में प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी देश की पहली प्राइवेट एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम समेत 23 से ज्यादा कंपनियों के साथ मिलकर कोर्स को रोजगारपरक और टेक्नोलॉजी ड्रिवन बनाया है। 100 से अधिक कॉरपोरेट्स के साथ बने कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड से छात्रों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में सीधी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘कैम्पस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहल से स्टार्टअप्स को फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट सपोर्ट मिल रहा है। इससे छात्र जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बन रहे हैं। *2500 करोड़ का एआई स्मार्ट कैंपस, 68 नए कोर्स शुरू* डॉ. सिंह ने बताया कि करीब 2500 करोड़ रुपये से बना एआई-इनेबल्ड स्मार्ट कैंपस रिसर्च और टेक लर्निंग को नई रफ्तार दे रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्मार्ट हेल्थकेयर, एआई-एमएल रिसर्च सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब जैसे सेंटर छात्रों को ग्लोबल लेवल पर तैयार कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 एआई-एनहँस्ड और इंडस्ट्री-अलाइनड प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इनमें UG, PG और लेटरल एंट्री कोर्स शामिल हैं। डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे फ्यूचर टेक पर सीयूसीईटी 2026 के जरिए मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को बड़ी स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रो. सिंह ने बताया कि पहले ही सत्र में 2000 से ज्यादा छात्रों को करोड़ों की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ‘क्वांटम फॉर भारत’ मिशन और देश का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन कराकर यूनिवर्सिटी ने एआई और इनोवेशन में अपनी पहचान बनाई है। सीयूसीईटी 2026 पोर्टल सिर्फ एडमिशन नहीं, बल्कि यूपी के युवाओं को ग्लोबल करियर से जोड़ने का अभियान है। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।1
- #बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सार्वजनिक जगह पर नमाज पढ़ने के सम्बन्ध में जो फैसला दिया है, वो सही और दुरूस्त है। मौलाना ने आगे कहा कि सार्वजनिक जगह पर नमाज पढ़ने से बचें, शरियत का नजरिया है कि विवाद होने पर जगह या ऐसी जगह जहां पर नमाज पढ़ने से किसी को आपत्ति हो सकती है, तो वहां नमाज न पढ़ें।#1
- बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के सूदनपुर गांव में शनिवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे में बदल गई। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लो टेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे पूरे इलाके की सप्लाई में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। सुबह करीब 7 बजे कक्षा 10 का छात्र सुभाष (16) जैसे ही घर का लोहे का गेट खोलने लगा, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने जोरदार थे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे को बचाने दौड़ी मां सुनीता भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक अन्य ग्रामीण की भी करंट लगने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अनदेखी की। अगर समय रहते सुधार किया जाता, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।4
- मजदूरी750रुपएकीमांगकीऔरकहाकिहमारीमहिला मजदूरीकोप्राइवेटफैक्ट्रीसेक्टरमें3महीनेकाअवकाश मिलना चलिए1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर। आज मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने पत्रकारों, समाजसेवियों और मजदूर साथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में खास तौर पर फिल्म अभिनेता राजा मुराद की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। इस मौके पर कई नामचीन हस्तियों ने भी शिरकत की, जिनमें डॉक्टर अनीश बाग, अनीस इंजीनियर, सुप्रिया आयरन सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। सम्मान समारोह में मजदूर वर्ग के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान मजदूर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा, राजकुमार समदर्शी, वेद प्रकाश वाल्मीकि, अशोक गुप्ता, अरविंद राजपूत, रवि राठौर, मुकेश राठौर, दीनानाथ चौधरी और कुलदीप राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही, श्यामगंज चौकी इंचार्ज की उपस्थिति भी कार्यक्रम में देखने को मिली, जिससे आयोजन को प्रशासनिक समर्थन भी मिला। इस अवसर पर नदीम इकबाल ने कहा कि मजदूर समाज देश की रीढ़ है और उनके सम्मान के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। कैमरामैन के साथ, मैं शहाबुद्दीन, हिंदुस्तान खबर।1
- मजदूर दिवस पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने उठाई न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग, राजा मुराद का हुआ सम्मान नदीम इकबाल बोले– 750 रुपये दैनिक मजदूरी और महिला श्रमिकों को 3 माह का सवैतनिक अवकाश मिले1
- *थाना किला पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* _22 अप्रैल की रात नीम वाली मस्जिद क्षेत्र में शादाब मियां पर ईंट से हमला करने का आरोप_ बरेली। थाना किला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 10 दिन से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मुजम्मिल खान को 1 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 की रात नीम वाली मस्जिद क्षेत्र में मुजम्मिल खान और उसके दो अन्य साथियों ने शादाब मियां पुत्र शकील बेग के साथ गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर मुजम्मिल खान ने शादाब मियां के सिर पर ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शादाब मियां की सूचना पर थाना किला पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। 1 मई 2026 को थाना किला पुलिस गश्त पर निकली थी। इसी दौरान किला पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुजम्मिल खान पुत्र मो0 उल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना किला क्षेत्र का मूल निवासी है, लेकिन वर्तमान में गोविंद नगर, थाना रसायनी, जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि 22 अप्रैल की रात शादाब मियां से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने ईंट से वार कर दिया था। आरोपी ने अपने कृत्य की गलती स्वीकार की है।2