बानपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप, मरीज ने जांच की मांग की बानपुर (ललितपुर)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बानपुर में दवा वितरण को लेकर एक मरीज ने सवाल उठाए हैं। ग्राम बड़ोखरा निवासी जाहर सिंह अपनी पत्नी रश्मि के साथ इलाज कराने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बानपुर पहुंचे थे। जाहर सिंह का आरोप है कि डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद अस्पताल के काउंटर से उन्हें जो दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, उनमें कुछ दवाओं की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। जाहर सिंह के अनुसार, उन्होंने दवाओं का इस्तेमाल करने से पहले उनकी पैकिंग पर लिखी एक्सपायरी डेट की जांच की, जिसके बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। उनका कहना है कि समय रहते दवा की जांच करने से संभावित नुकसान से बचाव हो गया। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग से जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मरीज ने लोगों से अपील की है कि सरकारी अस्पताल या मेडिकल स्टोर से मिलने वाली किसी भी दवा का सेवन करने से पहले उसकी निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचा जा सके। वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। (नोट: यह खबर मरीज द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।)
बानपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक्सपायरी दवा मिलने का आरोप, मरीज ने जांच की मांग की बानपुर (ललितपुर)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बानपुर में दवा वितरण को लेकर एक मरीज ने सवाल उठाए हैं। ग्राम बड़ोखरा निवासी जाहर सिंह अपनी पत्नी रश्मि के साथ इलाज कराने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बानपुर पहुंचे थे। जाहर सिंह का आरोप है कि डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद अस्पताल के काउंटर से उन्हें जो दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, उनमें कुछ दवाओं की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। जाहर सिंह के अनुसार, उन्होंने दवाओं का इस्तेमाल करने से पहले उनकी पैकिंग पर लिखी एक्सपायरी डेट की जांच की, जिसके बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। उनका कहना है कि समय रहते दवा की जांच करने से संभावित नुकसान से बचाव हो गया। उन्होंने मामले
की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग से जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मरीज ने लोगों से अपील की है कि सरकारी अस्पताल या मेडिकल स्टोर से मिलने वाली किसी भी दवा का सेवन करने से पहले उसकी निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचा जा सके। वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। (नोट: यह खबर मरीज द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।)
- मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से जमे ग्राम विकास अधिकारी का तबादला मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से जमे ग्राम विकास अधिकारी का तबादला ललितपुर। मड़ावरा विकास खंड में लंबे समय से तैनात ग्राम विकास अधिकारी का आखिरकार तबादला कर दिया गया है। लंबे समय से एक ही विकास खंड में कार्यरत रहने के कारण उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ था। अब विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें मड़ावरा से स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी काफी समय से मड़ावरा विकास खंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण के बाद विकास खंड में नए ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती की जाएगी। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी विभाग की ओर से स्थानांतरण के विस्तृत कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।1
- छतरपुर के छोटे सरकार, पर्ची वाला बाबा या जमीनदार, पूर्व विधायक ने फिर लगायी आरोपों की झड़ी मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक आर डी प्रजापति ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को पर्ची वाला जमीन दार बताते हुये उनपर और परिजनों पर एकबार फिर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। एक न्यूज चैनल पर उनके तथाकथित इंटरव्यू में गर्ग पारिवार के पास बागेश्वर धाम गढ़ा और आसपास के कई गांवों में 100 एकड़ जमीन खरीदे जाने या जबरन कब्जाने पर कई आरोप लगाते हुये जबाव मांगा गया है। हालांकि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा अपने भाई से कोई भी संबंध नहीं रखने की बात कही जा रही है, लेकिन वहीं ट्रस्ट में उन्हें कोषाध्यक्ष भी बताया गया है। क्या हैं पूर्व विधायक के आरोप देखिये वीडियो....1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की हर ग्राम पंचायत से महिलाएं एकत्र होकर अपने हक अधिकार दलित पिछड़ा आदिवासी लोग शामिल हुए जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन साहूकार अपनी पंचायत में काम की मांग की गई1
- टीकमगढ़ में चैहललम पर निकालें गए ताजिया,एक से बढ़कर एक डीजे रहे आकर्षक का केंद्र2
- आदर्श ग्राम पंचायत गोर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल आदर्श ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल गोर/दिगौड़ा 4 अगस्त टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील की आदर्श ग्राम पंचायत गोर में उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा अस्पताल को समय से नहीं खोला जाता है और स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले जाते हैं, जिससे मरीज इलाज के लिए परेशान होते हैं। यहां पर 3 अगस्त को गांव के ओमप्रकाश चौरसिया दवा लेने उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, तो 11:30 बजे तक अस्पताल नहीं खोला गया था। 11:30 बजे के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आए तो ओमप्रकाश वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा ओमप्रकाश को धमकियां दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले गए। इसके बाद ओमप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जतारा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से अवगत कराने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया। गोर गांव के ओमप्रकाश चौरसिया ने कलेक्टर व जिला प्रशासन से मांग की है कि गोर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को समय पर खुलवाया जाए, जिससे मरीजों को परेशानी ना हो और अस्पताल में पदस्थ जो भी कर्मचारी समय पर नहीं आते उन पर कार्यवाही की जाए।1
- प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही। प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही।1
- श्रवण कुमार बने खुशीराम पाल, माता-पिता को पालकी में बैठाकर झूमरनाथ धाम के लिए निकले ललितपुर के बार कस्बे के मोतीखेड़ा निवासी खुशीराम पाल ने श्रवण कुमार की मिसाल पेश करते हुए अपने बुजुर्ग माता-पिता को पालकी में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल झूमरनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना किया। इस अनूठी सेवा और श्रद्धा की लोगों ने खूब सराहना1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में स्वाभिमानी मजदूर संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सोपा गया और अपनी अपनी पंचायत के लिए काम की मांग की गई1
- NH-44 स्थित मसोरा बैरियल के पास बीती रात करीब 2:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक ने कथित रूप से नशे की हालत में ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक एक साथ भूपेंद्र राजा ढाबा तथा वीर सिंह ढाबा में घुस गया। NH-44 मसोरा बैरियल के पास देर रात बड़ा हादसा NH-44 स्थित मसोरा बैरियल के पास बीती रात करीब 2:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक ने कथित रूप से नशे की हालत में ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक एक साथ भूपेंद्र राजा ढाबा तथा वीर सिंह ढाबा में घुस गया। हादसे के समय दोनों ढाबों पर कर्मचारी सो रहे थे, लेकिन सौभाग्य से सभी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ढाबे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।1