Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में स्वाभिमानी मजदूर संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सोपा गया और अपनी अपनी पंचायत के लिए काम की मांग की गई
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में स्वाभिमानी मजदूर संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सोपा गया और अपनी अपनी पंचायत के लिए काम की मांग की गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में स्वाभिमानी मजदूर संगठन ने टीकमगढ़ जिले के सभी ग्रामपंचायत में से महिलाएं एक चित्र होकर अपने-अपने हक अधिकार की आवाज उठाने के लिए कलेक्ट पैसा में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा।3
- आदर्श ग्राम पंचायत गोर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल आदर्श ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही, मनमर्जी से खुलती व बंद होती है अस्पताल गोर/दिगौड़ा 4 अगस्त टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील की आदर्श ग्राम पंचायत गोर में उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा अस्पताल को समय से नहीं खोला जाता है और स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले जाते हैं, जिससे मरीज इलाज के लिए परेशान होते हैं। यहां पर 3 अगस्त को गांव के ओमप्रकाश चौरसिया दवा लेने उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, तो 11:30 बजे तक अस्पताल नहीं खोला गया था। 11:30 बजे के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आए तो ओमप्रकाश वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी के द्वारा ओमप्रकाश को धमकियां दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी समय से पहले ही अस्पताल को बंद करके चले गए। इसके बाद ओमप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जतारा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से अवगत कराने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया। गोर गांव के ओमप्रकाश चौरसिया ने कलेक्टर व जिला प्रशासन से मांग की है कि गोर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को समय पर खुलवाया जाए, जिससे मरीजों को परेशानी ना हो और अस्पताल में पदस्थ जो भी कर्मचारी समय पर नहीं आते उन पर कार्यवाही की जाए।1
- खाली प्लॉट पर कब्जे का प्यास मलिक को जान से मारने कि धमकी देने का आरोप खाली प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, मालिक को धमकी देने का आरोप छात्रावास के पास वैशाली नगर कॉलोनी का मामला, प्लॉट मालिक ने सुरक्षा की लगाई गुहार टीकमगढ़। शहर की वैशाली नगर कॉलोनी में छात्रावास के पास स्थित एक खाली प्लॉट को लेकर विवाद सामने आया है। प्लॉट मालिक रतिराम रजक के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक दबंग परिवार द्वारा उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर उसे कथित रूप से जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। प्लॉट मालिक के अनुसार, उक्त भूमि पर उसका स्वामित्व है और वह लंबे समय से प्लॉट की देखरेख करता आ रहा है। आरोप है कि कुछ लोग प्लॉट पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। जब प्लॉट मालिक ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर विवाद बढ़ गया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामला छात्रावास के समीप होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित प्लॉट मालिक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोकने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों और वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए क्या कार्रवाई की जाती है।1
- ग्राम मसौरा कलां में जलभराव से ग्रामीण परेशान, आवागमन हुआ बाधित लगातार बारिश के बाद ग्राम मसौरा कलां में कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।1
- सरपंच पति की 'पहाड़' जैसी हिम्मत, सरकारी गोचर भूमि घेरी; मवेशियों का दाना-पानी बंद, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा! सरपंच पति की 'पहाड़' जैसी हिम्मत, सरकारी गोचर भूमि घेरी; मवेशियों का दाना-पानी बंद, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा!टीकमगढ़/जतारा: सरकार एक तरफ सरकारी और गोचर (चरनोई) भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी तरफ रसूखदार पूरे के पूरे सरकारी पहाड़ को ही निगलने की तैयारी में हैं। ताजा मामला जनपद पंचायत जतारा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाजीतपुरा का है। यहां सरपंच पति मनी राजपूत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गोवंश के चरने वाले पूरे सरकारी पहाड़ पर ही कटीले तारों की फेंसिंग (बाड़) लगा दी है।इस मनमानी के कारण क्षेत्र के मवेशियों का पहाड़ पर जाना पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे बेजुबान जानवर चारे के लिए तरस रहे हैं।वृक्षारोपण का बहाना, कब्जे का असली 'खेला'जब ग्रामीणों ने इस तारबंदी का विरोध किया, तो सरपंच पति की ओर से दलील दी गई कि यहाँ सरकारी वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है। हालांकि, जब इसकी जमीनी हकीकत खंगाली गई तो मामला पूरी तरह फर्जी निकला। जनपद पंचायत से बाजीतपुरा में इस प्रकार के किसी भी वृक्षारोपण कार्य की कोई शासकीय स्वीकृति ही जारी नहीं हुई है। वृक्षारोपण के नाम पर सरकारी पहाड़ (खसरा क्रमांक 111/1/1) को चारों तरफ से घेरकर वहां अवैध रूप से झोपड़ी तान दी गई है, ताकि धीरे-धीरे पूरी जमीन पर कब्जा पक्का किया जा सके।ग्रामीणों में भारी आक्रोश, एसडीएम-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनसरपंच पति की इस दबंगई से परेशान ग्राम बंदरगुड़ा और आसपास के दर्जनों किसानों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सालों से यह पहाड़ कई गांवों के गोवंश के लिए मुख्य चारागाह रहा है। मवेशियों का रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने लामबंद होकर एसडीएम नीरज खरे और तहसीलदार पलक जैन को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस अवैध फेंसिंग को तुरंत हटाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।प्रशासन का रुख: जल्द चलेगा पीला पंजाइस गंभीर मामले को लेकर तहसीलदार पलक जैन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "शासकीय भूमि पर किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं है। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही टीम भेजकर पहाड़ से अवैध फेंसिंग और अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।"अब देखना यह होगा कि प्रशासन का 'पीला पंजा' इस रसूखदार सरपंच पति के अवैध मसूबे पर कब तक चलता है और कब इन बेजुबान मवेशियों को उनका चारागाह वापस मिलता है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की हर ग्राम पंचायत से महिलाएं एकत्र होकर अपने हक अधिकार दलित पिछड़ा आदिवासी लोग शामिल हुए जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन साहूकार अपनी पंचायत में काम की मांग की गई1
- टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अज्ञात चोरों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल चोरी गए सामान की सही कीमत और घटना से जुड़े अन्य विवरणों का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। मामला बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र का है।1