Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aambapada Pnchayt Veerpur Tahsil Aambapura Jila Banswada Aambapada Pnchayt Veerpur Tahsil Aambapura jila Banswada raj Rajesthan
Anil Kumar maida
Aambapada Pnchayt Veerpur Tahsil Aambapura Jila Banswada Aambapada Pnchayt Veerpur Tahsil Aambapura jila Banswada raj Rajesthan
More news from राजस्थान and nearby areas
- गनोड़ा। लोहारिया मोटागांव थाने में नए थानाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा दोनों ही थानाधिकारियों का स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में मानवाधिकार फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी पारूँडी के द्वारा भी लोहारिया थानाधिकारी जयपाल सिंह तथा मोटा गांव थानाधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का स्वागत सम्मान किया गया। दोनों ही थानाधिकारियों को मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दोनों एसएचओ को बताया कि मानवाधिकार फाउंडेशन भी पुलिस की हर संभव मदद करेगा तथा जहां पर भी पुलिस की सहायता करनी पड़ेगी तथा कोई भी सूचना एवं अन्य अपराध अत्याचार के खिलाफ जानकारी देनी पड़े तो मानवाधिकार आयोग के पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे। संभाग अध्यक्ष ने बताया कि मानवाधिकार फाउंडेशन गनोड़ा तहसील की कार्यकारिणी में सक्षम युवा एवं अनुभवी तथा समाजसेवी व्यक्ति मौजूद है तथा पुलिस की मदद के लिए सभी हर समय तैयार रहेंगे। मानवाधिकार फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष ने दोनों ही थानाधिकारियों को दोनों थानों के परिक्षेत्र के अंदर कानून व्यवस्था को मजबूत करने एवं अपराधों में कमी लाकर क्षेत्र में शांति स्थापित करने की मांग की है।4
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- Post by Parmeshvar redash1
- कौमी एकता के प्रतीक हजरत पीर बादशाह का 48वां तीन दिवसीय उर्स कूल की रस्म के साथ हुआ आज सम्पन्न जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत बड़ वाले पीर बादशाह का तीन दिवसीय 48वां उर्स आज बुधवार को कूल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए उर्स कमेटी के खादिम व सदर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि सोमवार से तीन दिवसीय हजरत पीर बादशाह का उर्स शुरू हुआ था जो आज बुधवार को संपन्न हुआ है। सोमवार को परचम कुशाई एवं कुरानख्वानी रात्रि में महफिले मिलाद,मंगलवार को चादर शरीफ के जुलूस के साथ ही कव्वाल नजीर नियाजी द्वारा मंगलवार रात्रि में कलाम पेश करते हुए उर्स के समापन की रस्म अदा की है। बुधवार सुबह बाबा साहब की दरगाह पर कूल की फतिया तथा रंग पढ़ने के साथ ही इसका समापन किया गया। इस दौरान सामूहिक लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सम्मिलित हुए है।1
- सीमलवाड़ा। गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर देशभर में चलाए जा रहे “गौ आह्वान सम्मान अभियान” के तहत बुधवार को सीमलवाड़ा कस्बे स्थित रिस्पांसिबल पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौ सेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को अभियान की जानकारी दी गई और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान गौ सेवा समिति डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष विनोद पंचाल, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार जैन, मंजुला देवी एवं पंकज लोहार ने उपस्थित गौ सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर है, जो सम्पूर्ण प्रकृति के संतुलन एवं पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और संवर्धन के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे देश की सभी तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार या उपखंड अधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। सीमलवाड़ा में भी मोहिनी एकादशी के अवसर पर उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को सम्मान व सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक जनजागरण किया जाएगा तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को भी इसी प्रकार ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौ सेवकों ने आमजन से अपील की कि वे सपरिवार, मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के साथ इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव न्यायालय परिसर से। आज राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव कोटा जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी के मार्गदर्शन निर्देशन में बहुत शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव 5:00 बजे बंद हो गया है। मत पेटियों को सीज कर जिला सत्र न्यायाधीश कार्यालय रखा जाएगा। जिला सत्र न्यायाधीश एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी वकील साथियों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज बहुत शांतिपूर्वक भाईचारे से आज चुनाव संपन्न किये। वहीं दूसरी हो जयपुर में हाई कोर्ट के एक बूथ पर गुंडागर्दी और बूथ केपचरिग हुआ। 17000 वकील वोट नहीं डाल पाए दोबारा वोटिंग होगी।1
- बारावरदा। क्षेत्र में बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने एवं लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बारावरदा स्कूल की बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा की कमी के कारण बच्चों का कम उम्र में विवाह कर दिया जाता है, जिसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एसपी बी. आदित्य के आदेशानुसार तथा पुलिस उप अधीक्षक एवं थानाधिकारी घीसू लाल तेली के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती रेखा माली, चौकी प्रभारी बारावरदा गोपी चंद मीणा, सुरक्षा सखी, यूथ सीएलजी सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सके।4
- हज़रत पीर बादशाह के 48वें उर्स पर मजार पर चढ़ाई चादर,अमन-चैन की दुआं मांगी जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-हजरत पीर बादशाह बड़ वाले बाबा के 48वें उर्स तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को बाबा की मजार पर चादर शरीफ पेश की गई। फातिहा पढ़ी गई और अमन और चैन के लिए दुआएं की गई। कार्यक्रम में मंगलवार शाम को चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। जो पठान मोहल्ले से शुरू होता हुआ दरगाह पर पहुंचा है। इस दौरान दरगाह कमेटी के के सदर मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया है। उर्स के मौके पर पठान मोहल्ले से चादर शरीफ का जुलूस निकाला। जहां पर हाफिज फारुख हुसैन द्वारा नाते कलाम पेश की गई। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सम्मिलित हुए हैं। इस दौरान बड़ वाले बाबा की मजार शरीफ पर चादर पेश की गई। वहीं बुधवार को कूल की फातिहा की रस्म अदा की जाएगी साथ ही लंगर का आयोजन भी होगा।1
- *उत्तराखंड-* *ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए.* *बाबा केदार के कपाट उद्धाटन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई*1