सीमलवाड़ा में गौ सम्मान अभियान को लेकर बैठक, 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपने का आह्वान सीमलवाड़ा। गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर देशभर में चलाए जा रहे “गौ आह्वान सम्मान अभियान” के तहत बुधवार को सीमलवाड़ा कस्बे स्थित रिस्पांसिबल पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौ सेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को अभियान की जानकारी दी गई और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान गौ सेवा समिति डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष विनोद पंचाल, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार जैन, मंजुला देवी एवं पंकज लोहार ने उपस्थित गौ सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर है, जो सम्पूर्ण प्रकृति के संतुलन एवं पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और संवर्धन के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे देश की सभी तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार या उपखंड अधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। सीमलवाड़ा में भी मोहिनी एकादशी के अवसर पर उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को सम्मान व सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक जनजागरण किया जाएगा तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को भी इसी प्रकार ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौ सेवकों ने आमजन से अपील की कि वे सपरिवार, मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के साथ इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सीमलवाड़ा में गौ सम्मान अभियान को लेकर बैठक, 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपने का आह्वान सीमलवाड़ा। गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर देशभर में चलाए जा रहे “गौ आह्वान सम्मान अभियान” के तहत बुधवार को सीमलवाड़ा कस्बे स्थित रिस्पांसिबल पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौ सेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को अभियान की जानकारी दी गई और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में
राजस्थान गौ सेवा समिति डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष विनोद पंचाल, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार जैन, मंजुला देवी एवं पंकज लोहार ने उपस्थित गौ सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर है, जो सम्पूर्ण प्रकृति के संतुलन एवं पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और संवर्धन के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को प्रातः
10 बजे देश की सभी तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार या उपखंड अधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। सीमलवाड़ा में भी मोहिनी एकादशी के अवसर पर उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को सम्मान व सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव
एवं ढाणी-ढाणी तक जनजागरण किया जाएगा तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को भी इसी प्रकार ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौ सेवकों ने आमजन से अपील की कि वे सपरिवार, मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के साथ इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
- टूटी पाइपलाइन और खुले गड्ढों से जनता में भारी आक्रोश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर में पिछले कई दिनों से चल रहा सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते लालपुरा जामा मस्जिद के समीप पिछले कई दिनों से क्षेत्र की मुख्य पाइपलाइन टूट गई है, जिससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। इस कुप्रबंधन का खामियाजा न केवल राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि मूक पशुओं की जान पर भी बन आई है। - हादसे को दावत देता अधूरा कार्य ताजा मामला जामा मस्जिद के पास का है, जहाँ जलभराव और कीचड़ के कारण एक भारी-भरकम बैल गहरे गड्ढे में फंस गया। घंटों तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पशु तड़पता रहा, जिसे बाद में स्थानीय निवासियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज कार्य की सुस्त गति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यहाँ हर पल किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। - जनता में भारी आक्रोश क्षेत्रवासियों ने सीवरेज विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्य पूर्ण नहीं किया गया और लीकेज की समस्या नहीं सुधारी गई, तो यहाँ कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। सड़कों पर खुले पड़े गड्ढे और कीचड़ ने राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन की यह उदासीनता किसी दिन बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर कब जागता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।1
- Post by Bherulal Damor1
- Aambapada Pnchayt Veerpur Tahsil Aambapura jila Banswada raj Rajesthan1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी गौ माता को सम्मान दिलाने प्रेमनाथ ने लिया संकल्प, भीषण गर्मी में 45डीग्री के तापमान से कहीं ज्यादा आग के बिच तपस्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरसाला के करदी में स्थित जांबुखंड महादेव मंदिर पर बनी संत कुटीया के समीप प्रेमनाथ ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गाय के गोबर के कंडो को जलाकर भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान होने के बावजूद आग के बीच तपस्या कर रहे हैं इस मौके पर रतन नाथ,भुरालाल, दमाराम,रमेश आदी भक्त मौजूद थे2
- कौमी एकता के प्रतीक हजरत पीर बादशाह का 48वां तीन दिवसीय उर्स कूल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न1
- *उत्तराखंड-* *ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए.* *बाबा केदार के कपाट उद्धाटन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई*1
- डूंगरपुर जिले में पिछले साल खरीफ फसल 2025 का किसानों का मुआवजा राशि ( फसल खराबा) 23.59 करोड़ रुपए जिले के 77 हजार किसानों का भुगतान करना बाकी है जो सरकार के जयपुर वित्त विभाग में E C S नहीं करने से रुका हुआ है भारतीय किसान संघ जिला डूंगरपुर के पदाधिकारियों ने पिछले माह के आखिरी सप्ताह में जिला कलेक्टर साहब अंकित कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर साहब दिनेश धाकड़ से चर्चा कर कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकार से मांग की गई थी कि डूंगरपुर जिले के किसानों की खरीफ फसल का फसल खराबा की राशी 50% किसानों को अभी सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है वो जल्द जारी करवाई जाए। लेकिन अभी तक सरकार ने जारी नहीं किया है किसान संघ ने खरीफ फसल 2025 में जिले के सभी गावो के किसानों के फसल का 50 से 70% फसल खराबा दर्ज कराकर जिला कलेक्टर साहब के माध्यम से सरकार तक रिपोर्ट पहुंचाई गई है अतः आज किसान संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर नए जिला कलेक्टर साहब एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री से मांग करता है कि जिले के बाकी किसानों की फसल खराबा राशी जल्द जारी कर किसानों को राहत प्रदान करे। जब पिछले साल सितंबर अक्टूबर माह बारिश की अतिवृष्टि से किसानों के खेतों सोयाबीन व धान की फसल खराब हो कर सड़ रही थी तब सरकार ने किसानों को जल्द राहत पैकेज देने के लिए मुख्यमंत्री जी के आदेश पर विधायकों, प्रभारी मंत्रीयो एवं सचिवों ने किसानों के खेतों में सर्वे कर सरकार को जल्द मुआवजा राशि देने के लिए रिपोर्ट दी गई है उसके बाद भी आज दिन तक किसान मुआवजा राशि के लिए इंतजार कर रहा है जल्द किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन किसान संघ के नेतृत्व में जिले के किसानों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।1
- abaabdkge kebnxondvwmab bajdjge1