Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव न्यायालय परिसर से। आज राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव कोटा जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी के मार्गदर्शन निर्देशन में बहुत शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव 5:00 बजे बंद हो गया है। मत पेटियों को सीज कर जिला सत्र न्यायाधीश कार्यालय रखा जाएगा। जिला सत्र न्यायाधीश एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी वकील साथियों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज बहुत शांतिपूर्वक भाईचारे से आज चुनाव संपन्न किये। वहीं दूसरी हो जयपुर में हाई कोर्ट के एक बूथ पर गुंडागर्दी और बूथ केपचरिग हुआ। 17000 वकील वोट नहीं डाल पाए दोबारा वोटिंग होगी।1
- एक हफ्ते में 1147 चालान, वसूला 5.73 लाख का जुर्माना संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष लेन ड्राइविंग जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। मोथली मोड़ से रतनपुर थाना बिछीवाड़ा क्षेत्र तक चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व वृत्ताधिकारी तपेंद्र मीणा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने VOC App के माध्यम से तकनीकी निगरानी रखते हुए पिछले एक सप्ताह में कुल 1147 चालान काटे हैं, जिनसे 5,73,500 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। कार्रवाई के दौरान न केवल चालान किए गए, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए 500 स्टीकर भी लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों को सिक्स लेन नियमों की जानकारी देना और उन्हें अपनी निर्धारित लेन में वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।1
- Post by Shankar kharadi pipli c1
- सागवाड़ा अस्पताल में पत्रकार से अभद्रता का आरोप, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शिकायत डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेन्द्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश परमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को एक सड़क दुर्घटना के घायल को अस्पताल लाए जाने की सूचना पर पत्रकार कवरेज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान एम्बुलेंस से मरीज को उतारते समय वार्ड बॉय की अनुपस्थिति देखी गई, जिसे आपातकालीन सेवा में लापरवाही बताया गया। इसी संबंध में जानकारी लेने जब वे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे तो वहां उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। पत्रकार का आरोप है कि डॉ. उमेश परमार ने न केवल अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया बल्कि उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी भी दी। साथ ही उन पर महिला वार्ड में जाकर स्तनपान कराती महिलाओं के वीडियो बनाने जैसा गंभीर और निराधार आरोप भी लगाया, जिसे पत्रकार ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर का व्यवहार आम मरीजों और जनता के प्रति भी ठीक नहीं रहता, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और जनविश्वास प्रभावित हो रहा है। पत्रकार ने स्वयं को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि जानकारी लेने के अधिकार के बावजूद उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। मामले को गंभीर मानते हुए पत्रकार ने उपखण्ड अधिकारी से डॉ. परमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, उन्हें तत्काल सागवाड़ा से स्थानांतरित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। इस मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- Post by Bherulal Damor1
- 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री , महामहिम राज्यपाल , एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा1
- सीमलवाड़ा। पीठ-सरथुना मार्ग पर जीएसएस मोड़ के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाटी निवासी भावेश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र नटवरलाल रोत, जो वर्तमान में पीठ में अपने मामा निर्मेश पुत्र नवीन खराड़ी के यहां रहकर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, सोमवार रात अपने साथियों अमन पुत्र हुका उमड और गोविंद पुत्र रूपसी निवासी पीठ के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात समारोह से लौटते समय बाइक अमन उमड चला रहा था। जैसे ही वे जीएसएस मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भावेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य युवक भी घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के नाना नागिनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामले में निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही की भी जांच कराने की मांग उठाई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।3
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।1