Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ सम्मान आह्वान अभियान , रेस्पोंसिबल पब्लिक स्कूल सीमलवाड़ा 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री , महामहिम राज्यपाल , एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा
Pankaj Kumar Lohar Simalwara
गौ सम्मान आह्वान अभियान , रेस्पोंसिबल पब्लिक स्कूल सीमलवाड़ा 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री , महामहिम राज्यपाल , एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।1
- चौरासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चौरासी थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 16 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व वृत्ताधिकारी (सीमलवाड़ा) मदनलाल के सुपरविजन में अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ और वैजा चौकी प्रभारी हजारीलाल (हैड कांस्टेबल) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेट हाईवे 54 पर वैजा चौकी के सामने सघन नाकाबंदी की। इस दौरान जांच में 16 बाइक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने इन सभी चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर उनके वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के साथ दिनेश कुमार, ईश्वरलाल डोडा (इंचार्ज पुलिस चौकी करावाडा), कान्तिलाल, हजारीलाल, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, वीरमल कुमार, ललीत कुमार, कालुराम घोघरा, पंकज कुमार, राजु और नाथुलाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।2
- गनोड़ा। लोहारिया मोटागांव थाने में नए थानाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा दोनों ही थानाधिकारियों का स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में मानवाधिकार फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी पारूँडी के द्वारा भी लोहारिया थानाधिकारी जयपाल सिंह तथा मोटा गांव थानाधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का स्वागत सम्मान किया गया। दोनों ही थानाधिकारियों को मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दोनों एसएचओ को बताया कि मानवाधिकार फाउंडेशन भी पुलिस की हर संभव मदद करेगा तथा जहां पर भी पुलिस की सहायता करनी पड़ेगी तथा कोई भी सूचना एवं अन्य अपराध अत्याचार के खिलाफ जानकारी देनी पड़े तो मानवाधिकार आयोग के पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे। संभाग अध्यक्ष ने बताया कि मानवाधिकार फाउंडेशन गनोड़ा तहसील की कार्यकारिणी में सक्षम युवा एवं अनुभवी तथा समाजसेवी व्यक्ति मौजूद है तथा पुलिस की मदद के लिए सभी हर समय तैयार रहेंगे। मानवाधिकार फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष ने दोनों ही थानाधिकारियों को दोनों थानों के परिक्षेत्र के अंदर कानून व्यवस्था को मजबूत करने एवं अपराधों में कमी लाकर क्षेत्र में शांति स्थापित करने की मांग की है।4
- Post by Bherulal Damor1
- Aambapada Pnchayt Veerpur Tahsil Aambapura jila Banswada raj Rajesthan1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी गौ माता को सम्मान दिलाने प्रेमनाथ ने लिया संकल्प, भीषण गर्मी में 45डीग्री के तापमान से कहीं ज्यादा आग के बिच तपस्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरसाला के करदी में स्थित जांबुखंड महादेव मंदिर पर बनी संत कुटीया के समीप प्रेमनाथ ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गाय के गोबर के कंडो को जलाकर भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान होने के बावजूद आग के बीच तपस्या कर रहे हैं इस मौके पर रतन नाथ,भुरालाल, दमाराम,रमेश आदी भक्त मौजूद थे2
- एमवी एक्ट के तहत नाकाबंदी कर की कार्रवाई, सभी वाहनों को किया जब्त सीमलवाड़ा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 16 मोटरसाइकिल चालकों को पकड़कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज करते हुए वाहन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एवं वृत्ताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैजा पुलिस चौकी के सामने एसएच-54 पर नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान 16 मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। कार्रवाई करने वाली टीम: थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, उप निरीक्षक ईश्वरलाल डोडा इंचार्ज पुलिस चौकी करावाड़ा, हेड कांस्टेबल कान्तिलाल, हेड कांस्टेबल हजारीलाल इंचार्ज पुलिस चौकी वैजा, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल वीरमल कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल कालूराम घोघरा, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल राजू एवं कांस्टेबल नाथूलाल।3
- शराब के लिए पैसे न देने पर की थी मारपीट संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के दौवड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौवड़ा तिराहे पर शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने और राहगीरों के साथ मारपीट करने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाशों ने न केवल एक पिकअप चालक के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आए स्थानीय ग्रामीणों को भी अपना निशाना बनाया और वाहन के कांच फोड़कर इलाके में दहशत फैला दी। - शराब के पैसे न देने पर किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रवीण पुत्र रमेश डेंडोर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे जब वह अपनी पिकअप लेकर डूंगरपुर की ओर जा रहा था, तभी दौवड़ा पंचायत समिति के पास एक इनोवा कार के चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर उसकी पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवार 6 बदमाशों ने पिकअप चालक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। मना करने पर आक्रोशित होकर बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पत्थरों व लट्ठों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए स्थानीय निवासी श्रीमती डिम्पल और कन्हैयालाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। - पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला व वृत्ताधिकारी प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्तों की तलाश की और पांच मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। - पकड़े गए अभियुक्त गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्णकान्त (32) निवासी दामडी फला नाल, जयन्ति (26), महिपाल (26), जितेन्द्र (23) तीनों निवासी सिदड़ी खेरवाड़ा और कान्तिलाल (30) निवासी हथाई फला डूंगरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का राजस्थान वार काउंसिल के चुनाव पर विशेष बुलेटिन जारी। चल रहा है जबरदस्त घमासान 234 हजार चौतीश वकीलों में। 84000 वकील करेंगे कल अपने मत का उपयोग और चुनेगे 20 अपने प्रतिनिधि। कोटा जिला बार एसोसिएशन के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश शर्मा एडवोकेट प्रथम वीरता में सबसे आगे। उनकी फीईट रहेगी रघुनंदन शर्मा से जो एक बार पूर्व में चुनाव हार चुके हैं। वही राजेश सुराणा भी सर्वाधिक वोटो से जीतेंगे जोधपुर के लोकप्रिय वकील हैं।1