Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी गौ माता को सम्मान दिलाने प्रेमनाथ ने लिया संकल्प, भीषण गर्मी में 45डीग्री के तापमान से कहीं ज्यादा आग के बिच तपस्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरसाला के करदी में स्थित जांबुखंड महादेव मंदिर पर बनी संत कुटीया के समीप प्रेमनाथ ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गाय के गोबर के कंडो को जलाकर भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान होने के बावजूद आग के बीच तपस्या कर रहे हैं इस मौके पर रतन नाथ,भुरालाल, दमाराम,रमेश आदी भक्त मौजूद थे
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी गौ माता को सम्मान दिलाने प्रेमनाथ ने लिया संकल्प, भीषण गर्मी में 45डीग्री के तापमान से कहीं ज्यादा आग के बिच तपस्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरसाला के करदी में स्थित जांबुखंड महादेव मंदिर पर बनी संत कुटीया के समीप प्रेमनाथ ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गाय के गोबर के कंडो को जलाकर भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान होने के बावजूद आग के बीच तपस्या कर रहे हैं इस मौके पर रतन नाथ,भुरालाल, दमाराम,रमेश आदी भक्त मौजूद थे
More news from राजस्थान and nearby areas
- गनोड़ा। लोहारिया मोटागांव थाने में नए थानाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा दोनों ही थानाधिकारियों का स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में मानवाधिकार फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी पारूँडी के द्वारा भी लोहारिया थानाधिकारी जयपाल सिंह तथा मोटा गांव थानाधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का स्वागत सम्मान किया गया। दोनों ही थानाधिकारियों को मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दोनों एसएचओ को बताया कि मानवाधिकार फाउंडेशन भी पुलिस की हर संभव मदद करेगा तथा जहां पर भी पुलिस की सहायता करनी पड़ेगी तथा कोई भी सूचना एवं अन्य अपराध अत्याचार के खिलाफ जानकारी देनी पड़े तो मानवाधिकार आयोग के पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे। संभाग अध्यक्ष ने बताया कि मानवाधिकार फाउंडेशन गनोड़ा तहसील की कार्यकारिणी में सक्षम युवा एवं अनुभवी तथा समाजसेवी व्यक्ति मौजूद है तथा पुलिस की मदद के लिए सभी हर समय तैयार रहेंगे। मानवाधिकार फाउंडेशन के संभाग अध्यक्ष ने दोनों ही थानाधिकारियों को दोनों थानों के परिक्षेत्र के अंदर कानून व्यवस्था को मजबूत करने एवं अपराधों में कमी लाकर क्षेत्र में शांति स्थापित करने की मांग की है।4
- Post by अनिल डामोर1
- सीमलवाड़ा। पीठ-सरथुना मार्ग पर जीएसएस मोड़ के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाटी निवासी भावेश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र नटवरलाल रोत, जो वर्तमान में पीठ में अपने मामा निर्मेश पुत्र नवीन खराड़ी के यहां रहकर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, सोमवार रात अपने साथियों अमन पुत्र हुका उमड और गोविंद पुत्र रूपसी निवासी पीठ के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात समारोह से लौटते समय बाइक अमन उमड चला रहा था। जैसे ही वे जीएसएस मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भावेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य युवक भी घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के नाना नागिनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामले में निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही की भी जांच कराने की मांग उठाई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।3
- Post by Dayaram Chandravanshi1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव न्यायालय परिसर से। आज राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव कोटा जिला सत्र न्यायाधीश एस एन व्यास जी के मार्गदर्शन निर्देशन में बहुत शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव 5:00 बजे बंद हो गया है। मत पेटियों को सीज कर जिला सत्र न्यायाधीश कार्यालय रखा जाएगा। जिला सत्र न्यायाधीश एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी वकील साथियों का हृदय के अंतर्गत से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज बहुत शांतिपूर्वक भाईचारे से आज चुनाव संपन्न किये। वहीं दूसरी हो जयपुर में हाई कोर्ट के एक बूथ पर गुंडागर्दी और बूथ केपचरिग हुआ। 17000 वकील वोट नहीं डाल पाए दोबारा वोटिंग होगी।1
- धार जिले के गुजरी गांव (डहरिया) में खूंखार तेंदुए का आतंक: 6 ग्रामीण व एक वनकर्मी घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती1
- सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उपला रास्ता के राखोड़िया गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि मृतक की पहचान कांतिलाल (35) पुत्र खातरा रोत निवासी राखोड़िया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में माना तलाई निवासी कांतिलाल पुत्र शिवा भगोरा, राखोड़िया निवासी अशोक पुत्र रमेश रोत, सुरेश पुत्र मोहन रोत और भरत पुत्र मोहन रोत पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लात-घूसों से मारपीट कर कांतिलाल रोत की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव में सोमवार रात शादी समारोह आयोजित था, जिसमें मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मिलकर कांतिलाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कांतिलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मृतक की पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी कर पत्नी व पांच बच्चों—दो पुत्र और तीन पुत्रियों—का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का लाइव। गुलाबी नगरी की लाडली सांसद मंजू शर्मा जी मैं आज कोटा में दस्तक दी। कोटा पधारी सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत हुआ। रोटरी क्लब की और से ग्रामीण जिला महिला की महामंत्री के नेतृत्व में उनका भविष्य स्वागत किया गया। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी ने उनसे महिला सशक्तिकरण बिल के गिरने पर वैवाक बातचीत की उन्होंने वैवाक उत्तर दिए सुनिएगा।1
- Post by Shamshuddin Sheikh1