Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनिल डामोर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by SNY R LIVE MP1
- बड़वानी।भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले आज कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आऊटसोर्स एवं ठेका कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न विभागों, उद्योगों एवं संस्थाओं में कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। संघ ने मांग की कि आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाकर सामाजिक सुरक्षा एवं उचित वेतन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही श्रम कानूनों का सख्ती से पालन हो और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संघ द्वारा प्रमुख मांगों में 8 घंटे से अधिक कार्य पर अतिरिक्त भुगतान, समय पर वेतन (हर माह की 7 तारीख तक), वेतन पर्ची प्रदान करना, ईपीएफ एवं ईएसआई जैसी सुविधाएं लागू करना, बिचौलिया प्रथा समाप्त कर सीधे विभाग से भुगतान, समान कार्य के लिए समान वेतन, तथा बिना जांच नौकरी से निकाले जाने पर रोक शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में अवसर, सेवा सुरक्षा, साप्ताहिक अवकाश, 62 वर्ष तक सेवा का प्रावधान, दुर्घटना बीमा 20 लाख रुपये तक, तथा कौशल विकास प्रशिक्षण देने की भी मांग की गई। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि आऊटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान श्रमिकों और प्रदेश दोनों के हित में है, इसलिए सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। अंत में संघ ने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए।1
- धार जिले के गुजरी गांव (डहरिया) में खूंखार तेंदुए का आतंक: 6 ग्रामीण व एक वनकर्मी घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती1
- रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के नेमुआ मोड में सरिया से लदे ट्रक के पलटने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत दिलीप केवट पिता राजेश केवट गांव पडरी जिला मैहर वही दूसरा विष्णु केवट पिता माखनलाल केवट निवासी रामगढ़ जिला मैहर दोनों व्यक्ति ट्रक में लेबर के रूप में लोहा खाली करने के लिए रवाना हुए थे निमुआ मोड़ के नहर की पुलिया को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा ट्रक जिसमें अभी तीसरे व्यक्ति की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई दो लोगों को एंबुलेंस लेकर मरचुरी के लिए हुई रवाना एडिशनल एसपी तहसीलदार सुजीत नागेश थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद ट्रक को निकालने का कार्य प्रारंभ।*1
- *इंदौर में किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक पर हमला, चाकू से धमकी देने का आरोप* इंदौर। शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक अनोखा और गंभीर मामला सामने आया है। यहां ई-रिक्शा चालक द्वारा किराया मांगने पर सवारी और उसके परिजनों द्वारा चालक पर हमला किए जाने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक पवन बैरागी अपनी सवारी को गंतव्य तक छोड़ने के बाद जब किराया मांगने लगा, तभी सवारी और उसके माता-पिता ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर चालक को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल चालक ने थाना सदर बाजार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट1
- पीथमपुर मार्ग स्थित चिनार कॉलोनी में सेना की फायरिंग रेंज से कॉलोनी के मार्ग पर बम गिरा दो घायल1
- कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय बड़वानी का निरीक्षण कर क्रिटिकल केयर यूनिट सहित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश1
- Post by SNY R LIVE MP4
- *तीन गांवों में आग का कहर: भारी नुकसान की संभावना* MAIHAR :- तीन गांवों में फैलती भयंकर आग ने मड़ई, धनवाही, और उमरी फीफरी के निवासियों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है। आग का स्रोत अभी तक अज्ञात है, लेकिन इसने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी गई थी, परंतु फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। इस वजह से, आग बुझाने के प्रयासों में देरी हुई है, जिससे संभावित नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। गांव प्रभावित: मड़ई, धनवाही, उमरी फीफरी समस्या आग का स्रोत अज्ञात, फायर ब्रिगेड की देरी निवासियों और सम्पत्ति को गंभीर नुकसान स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1