महू में रेलवे पटरी के बीच सो रहा युवक, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना मध्य प्रदेश के Mhow से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक रेलवे पटरी के बीचों-बीच सोता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार युवक गहरी नींद में था और उसी दौरान ट्रेन उसी ट्रैक पर आ रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने दूर से ही युवक को पटरी पर देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत हॉर्न बजाया और इमरजेंसी ब्रेक लगाए। लगातार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को जगाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद युवक को समय रहते पटरी से हटाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना Indore के Rajendra Nagar क्षेत्र की बताई जा रही है। गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले से युवक की जान बच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रेलवे की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं।

- मध्य प्रदेश के Mhow से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक रेलवे पटरी के बीचों-बीच सोता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार युवक गहरी नींद में था और उसी दौरान ट्रेन उसी ट्रैक पर आ रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने दूर से ही युवक को पटरी पर देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत हॉर्न बजाया और इमरजेंसी ब्रेक लगाए। लगातार आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने भी युवक को जगाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद युवक को समय रहते पटरी से हटाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना Indore के Rajendra Nagar क्षेत्र की बताई जा रही है। गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले से युवक की जान बच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रेलवे की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- मध्य प्रदेश की 100 बड़ी खबरें क्या है देश दुनिया की क्या है मौसम का हाल जानिए सब कुछ इंडिया न्यूज़ 7 के साथ1
- Post by PM NEWS1
- मंत्री श्री सिलावट ने ग्राम जाख्या में सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन इंदौर, 06 अप्रैल 2026 जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम पंचायत मगरखेड़ा के ग्राम जाख्या में 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री सिलावट ने बताया जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम पंचायत मगरखेड़ा के ग्राम जाख्या में श्री राम मंदिर से सरकारी स्कूल तक 22 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड़ का निर्माण किया जाएगा। रोड़ के निर्माण हो जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं और मंदिर आने-जाने वाले ग्रामीणों सहित सैकड़ों लोगों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यह ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत की श्रेणी में है, इसमें स्कूल, कॉलेज, बिजली, पानी, सड़क, श्मशान, गार्डन, आंगनवाडी सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर श्री सुमेरसिंह सोलंकी, श्री छन्नु भैया, सुश्री पूजा यादव, श्री नीतिन पंडित सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जिसमे दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई जिसके 4 लोगो की मौत हो गई वही 7 लोग घायल हो गए..1
- इंदौर में भीषण हादसा, भूसे से भरा ट्रक कार में जा घुसा; चार की मौत और 11 घायल मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के देवगुराड़िया इलाके में रविवार देर रात को एक भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गुस्साए लोगों ने काफी हंगामा मचाया। दरअसल, नेमावर रोड पर एक भूसे भरा ट्रक कार में जाकर घुस गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे।। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शादी के बाद इंदौर की तरफ लौट रही थी गाड़ी मृतकों की पहचान इरफान इरफान, आशिर और फरहान के रूप में हुई है। मृतक और घायल सदर बाजार के रहने वाले हैं। बताया गया कि वाहन के अंदर बाराती सवार थे और ये लोग आष्टा से शादी के बाद इंदौर की तरफ लौट रहे थे। इसी समय मिनी ट्रक सामने की ओर खड़ा था। नाराज लोगों ने किया चक्काजाम इस रास्ते पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं और इस कारण आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी।1
- Post by PM NEWS1