Shuru
Apke Nagar Ki App…
Balvinder singh
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Balvinder singh2
- Post by Rohit yadav1
- Post by Sohan Kashyap1
- यमुनानगर गुरुजी का सत्संग ओ साथी गुरु जी की पाल की निकल गई3
- सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जगाधरी सिविल अस्पताल में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध,ये जानकारी शहरी प्रधान देवेन्द्र सिंह ने दी। मौके पर ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर बत्रा व अन्य कांग्रेसी नेता थे।1
- यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर कई दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा और खुद भी आत्महत्या करने की योजना बना रहा था, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। : मामला थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव शादीपुर का है, जहां किराए के मकान में रह रहे एक दंपत्ति के बीच घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात परसों रात को अंजाम दी गई थी, लेकिन इसके बाद आरोपी दो दिनों तक अपने बच्चों को साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान आरोपी के मन में खुद आत्महत्या करने और बच्चों को भी साथ लेकर जान देने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।1
- रायपुर रानी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: 5 स्पेशल टीमें, 120 घंटे ऑपरेशन व 400 सीसीटीवी खंगालने के बाद पंचकूला पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार तीनों बद्दी स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में बने थे दोस्त, वहां से छुट्टी मिलने के बाद फिर से करने लगे थे नशा नशे के सेवन के बाद हुई कहासुनी के बाद की हत्या, मृतक हरिन्द्र सिंह रैपिडो चालक के रूप में करता था कार्य वारदात में प्रयुक्त मृतक की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, दोनों आरोपियों को आज 1 दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा पंचकूला/ 05 मई:- पंचकूला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए महज कुछ ही दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रायपुररानी क्षेत्र में दिनांक 28/29 अप्रैल 2026 की रात गांव खेतपराली पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास किसी प्रकार का मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर के रूप में सामने आया। पुलिस ने तत्काल मौके को सुरक्षित करते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला के शवगृह में रखवाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों, बस अड्डों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए गए। जांच के दौरान मृतक की पहचान हरिंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव तिड़ा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई, जो पहले रैपिडो चालक के रूप में कार्य करता था। मृतक की पहचान उसके भाई सतिंदर सिंह द्वारा की गई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि ब्लाइंड मर्डर होने के कारण जांच में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन हमारी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 120 घंटे चले ऑपरेशन में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर 3 मई 2026 को दो आरोपियों संगम कुमार, उम्र 23 वर्ष और विजय कुमार उर्फ दीनानाथ, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी मोहाली, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे तथा तीनों नशे के आदी थे। ये पहले बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के एक नशा मुक्ति केंद्र में साथ रहे थे, जहां से 11 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद ये फिर संपर्क में आए और नशे का सेवन करने लगे। 28 अप्रैल को नया गांव में तीनों ने मिलकर नशा किया, जिसके दौरान आपसी कहासुनी हो गई। मृतक हरिंदर सिंह को ओवरडोज देने के कारण वह बेसुध हो गया। जिसके बाद उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसके बाद वे उसे स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर खेतपराली पुल के पास ले गए और करीब 120 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया, ताकि उसकी मृत्यु सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है, जिसमें खून के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े, अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य तथा वह स्थान भी बरामद किया गया जहां आरोपियों ने मृतक की पगड़ी और जूते फेंके थे। आरोपियों को 4 मई को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज का बयान: यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन हमारी टीमों ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए सीमित सुरागों को मजबूत साक्ष्यों में बदला। 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी इनपुट से इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराध को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, हम समाज से भी अपील करते हैं कि नशे जैसी बुराई से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज के लिए घातक साबित हो सकती है।1
- यमुनानगर में आज भाजपा परिवार ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर धार्मिक आस्था के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, अध्यक्ष राकेश त्यागी, मदन चौहान, रामनिवास गर्ग, रोजी मलिक आनंद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1