logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर बड़ा एक्शन, 1641 वाहनों की चेकिंग, 20 सीज महराजगंज में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 1641 वाहनों की जांच की गई, 60 वाहनों का चालान हुआ और 20 वाहन सीज किए गए। कई वाहनों से नियम विरुद्ध साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न मौके पर ही हटवाए गए।

8 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर बड़ा एक्शन, 1641 वाहनों की चेकिंग, 20 सीज महराजगंज में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 1641 वाहनों की जांच की गई, 60 वाहनों का चालान हुआ और 20 वाहन सीज किए गए। कई वाहनों से नियम विरुद्ध साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न मौके पर ही हटवाए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर बड़ा एक्शन, 1641 वाहनों की चेकिंग, 20 सीज महराजगंज में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 1641 वाहनों की जांच की गई, 60 वाहनों का चालान हुआ और 20 वाहन सीज किए गए। कई वाहनों से नियम विरुद्ध साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न मौके पर ही हटवाए गए।
    1
    महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर बड़ा एक्शन, 1641 वाहनों की चेकिंग, 20 सीज
महराजगंज में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 
जिलेभर में 1641 वाहनों की जांच की गई, 60 वाहनों का चालान हुआ और 20 वाहन सीज किए गए। 
कई वाहनों से नियम विरुद्ध साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न मौके पर ही हटवाए गए।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फरेंदा समाधान दिवस में पहुंचे 21 मामले, एक का मौके पर निस्तारण 📍 फरेंदा/महराजगंज। तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम शंकर पांडे, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा एवं नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 🔹 कुल 21 मामले हुए प्रस्तुत 🔹 1 मामले का मौके पर ही निस्तारण 🔹 5 मामलों के लिए अधिकारियों की टीम गठित 🔹 सभी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 📢 महराजगंज की हर जरूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #PublicMaharajganjNews #Maharajganj
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फरेंदा
समाधान दिवस में पहुंचे 21 मामले, एक का मौके पर निस्तारण
📍 फरेंदा/महराजगंज। तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम शंकर पांडे, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा एवं नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
🔹 कुल 21 मामले हुए प्रस्तुत
🔹 1 मामले का मौके पर ही निस्तारण
🔹 5 मामलों के लिए अधिकारियों की टीम गठित
🔹 सभी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📢 महराजगंज की हर जरूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर कई साल तक बनाए संबंध, विरोध पर धमकी देने का आरोप; युवक गिरफ्तार श्यामदेउरवा/महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर 18 सितंबर को थाना श्यामदेउरवा में परतावल बाजार निवासी नवरत्न मिश्र (26) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 259/26 में बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक वादिनी से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नवरत्न मिश्र पुत्र देवेंद्र मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल विनय कुमार गौड़ शामिल रहे।
    1
    शादी का झांसा देकर कई साल तक बनाए संबंध, विरोध पर धमकी देने का आरोप; युवक गिरफ्तार

श्यामदेउरवा/महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर 18 सितंबर को थाना श्यामदेउरवा में परतावल बाजार निवासी नवरत्न मिश्र (26) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 259/26 में बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक वादिनी से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नवरत्न मिश्र पुत्र देवेंद्र मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल विनय कुमार गौड़ शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खाने के थाली में परोसा जा रहा है स्टील का नुकीला टुकड़ा,बड़ा आरोप, और फिर जाने? #mahararagnj #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate #BJP4IND #Pizza #dinner
    1
    खाने के थाली में परोसा जा रहा है स्टील का नुकीला टुकड़ा,बड़ा आरोप, और फिर जाने?

#mahararagnj 
#police
#vairalvideo 
#vairalreels 
#NewsUpdate 
#BJP4IND 
#Pizza 
#dinner
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खाने की थाली में परोसा नुकीला स्टील का टुकड़ा, सिर्फ सेहत नहीं जिंदगी खत्म करने वाली थाली, आप भी हो जाएंगे हैरान खाने की थाली में परोसा नुकीला स्टील का टुकड़ा, सिर्फ सेहत नहीं जिंदगी खत्म करने वाली थाली, आप भी हो जाएंगे हैरान उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिस थाली में ग्राहक को खाना परोसा गया, उसी थाली में खाने के साथ पहुंच गया करीब 12mm का स्टील का नुकीला टुकड़ा, जी हां... दावा है कि ग्राहक ने जब खाने में धातु का टुकड़ा देखा तो उसने तत्काल वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के कर्मचारी और संचालक से इसकी शिकायत की। लेकिन आरोप है कि शिकायत सुनने और मामले को गंभीरता से लेने के बजाय ग्राहक और होटल संचालकों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वीडियो बनाने के लिए भी मना किया गया, घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि खाने में स्टील का टुकड़ा आया कैसे? बड़ा सवाल ये है कि अगर यही नुकीला धातु का टुकड़ा ग्राहक के मुंह से होते हुए गले या पेट में चला जाता तो क्या होता? तस्वीरें उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के एक निजी रेस्टोरेंट की बताई जा रही हैं। दावा है कि ग्राहक ने रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर किया। खाना परोसे जाने के बाद ग्राहक इत्मिनान से भोजन करने लगा की अचानक मुंह में कुछ अजीब सा महसूस हुआ, निवाला बाहर निकाला तो उसमें स्टील का नुकीला टुकड़ा नजर आया। बताया जा रहा है कि यह टुकड़ा करीब 12 एमएम का था। अब जरा सोचिए...स्पेशल थाली का यह नुकीला स्टील का टुकड़ा अगर भोजन करते समय ग्राहक निगल लेता, तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी, इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है। खाने में ऐसी चीज का मिलना अपने आप में खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। ■ हालांकि इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधन का पक्ष भी जानना जरूरी है और इसी वजह से हमारी टीम सीधे होटल मैनेजर से बात की। जहां होटल मैनेजर अपनी गलती को कैमरे के सामने एक्सेप्ट करते हुए नजर आए, लेकिन जब उनके किचन को देखा गया तो न ही वहां साफ सफाई थी और न ही वहां सीसीटीवी कैमरे ही लगे थे। ■ देश भर में आए दिन बढ़ रहे थूक जिहाद, यूरिन जिहाद जैसे मामलों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर "योगी सरकार ने सितंबर 2024 में खान-पान के प्रतिष्ठानों में CCTV निगरानी को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निगरानी केवल ग्राहकों के बैठने वाले हिस्से तक सीमित न रहे और प्रतिष्ठान के अन्य हिस्से भी कवर किए जाएं। यानी आज इस मामले में CCTV महज सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि घटना की सच्चाई सामने लाने वाला महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बन सकता है। ■ अगर इस रेस्टोरेंट में CCTV कैमरे लगे हैं तो सवाल सीधा है— क्या घटना के समय की फुटेज मौजूद है? ■ क्या किचन या भोजन तैयार करने वाले हिस्से की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं? ■ क्या फुटेज में यह पता लगाया जा सकता है कि भोजन तैयार करने से लेकर ग्राहक की मेज तक पहुंचने के बीच क्या हुआ? और क्या उस फुटेज को सुरक्षित रखा गया है? सवाल बहुत है लेकिन यहां बात उस ग्राहक के जीवन की है जिसे वह नुकीला स्टील के टुकड़े वाला भोजन परोसा गया। ग्राहक का आरोप है कि उसने जब रेस्टोरेंट प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो मामले को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी कथित तौर पर इसी मामले से जुड़ी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं? घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था? ग्राहक की शिकायत पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने किस तरह का ग्राहक से बर्ताव किया? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल—खाने में स्टील का टुकड़ा पहुंचा कहां से? क्या यह रसोई से आया? क्या किसी बर्तन या उपकरण का हिस्सा टूटकर खाने में गिरा? या फिर भोजन तैयार करने और परोसने की प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही हुई? इन तमाम सवालों के जवाब अभी बाकी है, साथ ही इस पूरे मामले में एक बात बिल्कुल साफ है कि खाने में किसी भी तरह की बाहरी या नुकीली धातु की वस्तु का मिलना गंभीर सवाल खड़ा करता है। लेकिन इस मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। अब जरूरत है कि संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी इस मामले का संज्ञान लें और यह पता लगाएं कि आखिर खाने की थाली तक स्टील का टुकड़ा पहुंचा कैसे। दरअसल, रेस्टोरेंट में खाना खाने वाला ग्राहक सिर्फ स्वाद के लिए पैसे नहीं देता। वह इस भरोसे के साथ खाना खाता है कि उसे सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसा जाएगा। ऐसे में अगर खाने के अंदर कोई नुकीली धातु की वस्तु मिलती है तो यह सिर्फ ग्राहक की शिकायत नहीं रह जाती। यह सवाल बन जाता है—क्या खाद्य सुरक्षा व्यवस्था जमीन पर उतनी ही मजबूत है, जितनी कागजों पर दिखाई देती है नौतनवा के इस मामले में भी यही सवाल सामने है। क्या रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की नियमित जांच होती है? क्या रसोई के उपकरणों की स्थिति देखी जाती है? क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है? और अगर ग्राहक की शिकायत सही पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय होगी या मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तक सीमित रह जाएगा? यह एक अहम सवाल है।
    1
    खाने की थाली में परोसा नुकीला स्टील का टुकड़ा, सिर्फ सेहत नहीं जिंदगी खत्म करने वाली थाली, आप भी हो जाएंगे हैरान
खाने की थाली में परोसा नुकीला स्टील का टुकड़ा, सिर्फ सेहत नहीं जिंदगी खत्म करने वाली थाली, आप भी हो जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिस थाली में ग्राहक को खाना परोसा गया, उसी थाली में खाने के साथ पहुंच गया करीब 12mm का स्टील का नुकीला टुकड़ा, जी हां... दावा है कि ग्राहक ने जब खाने में धातु का टुकड़ा देखा तो उसने तत्काल वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के कर्मचारी और संचालक से इसकी शिकायत की। लेकिन आरोप है कि शिकायत सुनने और मामले को गंभीरता से लेने के बजाय ग्राहक और होटल संचालकों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वीडियो बनाने के लिए भी मना किया गया, घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि खाने में स्टील का टुकड़ा आया कैसे? बड़ा सवाल ये है कि अगर यही नुकीला धातु का टुकड़ा ग्राहक के मुंह से होते हुए गले या पेट में चला जाता तो क्या होता?
तस्वीरें उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के एक निजी रेस्टोरेंट की बताई जा रही हैं। दावा है कि ग्राहक ने रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर किया। खाना परोसे जाने के बाद ग्राहक इत्मिनान से भोजन करने लगा की अचानक मुंह में कुछ अजीब सा महसूस हुआ, निवाला बाहर निकाला तो उसमें स्टील का नुकीला टुकड़ा नजर आया।
बताया जा रहा है कि यह टुकड़ा करीब 12 एमएम का था। अब जरा सोचिए...स्पेशल थाली का यह नुकीला स्टील का टुकड़ा अगर भोजन करते समय ग्राहक निगल लेता, तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी, इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है। खाने में ऐसी चीज का मिलना अपने आप में खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। 
■ हालांकि इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधन का पक्ष भी जानना जरूरी है और इसी वजह से हमारी टीम सीधे होटल मैनेजर से बात की। जहां होटल मैनेजर अपनी गलती को कैमरे के सामने एक्सेप्ट करते हुए नजर आए, लेकिन जब उनके किचन को देखा गया तो न ही वहां साफ सफाई थी और न ही वहां सीसीटीवी कैमरे ही लगे थे। 
■ देश भर में आए दिन बढ़ रहे थूक जिहाद, यूरिन जिहाद जैसे मामलों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर "योगी सरकार ने सितंबर 2024 में खान-पान के प्रतिष्ठानों में CCTV निगरानी को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निगरानी केवल ग्राहकों के बैठने वाले हिस्से तक सीमित न रहे और प्रतिष्ठान के अन्य हिस्से भी कवर किए जाएं। यानी आज इस मामले में CCTV महज सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि घटना की सच्चाई सामने लाने वाला महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बन सकता है। 
■ अगर इस रेस्टोरेंट में CCTV कैमरे लगे हैं तो सवाल सीधा है—
क्या घटना के समय की फुटेज मौजूद है?
■ क्या किचन या भोजन तैयार करने वाले हिस्से की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं?
■ क्या फुटेज में यह पता लगाया जा सकता है कि भोजन तैयार करने से लेकर ग्राहक की मेज तक पहुंचने के बीच क्या हुआ?
और क्या उस फुटेज को सुरक्षित रखा गया है?
सवाल बहुत है लेकिन यहां बात उस ग्राहक के जीवन की है जिसे वह नुकीला स्टील के टुकड़े वाला भोजन परोसा गया। ग्राहक का आरोप है कि उसने जब रेस्टोरेंट प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो मामले को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी कथित तौर पर इसी मामले से जुड़ी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
अब इस वीडियो की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं? घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था?
ग्राहक की शिकायत पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने किस तरह का ग्राहक से बर्ताव किया? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल—खाने में स्टील का टुकड़ा पहुंचा कहां से?
क्या यह रसोई से आया? क्या किसी बर्तन या उपकरण का हिस्सा टूटकर खाने में गिरा?
या फिर भोजन तैयार करने और परोसने की प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही हुई? इन तमाम सवालों के जवाब अभी बाकी है, साथ ही इस पूरे मामले में एक बात बिल्कुल साफ है कि खाने में किसी भी तरह की बाहरी या नुकीली धातु की वस्तु का मिलना गंभीर सवाल खड़ा करता है। लेकिन इस मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। अब जरूरत है कि संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी इस मामले का संज्ञान लें और यह पता लगाएं कि आखिर खाने की थाली तक स्टील का टुकड़ा पहुंचा कैसे। दरअसल, रेस्टोरेंट में खाना खाने वाला ग्राहक सिर्फ स्वाद के लिए पैसे नहीं देता। वह इस भरोसे के साथ खाना खाता है कि उसे सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसा जाएगा। ऐसे में अगर खाने के अंदर कोई नुकीली धातु की वस्तु मिलती है तो यह सिर्फ ग्राहक की शिकायत नहीं रह जाती। यह सवाल बन जाता है—क्या खाद्य सुरक्षा व्यवस्था जमीन पर उतनी ही मजबूत है, जितनी कागजों पर दिखाई देती है नौतनवा के इस मामले में भी यही सवाल सामने है। क्या रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की नियमित जांच होती है? क्या रसोई के उपकरणों की स्थिति देखी जाती है? क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है? और अगर ग्राहक की शिकायत सही पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय होगी या मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तक सीमित रह जाएगा? यह एक अहम सवाल है।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उमेश चन्द्र जायसवाल बने नगर पालिका/नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष, सांसद पंकज चौधरी ने दी बधाई महराजगंज-भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं महराजगंज के सांसद/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, 319 पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिले के सभी ब्लाक प्रमुख एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पालिका/नगर पंचायत का जिला अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी स्वयं उमेश चन्द्र जायसवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। निर्वाचन के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सभी ब्लाक प्रमुखों तथा नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्षों ने उमेश चन्द्र जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उमेश चन्द्र जायसवाल ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उमेश जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर पनियरा सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
    2
    उमेश चन्द्र जायसवाल बने नगर पालिका/नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष, सांसद पंकज चौधरी ने दी बधाई
महराजगंज-भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं महराजगंज के सांसद/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, 319 पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिले के सभी ब्लाक प्रमुख एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पालिका/नगर पंचायत का जिला अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी स्वयं उमेश चन्द्र जायसवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
निर्वाचन के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सभी ब्लाक प्रमुखों तथा नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्षों ने उमेश चन्द्र जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उमेश चन्द्र जायसवाल ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उमेश जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर पनियरा सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नौतनवा में SSB की बड़ी कार्रवाई: 6 टन Pumpkin Seeds बरामद, 2 गिरफ्तार | India Nepal border News महराजगंज के नौतनवा में SSB की 66वीं वाहिनी ने NH-24 पर कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन Pumpkin Seeds (कद्दू के बीज) बरामद किए। ट्रक से 151 बोरियां मिलीं। माल से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर SSB ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। आगे की जांच नौतनवा कस्टम विभाग कर रहा है।
    1
    नौतनवा में SSB की बड़ी कार्रवाई: 6 टन Pumpkin Seeds बरामद, 2 गिरफ्तार | India Nepal border News 
महराजगंज के नौतनवा में SSB की 66वीं वाहिनी ने NH-24 पर कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन Pumpkin Seeds (कद्दू के बीज) बरामद किए। 
ट्रक से 151 बोरियां मिलीं। माल से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर SSB ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। आगे की जांच नौतनवा कस्टम विभाग कर रहा है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में! छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में! छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 7 युवतियों, 6 युवकों और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में की गई। जांच के बाद होटल को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में!
छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की।
OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में!
छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 7 युवतियों, 6 युवकों और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में की गई। जांच के बाद होटल को सील कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.