Shuru
Apke Nagar Ki App…
दधिवल मानव
- Sandip mouriKatangi, Balaghat😡4 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वारासिवनी । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गॉधी पर मंडला निवासी भाजपा नगर मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने से आक्रोशित कांगे्रसजनों द्वारा मंगलवार की शाम को एक ज्ञापन वारासिवनी पुलिस थाना प्रभारी पवन यादव को सौंपा है। कांग्रेसजनों ने ज्ञापन सौपते हुए थाना प्रभारी पवन यादव से सौरभ गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी की है। इस मामले में कांग्रेसजनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा की कथनी व करनी में अंतर बताते हुए उनकी महिला विरोधी मानसिकता बताया। ज्ञापन सौपने के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। हम आपको बता दे कि संसद में लाए गए महिला आरक्षण बिल के मामले को लेकर मध्यप्रदेश के मंडला जिला निवासी नगर भाजपा मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता ने फेसबुक पर सांसद व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गॉधी के खिलाफ अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर प्रदेश, जिले व देश के कांग्रेसियों में बेहद आक्रोश व्याप्त है और वह इस मामले में सौरभ गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने और गिरफ्तारी के लिए पुलिस थानों में ज्ञापन सौंपकर कर प्रदर्शन कर रहे है।1
- कटंगी तहसील और बालाघाट सहित सिवनी जिले के कुछ एरिया में जमीन खरीदी-ब्रिकी के नाम पर लंबे समय से सीधे-सादे और नौकरीपेशा लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले मोहित और दीपक श्रीवास को आखिरकार माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया है। दो दिनों की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था। न्यायालय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया और वार्ड क्रमांक 09 कटंगी निवासी दोनों सगे भाईयों को जेल भेज दिया है।1
- केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।1
- #पोषण_पखवाड़ा: आंगनवाड़ी केंद्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन #सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशवंत माथुर के मार्गदर्शन में जिले में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र बींझावाड़ा, सीलघाट एवं बम्हनी में आयोजित शिविरों में आयुष विभाग द्वारा धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं, शिशुओं एवं बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधियों का वितरण किया गया। शिविरों में आयुर्वेद के अनुसार कुपोषण दूर करने हेतु प्राकृतिक एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, उचित देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। बम्हनी केंद्र में होम्योपैथी के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है।1
- खूनी इश्क बॉयफ्रेंड की लाश बिरयानी1
- तिनसा जलाशय बना वरदान! तीन गांवों के किसानों को सिंचाई का सहारा, पर्यटन का भी नया हॉटस्पॉट1
- Post by दधिवल मानव1
- *बिजली की सार्ट सर्किट से गोदाम मैं लगी आग कृषि यंत्र एवं गोदाम जले* बादलपार के अंतर्गत चांदनी चौक स्थित बिजली के सार्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर से चिनगारी निकली एवं विकराल आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया जिससे ग्राम के सादिक खान के घर के पीछे बनी एक गोदाम एवं रखें कृषि यंत्र ,ड्रिप पाइप वगैरा रखे जलकर नष्ट हो गए जिसकी अनुमानित लागत लगभग 8 से 10 लाख बताया गया इस दौरान ग्रामीणों की मसकत से आपको काबू में पाया सिवनी में अग्नि शमक को सूचना दी गई जो दो घंटा लेट लेट पहुंची गलीमत हुआ की आज को पाया गया नहीं तो गांव में भड़क जाती जिससे भारी क्षति हो सकती थी2
- प्यासे गांव की पुकार! 100 KM दूर कलेक्टर तक पहुंची पानी की गुहार1