केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, 22 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के वनांचल क्षेत्रों में करीब 200 परिवारों ने ‘चंदनहा कलार समाज’ के पदाधिकारियों पर सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिलाध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में केसीजी जिले के कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2 हजार 23 में ‘छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज’ में शामिल होने के बाद से परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए पैसे मांगे गए और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। पीड़ितों ने जबरन मुंडन, माफी और सामाजिक भोज जैसे अपमानजनक कृत्य कराने का भी आरोप लगाया है। मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
- Post by दधिवल मानव1
- Post by KUNAL MUSIC STUDIO1
- waraseoni1
- बिलासपुर रेंज में NDPS Investigation को मजबूत बनाने के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में हुए इस प्रशिक्षण में लगभग 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट की प्रक्रियाओं—तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विवेचना में तकनीकी त्रुटियों को खत्म कर अभियोजन को मजबूत बनाना है, ताकि आरोपी कानून का फायदा उठाकर बच न सकें। #NDPSAct #PoliceTraining #Bilaspur #CrimeNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation #BreakingNews1
- गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 जप्त सामग्री - 1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।1
- वारासिवनी। वारासिवनी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां ग्राम कोस्ते निवासी किसान शिव प्रसाद चौहान के खेत में स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सरसों की बोरियां चुरा ली। घटना 19 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है। जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने चार कमरों वाले मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर वहां रखे 28 कट्टों में से 22 कट्टे सरसों (करीब 9 क्विंटल) चोरी कर लिए, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना रात करीब 2 बजे गांव के नल चालक रोहित भोरगढ़े ने किसान को दी। मौके पर पहुंचकर किसान ने चोरी की पुष्टि की और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शहजाद उर्फ सज्जू 32 वर्ष, अभय सहारे 22 वर्ष, बादल मेश्राम 22 वर्ष, राहुल बुरे 23 वर्ष, जागेश्वर बघेल 47 वर्ष, समीर खान 24 वर्ष और सोनू नांदने 24 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by दधिवल मानव1
- गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।1
- मुंगेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुए “ऑपरेशन बाज” के तहत 22.700 किलो गांजा के साथ दो तस्करों और एक नाबालिग को धर दबोचा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा, मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugSmugglers #GanjaSeizure #BreakingNewsHindi #CrimeAlert #PoliceRaid #ChhattisgarhPolice #BigAction #HindiNews1