Shuru
Apke Nagar Ki App…
ककोरी तिरंगा यात्रा में बोले, सीएम योगी कहीं सुन्दर बात कहां हम शहीदों को करते हैं नमन
पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
ककोरी तिरंगा यात्रा में बोले, सीएम योगी कहीं सुन्दर बात कहां हम शहीदों को करते हैं नमन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- “काकोरी के शहीदों की गूंज, तिरंगे का जोश! CM योगी का हुंकार—हर घर तिरंगा से जुड़ो युवा, देशभक्ति के महासंकल्प से गूंज उठेगा पूरा यूपी!”1
- *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आज बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा *मया - बाज़ार (अयोध्या): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर आज 10 अगस्त सोमवार को शिक्षा क्षेत्र मया के अन्तर्गत स्थित बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोशाईगंज, मया - अयोध्या में सभी बच्चों को खिलाई गयी एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा।और बच्चों को पेट के कीड़े के बारे में बताया गया की कृमि नाशक एलबेंडाजाल 6 महीने में एक बार जरूर खाना चाहिये। नहीं तो पेट के कीड़े लीवर पर अटैक कर देते हैं, जिसकी वजह से बच्चों को पेट दर्द,भूख न लगना,आंतों में रुकावट, वजन घटना,उल्टी,दस्त एनीमिया (खून की कमी) एवं चिड़चिड़ापन जैसी गम्भीर एवं जटिल संक्रमण के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण बच्चों का पढ़ने में बिल्कुल मन नहीं लगता हैं। इसलिए 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा साल में दो बार अगस्त और फरवरी महीने में खिलाई जाती हैं,ताकि बच्चों के पेट में कीड़े की रोकथाम पर काबू पाया जा सकें। लेकिन एल्बेंडाजाल की गोली को चबाकर ही खाना चहिये,एवं उसके बाद एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिये।प्रभारी प्रधानाध्यक एम.ए. इदरीशी ने सभी बच्चों को एल्बेंडाजाल कृमि नाशक दवा खाने के बारे में एवं उसके फायदे के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सीएचसी मया बाज़ार राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आज़म ने बताया कि एल्बेंडाजाल परजीवियों जैसे कि टेपवर्म से होने वाले संक्रमण का इलाज करता हैं, तथा यह परजीवी को मारकर काम करता हैं। सीएचसी मया बाज़ार के बीपीएम अमित कुमार ने बताया कि बच्चों के पेट के कीड़े की वजह से बच्चों में पोषण की कमी कीड़े बच्चों के खाने का जरूरी पोषण खुद चूस लेते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने लगती है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अनुशासित शिक्षक मास्टर राहत अली सलमानी, चन्द्रशेखर इण्टर कॉलेज गौहनियाँ बन्दनपुर के सम्मानित प्रबन्धक रामतिलक शर्मा, संदीप तिवारी, सावन तिवारी, अखिलेश गौड़, सचिन सिंह एवं रुख्सार बानों, सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकायें एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहें।1
- कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत। कावड़ियों का रास्ते में जगह-जगह अयोध्या में हो रहा है स्वागत प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं का भक्तिपूर्ण भाव से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। बीकापुर। हैदरगंज से जलाभिषेक को निकले कावड़ियों के जत्थे का बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार एवं खजुरहट पहुंचने पर प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिपूर्ण भाव से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय द्वारा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरिया से रविवार शाम को निकले कावड़ियों का रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। और उन्हें आगे की धार्मिक यात्रा के लिए विदा किया गया। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यह भी अपील किया है कि धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।2
- राम नगरी में 'तिरंगा यात्रा' को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा। मोनू अयोध्या धर्म नगरी मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत अयोध्या के चारों मंडलों में आज से रोजाना तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि यात्रा का मुख्य और विशाल आयोजन 13 अगस्त को होगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर गुलाबबाड़ी तक जाएगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।वही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सबसे पहले देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी के भारत और 'विश्व गुरु' बनने के विजन को रेखांकित करते हुए उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।3
- जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने बरसाए फूल जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने बरसाए फूल अयोध्या। जलाभिषेक के लिए हैदरगंज क्षेत्र से अयोध्या की ओर निकली कांवड़ यात्रा का बीकापुर क्षेत्र में पुलिस ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के स्वागत की इस पहल से शिवभक्तों में भी उत्साह देखने को मिला बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने कांवड़ियों से अपील की कि वे धार्मिक रीति-रिवाजों और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी साइड से सुरक्षित यात्रा करें, ताकि उनकी भक्ति और यात्रा पर किसी तरह की उंगली उठाने का मौका न मिले कोतवाल ने आम लोगों से भी अपील की कि इस समय बड़ी संख्या में शिवभक्त सड़कों पर पैदल और वाहनों से आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें उन्होंने कहा कि यदि यात्रा के दौरान कोई घटना या दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें बीकापुर पुलिस की इस पहल और कोतवाल देवेंद्र पांडेय की अनूठी पहल की कांवड़ियों के बीच भी चर्चा रही।1
- हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने प्रस्तुत की मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु राम की की आराधना श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हुआ यह आयोजन अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.रम्या के नेतृत्व में आई कलासाधिकाओं की टोली ने नृत्य आराधना के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।1
- हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन,आज काकोरी ट्रैन एक्शन का 101वां पर्व भी है। इस अवसर पर बीजेपी द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मैं भारत की आज़ादी के लिए सर्वतः होने वाले सभी महान सपूतों को नमन करता हूँ। इसके साथ मैं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति भी अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूँ।1
- कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना कुचिपुड़ी नृत्य से प्रभु श्रीराम की आराधना अयोध्या,9अगस्त। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.रम्या के नेतृत्व में आई कलासाधिकाओं की टोली ने नृत्य आराधना के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।1