logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩 बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩

3 hrs ago
user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
Mr Ravindra Meena kota Rajasth
Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩 बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महाराष्ट्रीय समाज कोटा में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लोक कला से कलाकारों ने बांधा समां। लोककलेतील श्रीगणेश’ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोटा गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा मिलने के अवसर पर महाराष्ट्र की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक परंपरा को देशभर में पहुँचाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई की ओर से ‘लोककलेतील श्रीगणेश’ इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्रीय समाज, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर सभागृह, डडवाड़ा, स्टेशन कोटा (राजस्थान) में आयोजित हुआ। समाज के प्रवक्ता विशाल उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की विविध लोककलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा महाराज एवं पूर्व सांसद इज्यराज सिंह एवं विशेष अतिथि डॉ अशोक शारदा, डॉ मीनाक्षी शारदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाराष्ट्र की विविध लोककलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियाँ में नमन, गण, जाखड़ी नृत्य, धनगरी नृत्य, कोली नृत्य तथा जागरण-गोंधल प्रमुख रुप से प्रदर्शित किए । अध्यक्ष अनिल खांडेकर , सचिव भावना काले, एवं ब्रह्म महाराष्ट्र मंडल के प्रांतीय कार्यवाहक अमोल चावरेकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। समन्वयक उदय साटम तथा महाराष्ट्रीय समाज, कोटा-राजस्थान के सहयोग से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम साकार हुआ । यह सांस्कृतिक उपक्रम सांस्कृतिक कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री एड. आशीष शेलार की संकल्पना तथा सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में समाज के मुख्य सलाहकार संदीप दंडवते एवं कार्यक्रम समन्वयक उदय साटम ने डॉ विवेक भावे ,शिरीष पुराणिक, विशाल उपाध्याय, हरीश खांडेकर,सतीश लेते, विजय नायक का सम्मान किया गया। अंत में समाज के न्यासी डॉ राजश्री गोहदकर ने आभार व्यक्त किया।
    4
    महाराष्ट्रीय समाज कोटा में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लोक कला से कलाकारों ने बांधा समां।
लोककलेतील श्रीगणेश’  विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 
कोटा 
गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा मिलने के अवसर पर महाराष्ट्र की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक परंपरा को देशभर में पहुँचाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई की ओर से  ‘लोककलेतील श्रीगणेश’ इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  महाराष्ट्रीय समाज, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर सभागृह, डडवाड़ा, स्टेशन  कोटा (राजस्थान) में आयोजित हुआ।
समाज के प्रवक्ता विशाल उपाध्याय ने बताया कि 
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की विविध लोककलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा महाराज एवं पूर्व सांसद इज्यराज सिंह एवं विशेष अतिथि डॉ अशोक शारदा, डॉ मीनाक्षी शारदा ने दीप प्रज्ज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  महाराष्ट्र की विविध लोककलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियाँ  में नमन, गण, जाखड़ी नृत्य, धनगरी नृत्य, कोली नृत्य तथा जागरण-गोंधल प्रमुख रुप से प्रदर्शित किए ।  अध्यक्ष अनिल खांडेकर , 
सचिव भावना काले, एवं ब्रह्म महाराष्ट्र मंडल के प्रांतीय कार्यवाहक अमोल चावरेकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। समन्वयक  उदय साटम तथा महाराष्ट्रीय समाज, कोटा-राजस्थान के सहयोग से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम साकार हुआ ।
यह सांस्कृतिक उपक्रम सांस्कृतिक कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री एड. आशीष शेलार  की संकल्पना तथा सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में समाज के मुख्य सलाहकार संदीप दंडवते एवं कार्यक्रम समन्वयक उदय साटम ने डॉ विवेक भावे ,शिरीष पुराणिक, विशाल उपाध्याय, हरीश खांडेकर,सतीश लेते, विजय नायक का सम्मान किया गया। अंत में समाज के न्यासी डॉ राजश्री गोहदकर ने  आभार व्यक्त किया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 23 सितंबर 2026 को जयपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हालिया निकाय चुनावों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस का इस्तेमाल किया गया और अधिकारियों पर दबाव डालकर IAS-IPS कैडर की साख को नुकसान पहुंचाया गया। ये गहलोत द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं; उपलब्ध रिपोर्टों में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं बताई गई है। 23 सितंबर 2026 को जयपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हालिया निकाय चुनावों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस का इस्तेमाल किया गया और अधिकारियों पर दबाव डालकर IAS-IPS कैडर की साख को नुकसान पहुंचाया गया। ये गहलोत द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं; उपलब्ध रिपोर्टों में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं बताई गई है।
    1
    23 सितंबर 2026 को जयपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हालिया निकाय चुनावों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस का इस्तेमाल किया गया और अधिकारियों पर दबाव डालकर IAS-IPS कैडर की साख को नुकसान पहुंचाया गया। ये गहलोत द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं; उपलब्ध रिपोर्टों में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं बताई गई है।
23 सितंबर 2026 को जयपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हालिया निकाय चुनावों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने दावा किया कि चुनाव जीतने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस का इस्तेमाल किया गया और अधिकारियों पर दबाव डालकर IAS-IPS कैडर की साख को नुकसान पहुंचाया गया। ये गहलोत द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं; उपलब्ध रिपोर्टों में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं बताई गई है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सुल्तानपुर मामले में कांग्रेस का प्रशासन पर पद के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीण एसपी को सौंपा ज्ञापन सुल्तानपुर में नगर पालिका पार्षदों की वोटिंग के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्षदों तथा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वापस लेने की मांग की। कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पार्षद पैदल वोट डालने जा रहे थे। बैरिकेडिंग के पास पुलिस से विवाद होने पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन की ओर से कांग्रेस पार्षदों और नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायक चेतन पटेल के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि विधायक उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे इटावा से लौटे थे। कांग्रेस ने एसपी से चेतन पटेल और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की सोच नहीं रखती। उन्होंने पूरे मामले की गंभीर व निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुल्तानपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    1
    सुल्तानपुर मामले में कांग्रेस का प्रशासन पर पद के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीण एसपी को सौंपा ज्ञापन 
सुल्तानपुर में नगर पालिका पार्षदों की वोटिंग के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्षदों तथा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वापस लेने की मांग की। कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पार्षद पैदल वोट डालने जा रहे थे। बैरिकेडिंग के पास पुलिस से विवाद होने पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन की ओर से कांग्रेस पार्षदों और नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायक चेतन पटेल के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि विधायक उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे इटावा से लौटे थे। कांग्रेस ने एसपी से चेतन पटेल और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की सोच नहीं रखती। उन्होंने पूरे मामले की गंभीर व निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुल्तानपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित छीपाबड़ौद - बारां भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    2
    188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित
छीपाबड़ौद - बारां
भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी।
शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा नगर निगम के आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा जी से विशेष साक्षात्कार लेते हुए राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी। ऐतिहासिक दशहरे मेले पर वैवाक बातचीत की।
    1
    कोटा नगर निगम के आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा जी से विशेष साक्षात्कार लेते हुए राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी। 
ऐतिहासिक दशहरे मेले पर वैवाक बातचीत की।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ज़िला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाया कोटडा कागला का स्कूल , छात्र राकेश भील ने जीता गोल्ड मेडल- हरनावदाशाहजी.झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग (तैराकी) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडा कागला के 7 वीं कक्षा के छात्र राकेश भील पिता रामस्वरूप ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का तैराकी में स्वर्णिम प्रदर्शन लगातार जारी है। गत वर्ष भी इसी विद्यालय की कक्षा 8 के छात्र शिवम भील पुत्र कल्याण भील ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया था। प्रतियोगिता में इस बार कुल 92 बच्चों ने भाग लिया था। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने विजेता छात्र राकेश भील को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि हरनावदाशाहजी से करीब तीन किमी दूर पहाडी खोह में बसा भील बाहुल्य कोटडा कागला गांव यूं तो झालावाड़ जिले में आता है लेकिन तीनों तरफ से बारां जिले से घिरा है और गांव तक पहुंचने का रास्ता भी बारां जिले से होकर ही जाता है। ऐसे में गांव का सरकारी रिकोर्ड झालावाड़ जिले में बाकी रोजमर्रा जिंदगी हरनावदाशाहजी (बारां जिले)में जुडी है।
    4
    ज़िला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाया कोटडा कागला का स्कूल , छात्र राकेश भील ने जीता गोल्ड मेडल-

हरनावदाशाहजी.झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग (तैराकी) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडा कागला के 7 वीं कक्षा के छात्र राकेश भील पिता रामस्वरूप ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का तैराकी में स्वर्णिम प्रदर्शन लगातार जारी है। गत वर्ष भी इसी विद्यालय की कक्षा 8 के छात्र शिवम भील पुत्र कल्याण भील ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया था। प्रतियोगिता में इस बार कुल 92 बच्चों ने भाग लिया था। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने विजेता छात्र राकेश भील को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि हरनावदाशाहजी से करीब तीन किमी दूर पहाडी खोह में बसा भील बाहुल्य कोटडा कागला गांव यूं तो झालावाड़ जिले में आता है लेकिन तीनों तरफ से बारां जिले से घिरा है और गांव तक पहुंचने का रास्ता भी बारां जिले से होकर ही जाता है। ऐसे में गांव का सरकारी रिकोर्ड झालावाड़ जिले में बाकी रोजमर्रा जिंदगी हरनावदाशाहजी (बारां जिले)में जुडी है।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर ठाकुरजी श्री कृष्ण भगवान के देव विमान बेवाणो कि निकलीं भव्य शोभायात्रा डिजे ढोल पर भक्तों ने झुमते -गाते हुएं उढाई रंग गुलाल मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर भगवान ठाकुरजी विष्णु भगवान/ श्री कृष्ण के देवविमान ,बेवाण कि भव्य शोभायात्रा निकालीं गई,डोल देव विमानों को विधि विधान पूर्वक पुष्प माला और आभूषणों से सजाया गया और भगवान का विशेष वस्त्रों से श्रृंगार किया,डीजे ढोल बाजों के साथ डोल यात्रा मालवीय प्रजापत राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हीं जों सीधे मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए श्री ठाकुरजी महाराज लक्ष्मी-नारायण मंदिर पहुंची जहां से दूसरा देव विमान भी इस यात्रा में शामिल होकर,सीधे बावड़ी के बालाजी महाराज मंदिर पहुंचे, जहां ठाकुरजी महाराज कों बावड़ी के अन्दर विधिः विधान के साथ भगवान कों जल विहार स्नान करवाकर पूजा अर्चना के साथ ठाकुरजी कि आरती उतारी , वहीं ने युवाआ मंडलों ने ढोलक मंजीरे के साथ के भजन कीर्तन गाएं ,देव विमान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा बुजुर्ग बच्चे आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डिजे ढोल के साथ हुईं आतिशबाजी भजनों पर झूमे गाते हुए श्रद्धालु ने लिया आनन्द ख़ूब उठाईं रंग गुलाल, जगह-जगह लोगों ने किया देव विमानों का पुष्प वर्षा से स्वागत , कहीं स्थानों पर रोक रोक कर ग्रामीणों ने भगवान को फल मिठाईयां का भोग लगाया और आरती कर सुख समृद्धि और खुशहाली कि कामना कि, शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्ग से होकर निकलीं, जिसमें सभी ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग हर कोई भक्ति में लीन था, जयकारों से गूंज उठा मन्दिर परिसर देव विमानों के मन्दिर पहुंचने पर ठाकुरजी महाराज कि आरती कि जहां युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से पूरा मन्दिर परिसर गूंज उठा, देवझूलनी डोल ग्यारस पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला,
    4
    जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर ठाकुरजी श्री कृष्ण भगवान के देव विमान बेवाणो कि निकलीं भव्य शोभायात्रा  डिजे ढोल पर भक्तों ने झुमते -गाते हुएं उढाई रंग गुलाल 
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर भगवान ठाकुरजी विष्णु भगवान/ श्री कृष्ण के देवविमान ,बेवाण कि भव्य शोभायात्रा निकालीं गई,डोल देव विमानों को विधि विधान पूर्वक पुष्प माला और आभूषणों से सजाया गया और भगवान का  विशेष वस्त्रों से श्रृंगार किया,डीजे ढोल बाजों के साथ डोल यात्रा मालवीय प्रजापत राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हीं जों सीधे मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए श्री ठाकुरजी महाराज लक्ष्मी-नारायण मंदिर पहुंची जहां  से दूसरा देव विमान भी इस यात्रा में शामिल होकर,सीधे बावड़ी के   बालाजी महाराज मंदिर पहुंचे, जहां  ठाकुरजी महाराज कों बावड़ी के अन्दर विधिः विधान के साथ भगवान कों जल विहार  स्नान करवाकर पूजा अर्चना के साथ ठाकुरजी  कि आरती उतारी , वहीं  ने युवाआ मंडलों ने ढोलक  मंजीरे के साथ  के भजन  कीर्तन गाएं ,देव विमान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा बुजुर्ग बच्चे आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डिजे ढोल के साथ हुईं आतिशबाजी  भजनों पर झूमे गाते हुए श्रद्धालु ने लिया आनन्द  ख़ूब उठाईं रंग गुलाल, जगह-जगह लोगों ने किया देव विमानों का पुष्प वर्षा से स्वागत , कहीं स्थानों पर रोक रोक कर ग्रामीणों ने भगवान को फल मिठाईयां का भोग लगाया और आरती कर सुख समृद्धि और खुशहाली कि कामना कि, शोभायात्रा  गांव के प्रमुख मार्ग से होकर निकलीं, जिसमें सभी ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग हर कोई भक्ति में लीन था, जयकारों से गूंज उठा मन्दिर परिसर देव विमानों के मन्दिर पहुंचने पर ठाकुरजी महाराज कि आरती कि जहां  युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से पूरा मन्दिर परिसर गूंज उठा, देवझूलनी डोल ग्यारस पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला,
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गणेश महोत्सव में वरिष्ठ जन सम्मान समारोह, वार्ड 94 के वरिष्ठजनों का किया अभिनंदन कोटा। वार्ड 94 युवा शक्ति ग्रुप, तलवंडी सेक्टर-2 की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के तहत वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान युवाओं ने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ युवा एवं महिला मंडल की सदस्यों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन की दिशा मिलती है। गणेश महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठजनों का सम्मान करना युवाओं के लिए गौरव का विषय है। इन वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान समारोह में सज्जन सिंह, राम नारायण गुप्ता, राम नारायण मेहता, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीपाल बैरवा, रविकांत दुबे, श्रीचंद गुप्ता, कैलाश मंगल, संदीप, बद्रीप्रसाद दुबे, बी.एल. गौतम, गोपाल गुप्ता, नारायण, रावी शर्मा, एस.के.एस. चौधरी, राजेन्द्र वर्मा, के.के. विजय, हनुमान प्रसाद सुमन, रामस्वरूप शर्मा, रामशरण चतुर्वेदी, गोपाल जैन, नंदकिशोर भार्गव, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जुझार सिंह हाड़ा, नटवरलाल बोहरा, राम सिंह चौहान, ओ.पी. शर्मा, ताराचंद, कन्हैया लाल, जय कुमार जैन, भारत सिंह गहलोत एवं ब्रह्मानंद विद्यार्थी सहित अन्य वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। युवा एवं महिला मंडल की रही सहभागिता कार्यक्रम में हेमलता सिंह गहलोत, स्वीटी शर्मा, अनुभा खंडेलवाल, रेखा गुप्ता, रोहित गुप्ता, मयंक खंडेलवाल, यतीश शर्मा, रोहित व्यास, जसराज सिंह, जय कुमार जैन, अशोक शर्मा, दुष्यंत सिंह गहलोत, वंदना शर्मा, ममता शर्मा, हनुमान गर्ग, बुद्धि प्रकाश, युवराज सिंह गहलोत, यशराज सिंह, वंश मीणा, शिवांश गुप्ता सहित युवा शक्ति ग्रुप के सदस्य एवं महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठजनों को सम्मान देने के साथ ही युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों से जोड़ना है। क्षेत्रवासियों ने भी युवा शक्ति ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
    4
    गणेश महोत्सव में वरिष्ठ जन सम्मान समारोह, वार्ड 94 के वरिष्ठजनों का किया अभिनंदन
कोटा। वार्ड 94 युवा शक्ति ग्रुप, तलवंडी सेक्टर-2 की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के तहत वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान युवाओं ने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ युवा एवं महिला मंडल की सदस्यों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन की दिशा मिलती है। गणेश महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठजनों का सम्मान करना युवाओं के लिए गौरव का विषय है।
इन वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
समारोह में सज्जन सिंह, राम नारायण गुप्ता, राम नारायण मेहता, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीपाल बैरवा, रविकांत दुबे, श्रीचंद गुप्ता, कैलाश मंगल, संदीप, बद्रीप्रसाद दुबे, बी.एल. गौतम, गोपाल गुप्ता, नारायण, रावी शर्मा, एस.के.एस. चौधरी, राजेन्द्र वर्मा, के.के. विजय, हनुमान प्रसाद सुमन, रामस्वरूप शर्मा, रामशरण चतुर्वेदी, गोपाल जैन, नंदकिशोर भार्गव, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जुझार सिंह हाड़ा, नटवरलाल बोहरा, राम सिंह चौहान, ओ.पी. शर्मा, ताराचंद, कन्हैया लाल, जय कुमार जैन, भारत सिंह गहलोत एवं ब्रह्मानंद विद्यार्थी सहित अन्य वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
युवा एवं महिला मंडल की रही सहभागिता
कार्यक्रम में हेमलता सिंह गहलोत, स्वीटी शर्मा, अनुभा खंडेलवाल, रेखा गुप्ता, रोहित गुप्ता, मयंक खंडेलवाल, यतीश शर्मा, रोहित व्यास, जसराज सिंह, जय कुमार जैन, अशोक शर्मा, दुष्यंत सिंह गहलोत, वंदना शर्मा, ममता शर्मा, हनुमान गर्ग, बुद्धि प्रकाश, युवराज सिंह गहलोत, यशराज सिंह, वंश मीणा, शिवांश गुप्ता सहित युवा शक्ति ग्रुप के सदस्य एवं महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र के वरिष्ठजनों को सम्मान देने के साथ ही युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों से जोड़ना है। क्षेत्रवासियों ने भी युवा शक्ति ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कोटा में स्कूलों एवं छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों एवं छात्रावासों में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। कोटा में स्कूलों एवं छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों एवं छात्रावासों में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
    1
    कोटा में स्कूलों एवं छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों एवं छात्रावासों में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
कोटा में स्कूलों एवं छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालयों एवं छात्रावासों में आ रही समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.