logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित छीपाबड़ौद - बारां भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

10 hrs ago
user_JITENDRA KUSHWAH
JITENDRA KUSHWAH
छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
10 hrs ago
772da7d9-a9e0-481a-b3c9-f24ce62f252d

188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित छीपाबड़ौद - बारां भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि

तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627

More news from Baran and nearby areas
  • छबड़ा - पर्युषण पर्व : उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन, रत्नत्रय और सम्यकदर्शन की विशेष पूजा सम्पन्न। छबड़ा(छबड़ा)त्याग आत्मा का अमृत है। त्याग अंतरंग भी होता है और बाह्य भी, लेकिन जब तक बाहरी त्याग कर अंतरंग का त्याग नहीं किया जाए, वह सच्चा त्याग नहीं कहलाता। यह उद्गार सांगानेर से पधारे ब्रह्मचारी भैया आयुष शास्त्री ने व्यक्त किए।दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों की खातिर मोह-माया और लोभ में फंसकर कर्मों के जाल में उलझ जाता है, जबकि परिग्रहों को छोड़ना ही सच्चा त्याग है। धन का अत्यधिक संचय दुख का कारण बनता है, लेकिन यही धन जब अच्छे कार्यों में या किसी की सहायता में लगता है तो आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। दस लक्षण पर्व आत्म-शुद्धि का पर्व है और इसके प्रत्येक धर्म की अपनी विशेषता है। त्याग चाहे ज्ञान का हो या धन का, उससे आत्मिक सुख मिलता है और त्याग में ही अच्छे कर्मों का खजाना छिपा होता है।समाज अध्यक्ष प्रकाश चंद लुहाड़िया ने बताया कि पर्वराज पर्युषण पर्व पर प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को 3600 रुपये की बोली लगाकर देवेंद्र कुमार, प्रखर कुमार पाटनी ने शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।पर्व के आठवें दिन रत्नत्रय जी एवं सम्यकदर्शन की विशेष पूजा हुई। साथ ही देव-शास्त्र-गुरु, भगवान शांतिनाथ, भगवान महावीर स्वामी, सोलह कारण और दस लक्षण जी में उत्तम त्याग धर्म के विधान की पूजा संपन्न हुई।रात्रि में महाआरती का सौभाग्य चंद्र प्रकाश, पंकज कुमार और संदीप कुमार लुहाड़िया ने बोली लगाकर प्राप्त किया। महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पासिंग द पार्सल प्रतियोगिता और 'अहिंसा का बल' विषय पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक में तीन वर्षीय युवांशी उर्फ टिन्नी, समग्र एवं अग्रिम पाटनी ने सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं पीहू, पहल पाटनी एवं सौम्या लुहाड़िया ने धार्मिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
    2
    छबड़ा - पर्युषण पर्व : उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन, रत्नत्रय और सम्यकदर्शन की विशेष पूजा सम्पन्न।

छबड़ा(छबड़ा)त्याग आत्मा का अमृत है। त्याग अंतरंग भी होता है और बाह्य भी, लेकिन जब तक बाहरी त्याग कर अंतरंग का त्याग नहीं किया जाए, वह सच्चा त्याग नहीं कहलाता। यह उद्गार सांगानेर से पधारे ब्रह्मचारी भैया आयुष शास्त्री ने व्यक्त किए।दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों की खातिर मोह-माया और लोभ में फंसकर कर्मों के जाल में उलझ जाता है, जबकि परिग्रहों को छोड़ना ही सच्चा त्याग है। धन का अत्यधिक संचय दुख का कारण बनता है, लेकिन यही धन जब अच्छे कार्यों में या किसी की सहायता में लगता है तो आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। दस लक्षण पर्व आत्म-शुद्धि का पर्व है और इसके प्रत्येक धर्म की अपनी विशेषता है। त्याग चाहे ज्ञान का हो या धन का, उससे आत्मिक सुख मिलता है और त्याग में ही अच्छे कर्मों का खजाना छिपा होता है।समाज अध्यक्ष प्रकाश चंद लुहाड़िया ने बताया कि पर्वराज पर्युषण पर्व पर प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को 3600 रुपये की बोली लगाकर देवेंद्र कुमार, प्रखर कुमार पाटनी ने शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।पर्व के आठवें दिन रत्नत्रय जी एवं सम्यकदर्शन की विशेष पूजा हुई। साथ ही देव-शास्त्र-गुरु, भगवान शांतिनाथ, भगवान महावीर स्वामी, सोलह कारण और दस लक्षण जी में उत्तम त्याग धर्म के विधान की पूजा संपन्न हुई।रात्रि में महाआरती का सौभाग्य चंद्र प्रकाश, पंकज कुमार और संदीप कुमार लुहाड़िया ने बोली लगाकर प्राप्त किया। महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पासिंग द पार्सल प्रतियोगिता और 'अहिंसा का बल' विषय पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक में तीन वर्षीय युवांशी उर्फ टिन्नी, समग्र एवं अग्रिम पाटनी ने सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं पीहू, पहल पाटनी एवं सौम्या लुहाड़िया ने धार्मिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    7 hrs ago
  • *113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।* मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान।* प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.नवल किशोर टेलर ने बताया कि आज दिनांक 23/9/2026 को राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय झालावाड़ में 11वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस "Ayurveda for a Healthier Tomorrow" थीम पर मनाया गया। जिसका प्रारंभ धन्वन्तरी पूजन कर किया गया। पंचकर्म केंद्र प्रभारी डॉ.संदीप निर्मल ने बताया कि आज शिविर में कल 113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।जिसमें काजल यादव व राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा का विशेष सहयोग रहा। आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉक्टर स्नेहा रावल ने बताया कि 56 महिला व बाल रोग के रोगियों को चिकित्सा व परामर्श देकर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रामकेश मीणा,डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र, व कंपाउंडर में अनीता भील,मुकेश लोधा, चन्द्रेश नामा,जसवंत चौधरी काजल यादव,राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा व परिचारकों में अंतिमा शर्मा,संजू कंवर,प्रेम कंवर आदि मौजूद रहे।
    2
    *113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।*
मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान।*
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.नवल किशोर टेलर ने बताया कि आज दिनांक 23/9/2026 को राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय झालावाड़ में 11वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस "Ayurveda for a Healthier Tomorrow" थीम पर मनाया गया। जिसका प्रारंभ धन्वन्तरी पूजन कर किया गया।
पंचकर्म केंद्र प्रभारी डॉ.संदीप निर्मल ने बताया कि आज शिविर में कल 113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।जिसमें काजल यादव व राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा का विशेष सहयोग रहा।
आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉक्टर स्नेहा रावल ने बताया कि 56 महिला व बाल रोग के रोगियों को चिकित्सा व परामर्श देकर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर रामकेश मीणा,डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र, व कंपाउंडर में अनीता भील,मुकेश लोधा, चन्द्रेश नामा,जसवंत चौधरी काजल यादव,राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा व परिचारकों में अंतिमा शर्मा,संजू कंवर,प्रेम कंवर आदि मौजूद रहे।
    user_Hd Rajput
    Hd Rajput
    मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान प्रदेश में खनन माफियाओं का आतंक रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत वन अधिकारी कि हत्या नहीं कानून व्यवस्था को चुनौती राजपा झालावाड़ राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला अध्यक्ष झालावाड़ जितेंद्र सिंह पंवार ने सरकार कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,जहां प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को डंपर से कुचलना एवं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है। राजस्थान प्रदेश में भ्रष्ट नेतृत्व कि लापरवाही सामने आई यह केवल सिस्टम कि कमी है ये केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, राजस्थान की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। सवाल ये है कि प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ कैसे हो गया कि अधिकारियों की जान तक लेने से डर नहीं रहा? ये विडंबना इसलिए है.. क्योंकि भाजपा सरकार का ध्यान केवल जनादेश लूटने और लोकतंत्र की हत्या करने में लगा है, कानून-व्यवस्था का पालन एवं खनन माफिया पर लगाम कसना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? भाजपा सरकार को चुनाव में बेईमानी का खेल छोड़कर जवाब देना चाहिए... खूनी दुस्साहस करने वाले खनन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला झालावाड़ राजस्थान सख्त कार्रवाई कि मांग कि गई
    1
    राजस्थान प्रदेश में खनन माफियाओं का आतंक रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत वन अधिकारी कि हत्या नहीं कानून व्यवस्था को चुनौती राजपा झालावाड़ 
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला अध्यक्ष झालावाड़ जितेंद्र सिंह पंवार ने सरकार कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,जहां प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को डंपर से कुचलना एवं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है।
राजस्थान प्रदेश में भ्रष्ट नेतृत्व कि लापरवाही सामने आई यह केवल सिस्टम कि कमी है 
ये केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, राजस्थान की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। सवाल ये है कि प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ कैसे हो गया कि अधिकारियों की जान तक लेने से डर नहीं रहा?
ये विडंबना इसलिए है.. क्योंकि भाजपा सरकार का ध्यान केवल जनादेश लूटने और लोकतंत्र की हत्या करने में लगा है, कानून-व्यवस्था का पालन एवं खनन माफिया पर लगाम कसना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?
भाजपा सरकार को चुनाव में बेईमानी का खेल छोड़कर जवाब देना चाहिए... खूनी दुस्साहस करने वाले खनन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? 
रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला झालावाड़ राजस्थान सख्त कार्रवाई कि मांग कि गई
    user_जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।
    1
    लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न
झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया।
प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति
लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। 
जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण
जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।
    2
    झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया
झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मजदूर मित्र मंडल ने अखाड़ा झांकियां विमानो का किया सम्मान गुना डोल ग्यारस का पर्व शहर में बड़े ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामजानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज पुरानी छावनी से विमान नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां निकाली गईं। उनका मजदूर मित्र मंडल गुना द्वारा झांकियां विमान अखाड़ा का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन आयोजित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का भी मजदूर मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया।
    2
    मजदूर मित्र मंडल ने अखाड़ा झांकियां विमानो का किया सम्मान
गुना डोल ग्यारस का पर्व शहर में बड़े ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामजानकी प्राचीन मंदिर कुशवाह समाज पुरानी छावनी से विमान नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां निकाली गईं। उनका मजदूर मित्र मंडल गुना द्वारा झांकियां विमान अखाड़ा का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन  आयोजित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों  का भी 
मजदूर मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • झालावाड-ऑपरेशन दिव्य प्रहार 0.2 का आगाज़ नशा तस्कर पर झालावाड़ पुलिस ने घाटोली मे की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक नशा तस्कर सुगन चंद तवर की करोड़ों की संपत्तियों पर स्थाई फ्रिज की नशा तस्कर की इन संपत्तियों का अब नहीं कर पाएंगे उपयोग या विक्रय पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया का नशा तस्करों को कड़ा संदेश नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत की गई है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस न केवल तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी निशाना बना रही है। इसी के तहत झालावाड़ पुलिस ने तस्कर सुगनचंद तंवर और उसके परिवार के नाम पर नशे की अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान की। इसके बाद राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इन संपत्तियों का रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन करवाया गया। इस कार्रवाई में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और PWD के अधिकारियों ने पुलिस का सहयोग किया। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार मंजूरी के बाद थाना घाटोली पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(एफ) के प्रावधानों के तहत तस्कर सुगनचंद तंवर की घाटोली में स्थित संपत्तियों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की। नशा तस्कर अब इन संपत्तियों का इस्तेमाल या बिक्री नहीं कर सकेगा। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत झालावाड़ पुलिस का फोकस अब नशा तस्करों की कमर तोड़ने के साथ-साथ उनके अवैध आर्थिक साम्राज्य पर कार्रवाई करने पर भी है।
    4
    झालावाड-ऑपरेशन दिव्य प्रहार 0.2 का आगाज़ नशा तस्कर पर झालावाड़ पुलिस ने घाटोली मे की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक नशा तस्कर सुगन चंद तवर की करोड़ों की संपत्तियों पर स्थाई फ्रिज की नशा तस्कर की इन संपत्तियों का अब नहीं कर पाएंगे उपयोग या विक्रय पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया का नशा तस्करों को कड़ा संदेश नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत की गई है।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस न केवल तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी निशाना बना रही है।
इसी के तहत झालावाड़ पुलिस ने तस्कर सुगनचंद तंवर और उसके परिवार के नाम पर नशे की अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान की। इसके बाद राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इन संपत्तियों का रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन करवाया गया।
इस कार्रवाई में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और PWD के अधिकारियों ने पुलिस का सहयोग किया।
इसके बाद सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार मंजूरी के बाद थाना घाटोली पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(एफ) के प्रावधानों के तहत तस्कर सुगनचंद तंवर की घाटोली में स्थित संपत्तियों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की। नशा तस्कर अब इन संपत्तियों का इस्तेमाल या बिक्री नहीं कर सकेगा।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत झालावाड़ पुलिस का फोकस अब नशा तस्करों की कमर तोड़ने के साथ-साथ उनके अवैध आर्थिक साम्राज्य पर कार्रवाई करने पर भी है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उरई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-नर्सिंग छात्रों में जमकर मारपीट लात-घूंसे और डस्टबिन से हमला; VIDEO वायरल उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की इमरजेंसी में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ डस्टबिन और अन्य सामान से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ विवाद रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान बीएससी नर्सिंग के 2022 बैच के विद्यार्थियों और एमबीबीएस 2021 बैच के इंटर्न के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि मारपीट में नर्सिंग छात्र नीतीश कुमार गौड़ और अमन मौर्य घायल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र इमरजेंसी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। 300 छात्र पहुंचे इमरजेंसी, काम का बहिष्कार अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी में पहुंचे और विरोध जताया। छात्रों ने कुछ समय के लिए कामकाज का बहिष्कार भी किया। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना पक्ष रखते हुए प्रदर्शन किया। पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच मामले की वास्तविक स्थिति और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका तय करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अंतरिम कार्रवाई के तहत नर्सिंग छात्रों नीतीश कुमार गौड़, अमन मौर्य, प्रांशू और एमबीबीएस इंटर्न आशीष गहरवार को 22 से 28 सितंबर तक क्लिनिकल एवं प्रशिक्षण गतिविधियों से विरत किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक की अंतरिम व्यवस्था है और इससे किसी की दोषसिद्धि नहीं मानी जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।
    1
    उरई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-नर्सिंग छात्रों में जमकर मारपीट
लात-घूंसे और डस्टबिन से हमला; VIDEO वायरल
उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की इमरजेंसी में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ डस्टबिन और अन्य सामान से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। 
ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ विवाद
रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान बीएससी नर्सिंग के 2022 बैच के विद्यार्थियों और एमबीबीएस 2021 बैच के इंटर्न के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। 
आरोप है कि मारपीट में नर्सिंग छात्र नीतीश कुमार गौड़ और अमन मौर्य घायल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र इमरजेंसी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। 
300 छात्र पहुंचे इमरजेंसी, काम का बहिष्कार
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी में पहुंचे और विरोध जताया। छात्रों ने कुछ समय के लिए कामकाज का बहिष्कार भी किया। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना पक्ष रखते हुए प्रदर्शन किया। 
पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
मामले की वास्तविक स्थिति और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका तय करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। 
अंतरिम कार्रवाई के तहत नर्सिंग छात्रों नीतीश कुमार गौड़, अमन मौर्य, प्रांशू और एमबीबीएस इंटर्न आशीष गहरवार को 22 से 28 सितंबर तक क्लिनिकल एवं प्रशिक्षण गतिविधियों से विरत किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक की अंतरिम व्यवस्था है और इससे किसी की दोषसिद्धि नहीं मानी जाएगी। 
वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहाबाद कस्बे में धूमधाम से निकाले देव विमान, जगह-जगह हुआ स्वागत शाहाबाद कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को देव विमान धूमधाम से कस्बे में होकर निकले गए। सर्वप्रथम 7 मंदिरों के देव विमान सजाए गए जिसके बाद लगभग 1:30 बजे देव विमान की मंदिरों पर आरती कर विमान को मंदिर से रवाना किया गया। आरती के बाद सभी विमान श्रीराम जानकी मंदिर के आगे एकत्रित हुए वहां से सभी विमान एक साथ रंगारंग भजन कीर्तन मंडली के साथ रंगारंग भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार होते हुए शाहाबाद बस स्टैंड के पास स्थित नदी पर पहुंचे। जहां सभी विमानों का बिहार कराया गया एवं सभी की सामूहिक रूप से आरती की गई इस दौरान जगह-जगह दिव्यमनों का स्वागत भी किया गया। शाहाबाद उपखंड के अन्य कसबों एवं गावों में भी देव विमान धूमधाम से निकले गए। इसके बाद सभी विमानों को वापस मंदिर में पहुंचाया गया जहां आरती कर विमानों को झूले पर झूलाया गया।
    4
    शाहाबाद कस्बे में धूमधाम से निकाले देव विमान, जगह-जगह हुआ स्वागत
शाहाबाद कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को देव विमान धूमधाम से कस्बे में होकर निकले गए।
सर्वप्रथम 7 मंदिरों के देव विमान सजाए गए जिसके बाद लगभग 1:30 बजे देव विमान की मंदिरों पर आरती  कर विमान को मंदिर से रवाना किया गया। 
आरती के बाद सभी विमान श्रीराम जानकी मंदिर के आगे एकत्रित हुए वहां से सभी विमान एक साथ रंगारंग भजन कीर्तन मंडली के साथ रंगारंग भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार होते हुए शाहाबाद बस स्टैंड के पास स्थित नदी पर पहुंचे।
जहां सभी विमानों का बिहार कराया गया एवं सभी की सामूहिक रूप से आरती की गई इस दौरान जगह-जगह दिव्यमनों का स्वागत भी किया गया।
शाहाबाद उपखंड के अन्य कसबों एवं गावों में भी देव विमान धूमधाम से निकले गए।
इसके बाद सभी विमानों को वापस मंदिर में पहुंचाया गया जहां आरती कर विमानों को झूले पर झूलाया गया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.