logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।

6 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
6 hrs ago

झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर

थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, छीपाबड़ौद स्थानीय श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय छीपाबड़ौद में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राएं बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। कार्यक्रम प्रभारी भूमिका पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सप्ताह में दो महिला प्रशिक्षकों लक्ष्मी मेम और रिंकू मेम को नियुक्त किया गया है, जो 24 दिनों तक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की नई-नई तकनीकें सिखाएंगी, जिससे छात्राएं निडर होकर किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें। छात्राओं को शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ ही मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसी के साथ महाविद्यालय प्रभारी दारा सिंह मीणा ने 'साइबर सुरक्षित राजस्थान' के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कॉल, व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए लिंक व मैसेज को बिना जांच के न खोलें और अपना ओटीपी या लॉगिन कोड किसी के साथ साझा न करें। *- जितेन्द्र कुशवाह (पत्रकार)* *India Voice Rajasthan*
    2
    श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय
में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर
श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय
में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर,
छीपाबड़ौद 
स्थानीय श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय छीपाबड़ौद  में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राएं बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम प्रभारी भूमिका पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सप्ताह में दो महिला प्रशिक्षकों लक्ष्मी मेम और रिंकू मेम को नियुक्त किया गया है, जो 24 दिनों तक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की नई-नई तकनीकें सिखाएंगी, जिससे छात्राएं निडर होकर किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें। छात्राओं को शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ ही मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
इसी के साथ महाविद्यालय प्रभारी दारा सिंह मीणा ने 'साइबर सुरक्षित राजस्थान' के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कॉल, व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए लिंक व मैसेज को बिना जांच के न खोलें और अपना ओटीपी या लॉगिन कोड किसी के साथ साझा न करें।
*- जितेन्द्र कुशवाह (पत्रकार)*
*India Voice Rajasthan*
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ज़िला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाया कोटडा कागला का स्कूल , छात्र राकेश भील ने जीता गोल्ड मेडल- हरनावदाशाहजी.झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग (तैराकी) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडा कागला के 7 वीं कक्षा के छात्र राकेश भील पिता रामस्वरूप ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का तैराकी में स्वर्णिम प्रदर्शन लगातार जारी है। गत वर्ष भी इसी विद्यालय की कक्षा 8 के छात्र शिवम भील पुत्र कल्याण भील ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया था। प्रतियोगिता में इस बार कुल 92 बच्चों ने भाग लिया था। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने विजेता छात्र राकेश भील को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि हरनावदाशाहजी से करीब तीन किमी दूर पहाडी खोह में बसा भील बाहुल्य कोटडा कागला गांव यूं तो झालावाड़ जिले में आता है लेकिन तीनों तरफ से बारां जिले से घिरा है और गांव तक पहुंचने का रास्ता भी बारां जिले से होकर ही जाता है। ऐसे में गांव का सरकारी रिकोर्ड झालावाड़ जिले में बाकी रोजमर्रा जिंदगी हरनावदाशाहजी (बारां जिले)में जुडी है।
    4
    ज़िला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाया कोटडा कागला का स्कूल , छात्र राकेश भील ने जीता गोल्ड मेडल-

हरनावदाशाहजी.झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग (तैराकी) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडा कागला के 7 वीं कक्षा के छात्र राकेश भील पिता रामस्वरूप ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र के साथ माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का तैराकी में स्वर्णिम प्रदर्शन लगातार जारी है। गत वर्ष भी इसी विद्यालय की कक्षा 8 के छात्र शिवम भील पुत्र कल्याण भील ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया था। प्रतियोगिता में इस बार कुल 92 बच्चों ने भाग लिया था। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने विजेता छात्र राकेश भील को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई। उल्लेखनीय है कि हरनावदाशाहजी से करीब तीन किमी दूर पहाडी खोह में बसा भील बाहुल्य कोटडा कागला गांव यूं तो झालावाड़ जिले में आता है लेकिन तीनों तरफ से बारां जिले से घिरा है और गांव तक पहुंचने का रास्ता भी बारां जिले से होकर ही जाता है। ऐसे में गांव का सरकारी रिकोर्ड झालावाड़ जिले में बाकी रोजमर्रा जिंदगी हरनावदाशाहजी (बारां जिले)में जुडी है।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उपचुनाव में एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने झोंकी ताकत वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं से किया संवाद, समर्थन की अपील सुसनेर। नगर परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कर चुनाव को लेकर उनकी राय जानी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और वार्ड की समस्याओं को लेकर भी मतदाताओं से चर्चा की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में जनता की भागीदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।
    1
    उपचुनाव में एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने झोंकी ताकत

वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं से किया संवाद, समर्थन की अपील
सुसनेर। नगर परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कर चुनाव को लेकर उनकी राय जानी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और वार्ड की समस्याओं को लेकर भी मतदाताओं से चर्चा की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में जनता की भागीदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेवा ही संकल्प अभियान के तहत नन्हे नन्हे हाथ सँवार रहे अपना विद्यालय सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत खेरिया में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बच्चे अपने इच्छा अनुसार अपने विद्यालय को शैक्षिक संवाद के पोस्ट वर्क के तहत बच्चो ने मेरा नाम मेरी पहचान ,हम स्वच्छता प्रहरी,हमारा समस्या का समाधान बॉक्स, विद्यालय में बच्चो की कैबिनेट ओर उनका दायित्व आदि गतिविधियां राज्य शिक्षा केंद्र एवं पीपल्स दल के निर्देशन में राज्य के सभी शाला स्तरीय शैक्षिक संवाद पोस्ट वर्क का आयोजन किया जा रहा है जिसके परिपालन में जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी राधेश्याम पाटीदार के निर्देशानुसार विद्यालय शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर शिक्षक भेरूलाल ओसारा ने कक्षा से जुड़ाव जॉयफुल लर्निंग हेतु एक पहल पर शैक्षिक संवाद पर पोस्ट वर्क आयोजित किया गया जिसमें बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने सपनों के विद्यालय में स्वच्छ पाठशाला की नींव रखी ओर उसको स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    1
    सेवा ही संकल्प अभियान के तहत  नन्हे नन्हे हाथ सँवार रहे अपना विद्यालय 

सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत खेरिया में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बच्चे अपने इच्छा अनुसार अपने विद्यालय को शैक्षिक संवाद के पोस्ट वर्क के तहत बच्चो ने मेरा नाम मेरी पहचान

,हम स्वच्छता प्रहरी,हमारा समस्या का समाधान बॉक्स, विद्यालय में बच्चो की कैबिनेट ओर उनका दायित्व आदि गतिविधियां राज्य शिक्षा केंद्र एवं पीपल्स दल के निर्देशन में राज्य के सभी शाला स्तरीय शैक्षिक संवाद पोस्ट वर्क का आयोजन किया जा रहा है 

जिसके परिपालन में जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी राधेश्याम पाटीदार के निर्देशानुसार विद्यालय शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर शिक्षक भेरूलाल ओसारा ने कक्षा से जुड़ाव जॉयफुल लर्निंग हेतु एक पहल पर शैक्षिक संवाद पर पोस्ट वर्क आयोजित किया गया

 जिसमें बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने सपनों के विद्यालय में स्वच्छ पाठशाला की नींव रखी ओर उसको स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर आंचोली में ठाकुर जी की विमान यात्रा धूमधाम से निकली। छबड़ा उपखंड के ग्राम आंचोली में जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी के पावन अवसर पर 22 सितम्बर को परम्परागत तरीके से विमान यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।ग्राम के मुख्य मंदिर से ठाकुर जी को आकर्षक रूप से फूल-मालाओं,रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं गुब्बारों से सुसज्जित विमान में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विमान को कंधे पर उठाकर पूरे ग्राम में भ्रमण कराया।आंचोली निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि,यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयकारे लगाए गए,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर भगवान को जलाशय में स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए यह यात्रा आयोजित की गई।
    2
    जलझूलनी एकादशी पर आंचोली में ठाकुर जी की विमान यात्रा धूमधाम से निकली।

छबड़ा उपखंड के ग्राम आंचोली में जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी के पावन अवसर पर 22 सितम्बर को परम्परागत तरीके से विमान यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।ग्राम के मुख्य मंदिर से ठाकुर जी को आकर्षक रूप से फूल-मालाओं,रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं गुब्बारों से सुसज्जित विमान में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विमान को कंधे पर उठाकर पूरे ग्राम में भ्रमण कराया।आंचोली निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि,यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयकारे लगाए गए,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर भगवान को जलाशय में स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए यह यात्रा आयोजित की गई।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    7 hrs ago
  • भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र (लखन गुर्जर) राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है। पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

(लखन गुर्जर)
राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है।
पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है।
रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_लखन गुर्जर
    लखन गुर्जर
    Court reporter खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर ठाकुरजी श्री कृष्ण भगवान के देव विमान बेवाणो कि निकलीं भव्य शोभायात्रा डिजे ढोल पर भक्तों ने झुमते -गाते हुएं उढाई रंग गुलाल मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर भगवान ठाकुरजी विष्णु भगवान/ श्री कृष्ण के देवविमान ,बेवाण कि भव्य शोभायात्रा निकालीं गई,डोल देव विमानों को विधि विधान पूर्वक पुष्प माला और आभूषणों से सजाया गया और भगवान का विशेष वस्त्रों से श्रृंगार किया,डीजे ढोल बाजों के साथ डोल यात्रा मालवीय प्रजापत राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हीं जों सीधे मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए श्री ठाकुरजी महाराज लक्ष्मी-नारायण मंदिर पहुंची जहां से दूसरा देव विमान भी इस यात्रा में शामिल होकर,सीधे बावड़ी के बालाजी महाराज मंदिर पहुंचे, जहां ठाकुरजी महाराज कों बावड़ी के अन्दर विधिः विधान के साथ भगवान कों जल विहार स्नान करवाकर पूजा अर्चना के साथ ठाकुरजी कि आरती उतारी , वहीं ने युवाआ मंडलों ने ढोलक मंजीरे के साथ के भजन कीर्तन गाएं ,देव विमान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा बुजुर्ग बच्चे आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डिजे ढोल के साथ हुईं आतिशबाजी भजनों पर झूमे गाते हुए श्रद्धालु ने लिया आनन्द ख़ूब उठाईं रंग गुलाल, जगह-जगह लोगों ने किया देव विमानों का पुष्प वर्षा से स्वागत , कहीं स्थानों पर रोक रोक कर ग्रामीणों ने भगवान को फल मिठाईयां का भोग लगाया और आरती कर सुख समृद्धि और खुशहाली कि कामना कि, शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्ग से होकर निकलीं, जिसमें सभी ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग हर कोई भक्ति में लीन था, जयकारों से गूंज उठा मन्दिर परिसर देव विमानों के मन्दिर पहुंचने पर ठाकुरजी महाराज कि आरती कि जहां युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से पूरा मन्दिर परिसर गूंज उठा, देवझूलनी डोल ग्यारस पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला,
    4
    जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस पर ठाकुरजी श्री कृष्ण भगवान के देव विमान बेवाणो कि निकलीं भव्य शोभायात्रा  डिजे ढोल पर भक्तों ने झुमते -गाते हुएं उढाई रंग गुलाल 
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस के पावन अवसर पर भगवान ठाकुरजी विष्णु भगवान/ श्री कृष्ण के देवविमान ,बेवाण कि भव्य शोभायात्रा निकालीं गई,डोल देव विमानों को विधि विधान पूर्वक पुष्प माला और आभूषणों से सजाया गया और भगवान का  विशेष वस्त्रों से श्रृंगार किया,डीजे ढोल बाजों के साथ डोल यात्रा मालवीय प्रजापत राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हीं जों सीधे मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए श्री ठाकुरजी महाराज लक्ष्मी-नारायण मंदिर पहुंची जहां  से दूसरा देव विमान भी इस यात्रा में शामिल होकर,सीधे बावड़ी के   बालाजी महाराज मंदिर पहुंचे, जहां  ठाकुरजी महाराज कों बावड़ी के अन्दर विधिः विधान के साथ भगवान कों जल विहार  स्नान करवाकर पूजा अर्चना के साथ ठाकुरजी  कि आरती उतारी , वहीं  ने युवाआ मंडलों ने ढोलक  मंजीरे के साथ  के भजन  कीर्तन गाएं ,देव विमान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवा बुजुर्ग बच्चे आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डिजे ढोल के साथ हुईं आतिशबाजी  भजनों पर झूमे गाते हुए श्रद्धालु ने लिया आनन्द  ख़ूब उठाईं रंग गुलाल, जगह-जगह लोगों ने किया देव विमानों का पुष्प वर्षा से स्वागत , कहीं स्थानों पर रोक रोक कर ग्रामीणों ने भगवान को फल मिठाईयां का भोग लगाया और आरती कर सुख समृद्धि और खुशहाली कि कामना कि, शोभायात्रा  गांव के प्रमुख मार्ग से होकर निकलीं, जिसमें सभी ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग हर कोई भक्ति में लीन था, जयकारों से गूंज उठा मन्दिर परिसर देव विमानों के मन्दिर पहुंचने पर ठाकुरजी महाराज कि आरती कि जहां  युवाओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से पूरा मन्दिर परिसर गूंज उठा, देवझूलनी डोल ग्यारस पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला,
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सुसनेरनगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी राणा को भाजपा जिला कोर कमेटी में नियुक्त बड़ी जिम्मेदारी मिली सुसनेर नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू भैया को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें जिला आगर की कोर कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष ओम मालवीय को भेजा गया है। नियुक्ति की खबर से सुसनेर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने इसे सुसनेर क्षेत्र के लिए सम्मान बताया। गौरतलब है कि राणा विक्रम सिंह सुसनेर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कोर कमेटी में शामिल होने से जिले में पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    1
    सुसनेरनगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी


राणा को भाजपा जिला कोर कमेटी में नियुक्त बड़ी जिम्मेदारी मिली

सुसनेर नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू भैया को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें जिला आगर की कोर कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष ओम मालवीय को भेजा गया है। नियुक्ति की खबर से सुसनेर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने इसे सुसनेर क्षेत्र के लिए सम्मान बताया।

गौरतलब है कि राणा विक्रम सिंह सुसनेर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कोर कमेटी में शामिल होने से जिले में पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छबड़ा - पर्युषण पर्व : उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन, रत्नत्रय और सम्यकदर्शन की विशेष पूजा सम्पन्न। छबड़ा(छबड़ा)त्याग आत्मा का अमृत है। त्याग अंतरंग भी होता है और बाह्य भी, लेकिन जब तक बाहरी त्याग कर अंतरंग का त्याग नहीं किया जाए, वह सच्चा त्याग नहीं कहलाता। यह उद्गार सांगानेर से पधारे ब्रह्मचारी भैया आयुष शास्त्री ने व्यक्त किए।दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों की खातिर मोह-माया और लोभ में फंसकर कर्मों के जाल में उलझ जाता है, जबकि परिग्रहों को छोड़ना ही सच्चा त्याग है। धन का अत्यधिक संचय दुख का कारण बनता है, लेकिन यही धन जब अच्छे कार्यों में या किसी की सहायता में लगता है तो आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। दस लक्षण पर्व आत्म-शुद्धि का पर्व है और इसके प्रत्येक धर्म की अपनी विशेषता है। त्याग चाहे ज्ञान का हो या धन का, उससे आत्मिक सुख मिलता है और त्याग में ही अच्छे कर्मों का खजाना छिपा होता है।समाज अध्यक्ष प्रकाश चंद लुहाड़िया ने बताया कि पर्वराज पर्युषण पर्व पर प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को 3600 रुपये की बोली लगाकर देवेंद्र कुमार, प्रखर कुमार पाटनी ने शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।पर्व के आठवें दिन रत्नत्रय जी एवं सम्यकदर्शन की विशेष पूजा हुई। साथ ही देव-शास्त्र-गुरु, भगवान शांतिनाथ, भगवान महावीर स्वामी, सोलह कारण और दस लक्षण जी में उत्तम त्याग धर्म के विधान की पूजा संपन्न हुई।रात्रि में महाआरती का सौभाग्य चंद्र प्रकाश, पंकज कुमार और संदीप कुमार लुहाड़िया ने बोली लगाकर प्राप्त किया। महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पासिंग द पार्सल प्रतियोगिता और 'अहिंसा का बल' विषय पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक में तीन वर्षीय युवांशी उर्फ टिन्नी, समग्र एवं अग्रिम पाटनी ने सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं पीहू, पहल पाटनी एवं सौम्या लुहाड़िया ने धार्मिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
    2
    छबड़ा - पर्युषण पर्व : उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन, रत्नत्रय और सम्यकदर्शन की विशेष पूजा सम्पन्न।

छबड़ा(छबड़ा)त्याग आत्मा का अमृत है। त्याग अंतरंग भी होता है और बाह्य भी, लेकिन जब तक बाहरी त्याग कर अंतरंग का त्याग नहीं किया जाए, वह सच्चा त्याग नहीं कहलाता। यह उद्गार सांगानेर से पधारे ब्रह्मचारी भैया आयुष शास्त्री ने व्यक्त किए।दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्वराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों की खातिर मोह-माया और लोभ में फंसकर कर्मों के जाल में उलझ जाता है, जबकि परिग्रहों को छोड़ना ही सच्चा त्याग है। धन का अत्यधिक संचय दुख का कारण बनता है, लेकिन यही धन जब अच्छे कार्यों में या किसी की सहायता में लगता है तो आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। दस लक्षण पर्व आत्म-शुद्धि का पर्व है और इसके प्रत्येक धर्म की अपनी विशेषता है। त्याग चाहे ज्ञान का हो या धन का, उससे आत्मिक सुख मिलता है और त्याग में ही अच्छे कर्मों का खजाना छिपा होता है।समाज अध्यक्ष प्रकाश चंद लुहाड़िया ने बताया कि पर्वराज पर्युषण पर्व पर प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को 3600 रुपये की बोली लगाकर देवेंद्र कुमार, प्रखर कुमार पाटनी ने शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।पर्व के आठवें दिन रत्नत्रय जी एवं सम्यकदर्शन की विशेष पूजा हुई। साथ ही देव-शास्त्र-गुरु, भगवान शांतिनाथ, भगवान महावीर स्वामी, सोलह कारण और दस लक्षण जी में उत्तम त्याग धर्म के विधान की पूजा संपन्न हुई।रात्रि में महाआरती का सौभाग्य चंद्र प्रकाश, पंकज कुमार और संदीप कुमार लुहाड़िया ने बोली लगाकर प्राप्त किया। महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पासिंग द पार्सल प्रतियोगिता और 'अहिंसा का बल' विषय पर नाटक का मंचन किया गया। नाटक में तीन वर्षीय युवांशी उर्फ टिन्नी, समग्र एवं अग्रिम पाटनी ने सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं पीहू, पहल पाटनी एवं सौम्या लुहाड़िया ने धार्मिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.