जलझूलनी एकादशी पर आंचोली में ठाकुर जी की विमान यात्रा धूमधाम से निकली। छबड़ा उपखंड के ग्राम आंचोली में जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी के पावन अवसर पर 22 सितम्बर को परम्परागत तरीके से विमान यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।ग्राम के मुख्य मंदिर से ठाकुर जी को आकर्षक रूप से फूल-मालाओं,रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं गुब्बारों से सुसज्जित विमान में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विमान को कंधे पर उठाकर पूरे ग्राम में भ्रमण कराया।आंचोली निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि,यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयकारे लगाए गए,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर भगवान को जलाशय में स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए यह यात्रा आयोजित की गई।
जलझूलनी एकादशी पर आंचोली में ठाकुर जी की विमान यात्रा धूमधाम से निकली। छबड़ा उपखंड के ग्राम आंचोली में जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी के पावन अवसर पर 22 सितम्बर को परम्परागत तरीके से विमान यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।ग्राम के मुख्य मंदिर से ठाकुर जी को आकर्षक रूप से फूल-मालाओं,रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं गुब्बारों से सुसज्जित विमान में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विमान को कंधे पर उठाकर
पूरे ग्राम में भ्रमण कराया।आंचोली निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि,यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयकारे लगाए गए,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर भगवान को जलाशय में स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए यह यात्रा आयोजित की गई।
- श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, छीपाबड़ौद स्थानीय श्री प्रेम सिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय छीपाबड़ौद में चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राएं बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। कार्यक्रम प्रभारी भूमिका पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सप्ताह में दो महिला प्रशिक्षकों लक्ष्मी मेम और रिंकू मेम को नियुक्त किया गया है, जो 24 दिनों तक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की नई-नई तकनीकें सिखाएंगी, जिससे छात्राएं निडर होकर किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें। छात्राओं को शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ ही मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसी के साथ महाविद्यालय प्रभारी दारा सिंह मीणा ने 'साइबर सुरक्षित राजस्थान' के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कॉल, व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए लिंक व मैसेज को बिना जांच के न खोलें और अपना ओटीपी या लॉगिन कोड किसी के साथ साझा न करें। *- जितेन्द्र कुशवाह (पत्रकार)* *India Voice Rajasthan*2
- *113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।* मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान।* प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.नवल किशोर टेलर ने बताया कि आज दिनांक 23/9/2026 को राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय झालावाड़ में 11वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस "Ayurveda for a Healthier Tomorrow" थीम पर मनाया गया। जिसका प्रारंभ धन्वन्तरी पूजन कर किया गया। पंचकर्म केंद्र प्रभारी डॉ.संदीप निर्मल ने बताया कि आज शिविर में कल 113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।जिसमें काजल यादव व राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा का विशेष सहयोग रहा। आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉक्टर स्नेहा रावल ने बताया कि 56 महिला व बाल रोग के रोगियों को चिकित्सा व परामर्श देकर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रामकेश मीणा,डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र, व कंपाउंडर में अनीता भील,मुकेश लोधा, चन्द्रेश नामा,जसवंत चौधरी काजल यादव,राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा व परिचारकों में अंतिमा शर्मा,संजू कंवर,प्रेम कंवर आदि मौजूद रहे।2
- उरई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों-नर्सिंग छात्रों में जमकर मारपीट लात-घूंसे और डस्टबिन से हमला; VIDEO वायरल उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की इमरजेंसी में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न और बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने के साथ डस्टबिन और अन्य सामान से हमला करते लोग दिखाई दे रहे हैं। ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ विवाद रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान बीएससी नर्सिंग के 2022 बैच के विद्यार्थियों और एमबीबीएस 2021 बैच के इंटर्न के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि मारपीट में नर्सिंग छात्र नीतीश कुमार गौड़ और अमन मौर्य घायल हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र इमरजेंसी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। 300 छात्र पहुंचे इमरजेंसी, काम का बहिष्कार अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही करीब 300 नर्सिंग छात्र-छात्राएं इमरजेंसी में पहुंचे और विरोध जताया। छात्रों ने कुछ समय के लिए कामकाज का बहिष्कार भी किया। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों ने भी अपना पक्ष रखते हुए प्रदर्शन किया। पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच मामले की वास्तविक स्थिति और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका तय करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अंतरिम कार्रवाई के तहत नर्सिंग छात्रों नीतीश कुमार गौड़, अमन मौर्य, प्रांशू और एमबीबीएस इंटर्न आशीष गहरवार को 22 से 28 सितंबर तक क्लिनिकल एवं प्रशिक्षण गतिविधियों से विरत किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई जांच पूरी होने तक की अंतरिम व्यवस्था है और इससे किसी की दोषसिद्धि नहीं मानी जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के बीच अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विवाद की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।1
- राजस्थान प्रदेश में खनन माफियाओं का आतंक रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत वन अधिकारी कि हत्या नहीं कानून व्यवस्था को चुनौती राजपा झालावाड़ राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला अध्यक्ष झालावाड़ जितेंद्र सिंह पंवार ने सरकार कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,जहां प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को डंपर से कुचलना एवं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है। राजस्थान प्रदेश में भ्रष्ट नेतृत्व कि लापरवाही सामने आई यह केवल सिस्टम कि कमी है ये केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, राजस्थान की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। सवाल ये है कि प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ कैसे हो गया कि अधिकारियों की जान तक लेने से डर नहीं रहा? ये विडंबना इसलिए है.. क्योंकि भाजपा सरकार का ध्यान केवल जनादेश लूटने और लोकतंत्र की हत्या करने में लगा है, कानून-व्यवस्था का पालन एवं खनन माफिया पर लगाम कसना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? भाजपा सरकार को चुनाव में बेईमानी का खेल छोड़कर जवाब देना चाहिए... खूनी दुस्साहस करने वाले खनन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला झालावाड़ राजस्थान सख्त कार्रवाई कि मांग कि गई1
- आरोन में गूंजे जयकारे, निकला भगवान का भव्य चल समारोह। आरोन में गूंजे जयकारे, निकला भगवान का भव्य चल समारोह1
- शाहाबाद कस्बे में धूमधाम से निकाले देव विमान, जगह-जगह हुआ स्वागत शाहाबाद कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को देव विमान धूमधाम से कस्बे में होकर निकले गए। सर्वप्रथम 7 मंदिरों के देव विमान सजाए गए जिसके बाद लगभग 1:30 बजे देव विमान की मंदिरों पर आरती कर विमान को मंदिर से रवाना किया गया। आरती के बाद सभी विमान श्रीराम जानकी मंदिर के आगे एकत्रित हुए वहां से सभी विमान एक साथ रंगारंग भजन कीर्तन मंडली के साथ रंगारंग भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार होते हुए शाहाबाद बस स्टैंड के पास स्थित नदी पर पहुंचे। जहां सभी विमानों का बिहार कराया गया एवं सभी की सामूहिक रूप से आरती की गई इस दौरान जगह-जगह दिव्यमनों का स्वागत भी किया गया। शाहाबाद उपखंड के अन्य कसबों एवं गावों में भी देव विमान धूमधाम से निकले गए। इसके बाद सभी विमानों को वापस मंदिर में पहुंचाया गया जहां आरती कर विमानों को झूले पर झूलाया गया।4
- बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩 बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩1
- लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।1
- वृंदावन में साधु की महिलाओं ने की पिटाई, शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप फेसबुक से संपर्क का दावा मथुरा/वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में एक साधु वेशधारी व्यक्ति को महिलाओं ने गेस्ट हाउस में घेरकर जमकर पीट दिया। आरोपी की पहचान हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा, निवासी सवाई माधोपुर, राजस्थान के रूप में बताई जा रही है। महिलाओं ने उस पर शारीरिक शोषण, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक के जरिए महिलाओं से संपर्क का आरोप एक पीड़िता के अनुसार, आरोपी से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि वह अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर महिलाओं से संपर्क करता था और विशेष रूप से विधवा एवं निसंतान महिलाओं को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संबंध बनाने के बाद वह महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो तैयार करता और कथित तौर पर उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था। हालांकि, ये आरोप फिलहाल शिकायतकर्ताओं के बयानों पर आधारित हैं और पुलिस जांच के बाद ही इनकी पुष्टि हो सकेगी। चित्तौड़गढ़ में मुलाकात का दावा मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भोपाल की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित एक देवी मंदिर में हुई थी। महिला ने आरोपी पर अपने प्रभाव में लेकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बनाया पकड़ने का प्लान आरोपी को पकड़ने के लिए पीड़ित महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थानीय पदाधिकारियों से संपर्क किया। विहिप के मथुरा महानगर गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मण सिंह के हवाले से रिपोर्टों में बताया गया है कि महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने आरोपी से संपर्क कर उसे वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोपी के गेस्ट हाउस पहुंचते ही महिलाएं वहां पहुंच गईं। इसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और कमरे से बाहर तक खींचकर ले आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर वृंदावन कोतवाली ले गई। 100 महिलाओं को फंसाने का दावा—पुष्टि बाकी सोशल मीडिया और वायरल वीडियो के साथ आरोपी द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं को कथित तौर पर फंसाने के दावे किए जा रहे हैं। करीब 100 महिलाओं को फंसाने का दावा भी सामने आया है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुलिस पुष्टि अभी उपलब्ध रिपोर्टों में नहीं है। इसलिए इस संख्या को फिलहाल आरोप/दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शिकायत के आधार पर जांच और वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों से ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।1