logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।

4 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
4 hrs ago

लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।
    1
    लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न
झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया।
प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति
लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। 
जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण
जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।
    2
    झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया
झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • झालावाड-ऑपरेशन दिव्य प्रहार 0.2 का आगाज़ नशा तस्कर पर झालावाड़ पुलिस ने घाटोली मे की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक नशा तस्कर सुगन चंद तवर की करोड़ों की संपत्तियों पर स्थाई फ्रिज की नशा तस्कर की इन संपत्तियों का अब नहीं कर पाएंगे उपयोग या विक्रय पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया का नशा तस्करों को कड़ा संदेश नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत की गई है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस न केवल तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी निशाना बना रही है। इसी के तहत झालावाड़ पुलिस ने तस्कर सुगनचंद तंवर और उसके परिवार के नाम पर नशे की अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान की। इसके बाद राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इन संपत्तियों का रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन करवाया गया। इस कार्रवाई में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और PWD के अधिकारियों ने पुलिस का सहयोग किया। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार मंजूरी के बाद थाना घाटोली पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(एफ) के प्रावधानों के तहत तस्कर सुगनचंद तंवर की घाटोली में स्थित संपत्तियों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की। नशा तस्कर अब इन संपत्तियों का इस्तेमाल या बिक्री नहीं कर सकेगा। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत झालावाड़ पुलिस का फोकस अब नशा तस्करों की कमर तोड़ने के साथ-साथ उनके अवैध आर्थिक साम्राज्य पर कार्रवाई करने पर भी है।
    4
    झालावाड-ऑपरेशन दिव्य प्रहार 0.2 का आगाज़ नशा तस्कर पर झालावाड़ पुलिस ने घाटोली मे की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक नशा तस्कर सुगन चंद तवर की करोड़ों की संपत्तियों पर स्थाई फ्रिज की नशा तस्कर की इन संपत्तियों का अब नहीं कर पाएंगे उपयोग या विक्रय पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया का नशा तस्करों को कड़ा संदेश नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत की गई है।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस न केवल तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी निशाना बना रही है।
इसी के तहत झालावाड़ पुलिस ने तस्कर सुगनचंद तंवर और उसके परिवार के नाम पर नशे की अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान की। इसके बाद राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इन संपत्तियों का रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन करवाया गया।
इस कार्रवाई में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और PWD के अधिकारियों ने पुलिस का सहयोग किया।
इसके बाद सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार मंजूरी के बाद थाना घाटोली पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(एफ) के प्रावधानों के तहत तस्कर सुगनचंद तंवर की घाटोली में स्थित संपत्तियों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की। नशा तस्कर अब इन संपत्तियों का इस्तेमाल या बिक्री नहीं कर सकेगा।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत झालावाड़ पुलिस का फोकस अब नशा तस्करों की कमर तोड़ने के साथ-साथ उनके अवैध आर्थिक साम्राज्य पर कार्रवाई करने पर भी है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।
    1
    बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित
बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है।
आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है।
वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩 बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏 उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺 दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️ गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩
    1
    बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏
उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺
दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया,
उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️

गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩


बप्पा के नाम से हर मुश्किल आसान हो जाए, 🙏
उनकी कृपा से हर घर खुशियों से भर जाए। 🌺
दिल से जो पुकारे गणपति बाबा मोरया,
उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। 🚩❤️
गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित छीपाबड़ौद - बारां भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    2
    188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित
छीपाबड़ौद - बारां
भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी।
शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अरलाई में निकली जलझुलनी एकादशी पर भगवान श्री चारभुजा नाथ कि भव्य शोभायात्रा निकलीं चेचट क्षेत्र के अरलाई गांव में मंगलवार को डोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी पर भगवान श्री चारभुजा नाथ कों विशेष श्रृंगार से सजाया और पुष्प माला पोशाकों से सुसज्जित किया गया , जिसके बाद गाजे बाजे के साथ देव विमानों का गांव का भ्रमण करवाया गया इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने नाचते झुमते हुएं नज़र आएं बाजे पर एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों पर महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग आदि ने भजनों पर थिरके भक्तिमय भाव विभोर होकर खुब थिरके इसके साथ हीं देवविमानों कों सम्पूर्ण गांव में नगर भ्रमण करवाया गया , ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर जगह जगहों पर विमानों के परिक्रमा करते सभी ने भगवान चारभुजा नाथ से सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों द्वारा धार्मिक भजनों कि धुनों पर झुमते गाते हुएं हाजरी लगाईं जिसके बाद भगवान श्री । उसके बाद गांव के समीप सरोवर पर ले जाकर भगवान चारभुजा नाथ और ठाकुरजी महाराज जलविहार स्नान करवाया और विधिः विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर महाआरती कि गई,नगर भ्रमण के बाद देव विमानों का मन्दिर प्रवेश करवाया और आरती के बाद सभी को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
    4
    अरलाई में निकली जलझुलनी एकादशी पर भगवान श्री चारभुजा नाथ कि भव्य शोभायात्रा निकलीं 
चेचट क्षेत्र के अरलाई गांव में मंगलवार को डोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी पर भगवान श्री चारभुजा नाथ कों विशेष श्रृंगार से सजाया और पुष्प माला पोशाकों से सुसज्जित किया गया  , जिसके बाद गाजे बाजे के साथ देव विमानों का गांव का  भ्रमण करवाया गया इस अवसर पर  सभी ग्रामीणों ने नाचते झुमते हुएं नज़र आएं बाजे पर एक से बढ़कर एक मनमोहक  भजनों पर महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग आदि ने भजनों पर थिरके   भक्तिमय  भाव विभोर होकर खुब थिरके इसके साथ हीं देवविमानों कों सम्पूर्ण गांव में नगर भ्रमण करवाया गया , ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर जगह जगहों पर विमानों के परिक्रमा करते  सभी  ने भगवान चारभुजा नाथ से सुख समृद्धि की कामना की।  इस अवसर पर सभी ग्रामीणों द्वारा धार्मिक भजनों कि धुनों पर झुमते गाते हुएं हाजरी लगाईं जिसके बाद भगवान श्री । उसके बाद  गांव के समीप सरोवर पर ले जाकर भगवान चारभुजा नाथ और ठाकुरजी महाराज जलविहार स्नान करवाया  और विधिः विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर महाआरती कि गई,नगर भ्रमण के बाद देव विमानों का मन्दिर प्रवेश करवाया और आरती के बाद सभी को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • एन एच 52 पर ट्रक और रोड़वेज बस में भिड़ंत टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मंडाना बाईपास के पास बुधवार को एक ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हों गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर हीं पलट गया। हादसे में गनीमत रहीं कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस मंडाना कस्बे से बाईपास होते हुएं झालावाड़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रहें तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत हों गई। और टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि बस चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुएं बस कों दूसरी तरफ़ ले जाकर नियंत्रित कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख पुकार मंच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं पुलिस ने हाईवे पर पलटें ट्रक कों हटवाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रहीं।
    2
    एन एच 52 पर ट्रक और रोड़वेज बस में भिड़ंत टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक 
कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर  मंडाना बाईपास के पास बुधवार को एक ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हों गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर हीं पलट गया। हादसे में गनीमत रहीं कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस  मंडाना कस्बे से बाईपास होते हुएं झालावाड़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रहें तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत हों गई। और टक्कर के बाद ट्रक  सड़क पर पलट गया, जबकि बस चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुएं बस कों दूसरी तरफ़ ले जाकर नियंत्रित कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया,
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में  अफरा-तफरी और चीख पुकार मंच गई।  सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं पुलिस ने हाईवे पर पलटें ट्रक कों हटवाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रहीं।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.