बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।
बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।
- बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी पंचायत समिति में आरक्षण की तस्वीर साफ, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित बकानी। पंचायत समिति बकानी में प्रधान पद एवं वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। आरक्षण के अनुसार वार्ड संख्या 1 एससी सामान्य तथा वार्ड 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 2 एसटी सामान्य और वार्ड 17 एसटी महिला के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 12 और 14 ओबीसी सामान्य तथा वार्ड 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 3, 4, 8, 10 और 13 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष बचे वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदारों की नजरें अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगामी चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।1
- लॉटरी से पंचायती राज संस्थाओं के पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न झालावाड़। पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु बुधवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ स्थित सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण किया गया। प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें पंचायत समिति डग में सामान्य महिला, पंचायत समिति झालरापाटन में सामान्य, पंचायत समिति मनोहरथाना में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बकानी में सामान्य महिला, पंचायत समिति पिड़ावा (सुनेल) में अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति खानपुर में सामान्य, पंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति महिला एवं पंचायत समिति भवानीमण्डी में सामान्य महिला श्रेणी हेतु प्रधान पदों का आरक्षण किया गया है। जिला परिषद सदस्य पदों का आरक्षण जिला परिषद के सदस्य पदों के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिसमें सामान्य वर्ग में वार्ड संख्या 11, 12, 18, 22, 27, 28, 30 व 31 को आरक्षित किया गया। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 13, 15, 17, 19, 24, 25 व 32 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग में वार्ड संख्या 3, 8, 10, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 2, 4, 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग में वार्ड संख्या 16, 20, 29, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में वार्ड संख्या 23, 26 को आरक्षित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में वार्ड संख्या 1, 14, 33, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में वार्ड संख्या 9, 21 को आरक्षित किया गया है।1
- झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया झालावाड़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया। राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है। NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की।2
- झालावाड-ऑपरेशन दिव्य प्रहार 0.2 का आगाज़ नशा तस्कर पर झालावाड़ पुलिस ने घाटोली मे की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक नशा तस्कर सुगन चंद तवर की करोड़ों की संपत्तियों पर स्थाई फ्रिज की नशा तस्कर की इन संपत्तियों का अब नहीं कर पाएंगे उपयोग या विक्रय पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया का नशा तस्करों को कड़ा संदेश नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत की गई है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस न केवल तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नशे के काले कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी निशाना बना रही है। इसी के तहत झालावाड़ पुलिस ने तस्कर सुगनचंद तंवर और उसके परिवार के नाम पर नशे की अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान की। इसके बाद राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इन संपत्तियों का रिकॉर्ड से मिलान और वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन करवाया गया। इस कार्रवाई में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और PWD के अधिकारियों ने पुलिस का सहयोग किया। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार मंजूरी के बाद थाना घाटोली पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(एफ) के प्रावधानों के तहत तस्कर सुगनचंद तंवर की घाटोली में स्थित संपत्तियों को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की। नशा तस्कर अब इन संपत्तियों का इस्तेमाल या बिक्री नहीं कर सकेगा। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया जा रहा है कि नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी और ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत झालावाड़ पुलिस का फोकस अब नशा तस्करों की कमर तोड़ने के साथ-साथ उनके अवैध आर्थिक साम्राज्य पर कार्रवाई करने पर भी है।4
- उपचुनाव में एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने झोंकी ताकत वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं से किया संवाद, समर्थन की अपील सुसनेर। नगर परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कर चुनाव को लेकर उनकी राय जानी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और वार्ड की समस्याओं को लेकर भी मतदाताओं से चर्चा की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में जनता की भागीदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।1
- सेवा ही संकल्प अभियान के तहत नन्हे नन्हे हाथ सँवार रहे अपना विद्यालय सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत खेरिया में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बच्चे अपने इच्छा अनुसार अपने विद्यालय को शैक्षिक संवाद के पोस्ट वर्क के तहत बच्चो ने मेरा नाम मेरी पहचान ,हम स्वच्छता प्रहरी,हमारा समस्या का समाधान बॉक्स, विद्यालय में बच्चो की कैबिनेट ओर उनका दायित्व आदि गतिविधियां राज्य शिक्षा केंद्र एवं पीपल्स दल के निर्देशन में राज्य के सभी शाला स्तरीय शैक्षिक संवाद पोस्ट वर्क का आयोजन किया जा रहा है जिसके परिपालन में जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी राधेश्याम पाटीदार के निर्देशानुसार विद्यालय शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर शिक्षक भेरूलाल ओसारा ने कक्षा से जुड़ाव जॉयफुल लर्निंग हेतु एक पहल पर शैक्षिक संवाद पर पोस्ट वर्क आयोजित किया गया जिसमें बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने सपनों के विद्यालय में स्वच्छ पाठशाला की नींव रखी ओर उसको स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से1
- भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र (लखन गुर्जर) राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है। पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- सुसनेरनगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी राणा को भाजपा जिला कोर कमेटी में नियुक्त बड़ी जिम्मेदारी मिली सुसनेर नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू भैया को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें जिला आगर की कोर कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष ओम मालवीय को भेजा गया है। नियुक्ति की खबर से सुसनेर सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने इसे सुसनेर क्षेत्र के लिए सम्मान बताया। गौरतलब है कि राणा विक्रम सिंह सुसनेर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कोर कमेटी में शामिल होने से जिले में पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।1