राजस्थान प्रदेश में खनन माफियाओं का आतंक रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत वन अधिकारी कि हत्या नहीं कानून व्यवस्था को चुनौती राजपा झालावाड़ राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला अध्यक्ष झालावाड़ जितेंद्र सिंह पंवार ने सरकार कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,जहां प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को डंपर से कुचलना एवं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है। राजस्थान प्रदेश में भ्रष्ट नेतृत्व कि लापरवाही सामने आई यह केवल सिस्टम कि कमी है ये केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, राजस्थान की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। सवाल ये है कि प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ कैसे हो गया कि अधिकारियों की जान तक लेने से डर नहीं रहा? ये विडंबना इसलिए है.. क्योंकि भाजपा सरकार का ध्यान केवल जनादेश लूटने और लोकतंत्र की हत्या करने में लगा है, कानून-व्यवस्था का पालन एवं खनन माफिया पर लगाम कसना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? भाजपा सरकार को चुनाव में बेईमानी का खेल छोड़कर जवाब देना चाहिए... खूनी दुस्साहस करने वाले खनन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला झालावाड़ राजस्थान सख्त कार्रवाई कि मांग कि गई
राजस्थान प्रदेश में खनन माफियाओं का आतंक रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत वन अधिकारी कि हत्या नहीं कानून व्यवस्था को चुनौती राजपा झालावाड़ राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला अध्यक्ष झालावाड़ जितेंद्र सिंह पंवार ने सरकार कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं,जहां प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को डंपर से कुचलना एवं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है। राजस्थान प्रदेश में भ्रष्ट नेतृत्व कि लापरवाही सामने आई यह केवल सिस्टम कि कमी है ये केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, राजस्थान की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। सवाल ये है कि प्रदेश में खनन माफिया इतना बेखौफ कैसे हो गया कि अधिकारियों की जान तक लेने से डर नहीं रहा? ये विडंबना इसलिए है.. क्योंकि भाजपा सरकार का ध्यान केवल जनादेश लूटने और लोकतंत्र की हत्या करने में लगा है, कानून-व्यवस्था का पालन एवं खनन माफिया पर लगाम कसना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? भाजपा सरकार को चुनाव में बेईमानी का खेल छोड़कर जवाब देना चाहिए... खूनी दुस्साहस करने वाले खनन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी जिला झालावाड़ राजस्थान सख्त कार्रवाई कि मांग कि गई
- जलझुलनी एकादशी महोत्सव कोलूखेड़ी कलां, कई वर्षो से चलाई जा रही परंपरा ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे कई वर्षो से झलझुलनी एकादशी का आयोजन एक त्यौहार कि तरह किया जा रहा है जिसमे सात दिन कि सकताजी का आयोजन किया जाता है ईवा बड़ी धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है सोनू मेरोठा ने बताया कि इसमें आस पास के दशमी तेजाजी के झंडे लेकर आसपास के ग्रामीण भी इखट्टे होते है एवं बड़ी भारी संख्या मे जनता भी शामिल होती है!! समस्त ग्राम वासियो द्वारा इस पर्व को हर वर्ष हर्षोल्लास के सात मनाया जाता है!!1
- *अध्यात्म इतिहास का सबसे बड़ा शंखनाद !* *शास्त्रार्थ में 50 लाख का इनाम!* मीना राजपूत, ब्यूरो, राजस्थान।* सतलोक आश्रम, श्री धनाना धाम (हरियाणा) 23 सितंबर 2026 आध्यात्मिक जगत में उस समय हड़कंप मच गया, जब जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने पूरे विश्व के धर्मगुरुओं, कथावाचकों और आचार्यों को शास्त्रार्थ (ज्ञान चर्चा) के लिए खुला निमंत्रण दे दिया। यह केवल एक निमंत्रण नहीं, बल्कि सदियों से समाज को गुमराह कर रहे पाखंड और अंधविश्वास की जड़ों को हिला देने वाला एक ऐतिहासिक शंखनाद है। *संत रामपाल जी महाराज ने सत्य और शास्त्रों के आधार पर चुनौती देते हुए स्पष्ट कहा है :* "मैं विश्व के सभी धर्मगुरुओं को पवित्र श्रीमद्भगवद् गीता, चारों वेदों और हमारे सभी प्रमाणित शास्त्रों के आधार पर कल्याणकारी ज्ञान चर्चा के लिए सहर्ष सादर आमंत्रित करता हूँ। आइए, और शास्त्रों के वास्तविक मर्म को समाज के सामने रखिए।" *गलत साबित करने वाले को ₹50 लाख का महा-इनाम!* संत जी का यह दावा कोई हवा-हवाई बात नहीं है, बल्कि पूर्ण गुरु के अटल विश्वास की दहाड़ है। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि दुनिया का कोई भी शीर्ष धर्मगुरु, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर या मौलवी-पादरी उनके द्वारा बताए गए आध्यात्मिक ज्ञान को पवित्र गीता जी, चारों वेदों, पवित्र कुरान या पवित्र बाइबल के अनुसार गलत साबित कर देता है, तो उसे ₹50 लाख (पचास लाख रुपये) का नकद इनाम तुरंत दिया जाएगा। यह चुनौती उन नकली गुरुओं के मुंह पर एक करारा तमाचा है जो केवल अपनी दुकानें चला रहे हैं, लेकिन जब शास्त्रों के पन्ने खुलते हैं तो मौन हो जाते हैं। यह ज्ञान चर्चा कोई साधारण बहस नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दुनिया में "दूध का दूध और पानी का पानी" करने वाली क्रांति साबित होगी। *इस लाइव प्रसारण में निम्नलिखित गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठेगा:* सृष्टि रचना व पूर्ण परमात्मा कौन है? (क्या ईश्वर साकार है या निराकार? शास्त्रों में इसका क्या प्रमाण है?) सच्चा मोक्ष कैसे संभव है? (अंधभक्ति को छोड़कर शास्त्रों के अनुसार सही नाम दीक्षा क्या है?) शास्त्रों के गुप्त रहस्य: वेदों, गीता और पुराणों के वो श्लोक जिन्हें आज तक तथाकथित गुरु समाज से छिपाते आए हैं। इस महा-घोषणा के बाद से ही पूरे भारत, राजस्थान सहित देश-विदेश में मौजूद संत जी के शिष्यों और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों का कहना है कि अब समय आ गया है जब दुनिया के सामने नकली और असली गुरु का फर्क साफ हो जाएगा। विशेष- संत रामपाल जी महाराज का दावा है कि जो व्यक्ति इस आध्यात्मिक चर्चा को नहीं देखेगा, वह कभी पूर्ण मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता है *नोट* - शास्त्र अनुसार आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा साधना टीवी चैनल पर दिनांक 3 व 4 अक्टूबर को सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम से शाम 7: 30 से 9:30 प्रसारित होगी *संत जी का सादर निवेदन*- संपूर्ण विश्व इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा को जरूर देखें व शास्त्र सम्मत सत् भक्ति की ओर बढ़े।1
- झालावाड़ जिले में प्रधान और पुर्व सरपंच कि चुनाव में रोक कि मांग जीन से लगे करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर से मांग राजपा पार्टी राजस्थान प्रदेश में सरकार से भ्रष्ट सरपंचों को प्रधान को टिकट ना देने कि मांग रखी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी झालावाड़ में जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत झालावाड़ ने बताया कि जिले के अंदर मनोहर थाना सबसे भ्रष्ट, जितनी पंचायत समिति है पहले नंबर पर है ,गौचर पर अतिक्रमण करवा रहे , करोड़ों कि संम्पति बनाकर बैठ गए उनकि जांच पंचायत समिति मनोहरथाना विकास अधिकारी कैलाश मीणा द्वारा करोड़ों रुपए कि घोटाले पांच साल कि जांच कि मांग कि गई वहीं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर जांच कि शिकायत दर्ज है विधायक मनोहर थाना गोविंद रानीपुरिया जी को भी ग्रामीणो द्वारा ज्ञापन दिया गया ठोस जांच कमेटी कि मांग कि गई सूनवाई नहीं हुई अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा शिकायत पोटल पर कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि भ्रष्ट नेताओं सरपंचो द्वारा जरूरत से ज्यादा भ्रष्टाचार हमारे यहां पर मनोहर थाना विधानसभा में मिलेंगे पंचायत बोलते हैं की सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं हर एक लाख रुपए हर महीने देती है लेकिन मदन दिलावर जी कहां काम आ रहे हैं जब सफाई करने की जगह ही नहीं मनोहरथाना तहसील के गांव टोडरीमीराँ जहां लाखों रुपए का गण हमारे राजनेता कर रहे हैं, सरपंच कर रहे हैं और इनका कमीशन जो 50% होना लगभग एक स्वाभाविक बात है लेकिन यह पूरा का पूरा काम उठाकर पूरे लाखों रुपए लगभग 25 लाख से ज्यादा की राशि खा चुके है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि अगर ₹1 अभी ऊपर से डाला जाता है तो सीधा ₹1 खाते में आता है लेकिन यहां तो खाते में किसके आ रहा है यह आज तक जनता को समझ में नहीं आता बिछड़े क्षेत्र अशिक्षित होने के कारण इस तरह की स्थिति है जिसकी शिकायत, मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रभारी मंत्री जी ओटाराम देवासी,जिला मंत्री, पंचायत समिति वीडिओ मनोहर थाना, तहसीलदार मनोहर थाना सहित एसडीएम और जिला कलेक्टर को पत्र दे देकर भी ग्राँमवासी थक गए लेकिन किसी प्रकार से काम नही हो रहे है, राजस्थान सरकार में यहां उनकी कंप्लेंट पंचायत राज्य मंत्री दूसरे मदन दिलावर जी के यहां भी मौजूद है, और यही पूरे लगभग लगभग हर ग्राम पंचायत के जो मनोहर थाना तहसील की है उसकी हालत है लगभग विधानसभा की भी होगी एक भ्रष्ट मानसिकता और एक भ्रष्टाचार की लीपा पोती के चलते विकास कार्य केवल कागज में ही नजर आता है, जन जागरण संदेश के माध्यम से इन चीजों को अखबार मीडिया में रखा गया है आगे प्रशासन की कार्यवाही में निलंबित करने की मांग ग्राम वासियों द्वारा रही है, आई भजनलाल सरकार जो ग्राम में हर गांव में पंचायत में सिविल लग रही है क्या कोई शिकायत का समाधान कर पा रही है, यहां के तो अधिकारी ही कोई शिकायत करने के पहले बिक जाते हैं,90%फर्जीवाडा झालावाड़ जिले में किया गया मनोहर थाना पंचायत समिति पहले पायदान पर रही है1
- भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र (लखन गुर्जर) राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है। पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- जलझूलनी एकादशी पर आंचोली में ठाकुर जी की विमान यात्रा धूमधाम से निकली। छबड़ा उपखंड के ग्राम आंचोली में जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी के पावन अवसर पर 22 सितम्बर को परम्परागत तरीके से विमान यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।ग्राम के मुख्य मंदिर से ठाकुर जी को आकर्षक रूप से फूल-मालाओं,रंग-बिरंगे वस्त्रों एवं गुब्बारों से सुसज्जित विमान में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विमान को कंधे पर उठाकर पूरे ग्राम में भ्रमण कराया।आंचोली निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि,यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयकारे लगाए गए,जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर भगवान को जलाशय में स्नान कराकर नगर भ्रमण कराया जाता है, इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए यह यात्रा आयोजित की गई।2
- 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न,140 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं, 46 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित छीपाबड़ौद - बारां भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद के तत्वावधान में, जिला अंधता निवारण समिति बारां के निर्देशन में एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से 188 वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को आर्य वाटिका, बस स्टैंड में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि सीआई गंभीर सिंह कसाना ने परिषद की आराध्य भारत माता एवं पथ-प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, अध्यक्ष दीपक जैन एवं नेत्र शिविर प्रभारी अकलेश गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि तथा सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर से आए डॉक्टरों एवं सहायक कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर, अक्षत-तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया गया। सचिव गिरिराज बंसल एवं सेवा संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर (मध्यप्रदेश) की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं एवं 46 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया गया। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। चिन्हित सभी मोतियाबिंद मरीजों को आनंदपुर भेजा जाएगा, जहां लाने-ले जाने, भोजन, आवास, दवाइयां एवं चश्मा वितरण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कोषाध्यक्ष कौशल किशोर गोयल, रूपचंद शर्मा, पवन अहीर, विकास सोनी, रूपेश पारीक, नरेश मालव सहित परिषद के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद द्वारा अब तक 188 शिविरों में 94,650 मरीजों की जांच कर 36,633 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- .Safe Click 2.0 अभियान.केतहत खुजनेर पुलिस की बडी.सफलता *सायबर ठगी के 03 आरोपी अभिरक्षा में लिए गए, ₹2,72,101/- की शत-प्रतिशत ठगी राशिके बरामद* (श्याम रानोलिया राजगढ़) मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “Safe Click 2.0” साइबर जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी खुजनेर अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना खुजनेर पुलिस ने साइबर ठगी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ एवं निशादेही के आधार पर ठगी गई ₹2,72,101/- की संपूर्ण राशि बरामद की है। *घटना का विवरण* फरियादी जितेन्द्र पिता कालूसिंह यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बड़लावदा ने दिनांक 18.08.2026 को थाना खुजनेर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करने के उपरांत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक उसके खाते से राशि निकाल ली गई। फरियादी के खाते से ₹2,72,101/- के चार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से अवैध निकासी कर कुल ₹2,72,101/- की साइबर ठगी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खुजनेर में अपराध क्रमांक 171/2026, धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *पुलिस कार्रवाई* प्रकरण दर्ज होते ही थाना खुजनेर पुलिस द्वारा संबंधित बैंकों से तत्काल समन्वय स्थापित कर ₹66,896/- की राशि होल्ड कराई गई। इसके उपरांत विशेष पुलिस टीम गठित कर तकनीकी एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं तलाश की गई। अनुसंधान के दौरान दिनांक 22.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा— सेफ अली, आदिल एवं मोहम्मद सोयल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी एवं आरोपियों की निशादेही के आधार पर ₹2,72,101/- की साइबर ठगी की संपूर्ण राशि बरामद की गई। इस प्रकार पुलिस द्वारा साइबर ठगी की ₹2,72,101/- की 100 प्रतिशत राशि सफलतापूर्वक रिकवर कर ली गई। *अभिरक्षा में लिए गए आरोपी* 1. सेफ अली पिता मोहम्मद हनीफ ताई, उम्र 31 वर्ष, निवासी दादाभाई नगर, कठोर, सूरत, गुजरात। 2. आदिल पिता मोहम्मद हुसैन मंसूर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ताई वार्ड, ग्राम कठौर, जिला सूरत, गुजरात। 3. मोहम्मद सोयल पिता मोहम्मद फारुक शेख, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कठोर, जिला सूरत, गुजरात। *आरोपियों से जप्त मशरूका* - नगदी राशि ₹2,72,101/- — साइबर ठगी की संपूर्ण राशि। *विवेचना जारी* अभिरक्षा में लिए गए आरोपियों से साइबर धोखाधड़ी की घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं घटना के अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना जारी है तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही *राजगढ़ पुलिस की अपील* राजगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल, QR कोड अथवा संदिग्ध कॉल पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।2
- *113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।* मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान।* प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.नवल किशोर टेलर ने बताया कि आज दिनांक 23/9/2026 को राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय झालावाड़ में 11वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस "Ayurveda for a Healthier Tomorrow" थीम पर मनाया गया। जिसका प्रारंभ धन्वन्तरी पूजन कर किया गया। पंचकर्म केंद्र प्रभारी डॉ.संदीप निर्मल ने बताया कि आज शिविर में कल 113 रोगियों को परामर्श दिया गया व 22 रोगियों को चिन्हित कर पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित किया गया।जिसमें काजल यादव व राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा का विशेष सहयोग रहा। आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉक्टर स्नेहा रावल ने बताया कि 56 महिला व बाल रोग के रोगियों को चिकित्सा व परामर्श देकर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रामकेश मीणा,डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र, व कंपाउंडर में अनीता भील,मुकेश लोधा, चन्द्रेश नामा,जसवंत चौधरी काजल यादव,राजवीर मीणा,रामबाबू मीणा व परिचारकों में अंतिमा शर्मा,संजू कंवर,प्रेम कंवर आदि मौजूद रहे।2