डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, 278 ने मंत्रो के बीच लिए फेरे, 05 का कराया गया निकाह रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऊँचाहार के डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 283 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। जिसमें से 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार फेरे लिए एवं 05 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में डलमऊ से 66, न०पं० डलमऊ से 01, दीनशाहगौरा 51, रोहनियां 38, जगतपुर 53, ऊँचाहार 72, न०पं० ऊँचाहार 02 जोड़े शामिल हैं। कार्यक्रम में मा० मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 283 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।1
- पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महिमन शाह मजरे थुलरई निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उसे पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। रामकली के अनुसार, गाटा संख्या 1776 में बंजर भूमि के अंश पर उसे पट्टा मिला है। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उन्हें भूमि पर कब्जा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद विपक्षी कथित रूप से उनकी पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मकान निर्माण का प्रयास करती हैं तो विपक्षी विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मामले में समाजसेवी कमलेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में पीड़िता ने अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। रामकली ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर पट्टे की जमीन पर मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर कराने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल कौशाम्बी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से हुआ विवाद पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी सें पीटा, महिला घायल पीड़िता का आरोप- 7 माह गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिला ने मिलकर पीटा पीड़ित का आरोप पड़ोस मे कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल महिला का इलाज जारी पीड़ित महिला ने सैनी थाने मे लिखित शिकायत किया सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला1
- 🚨 कौशांबी: परसरा ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट बनी शोपीस! रात होते ही परसरा ओवरब्रिज पर अंधेरा छा जाता है। पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटें रोशनी देने के बजाय शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 👉 जिम्मेदार विभाग से स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग।1
- “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से मिलेगा उजाला” : आनंद मिश्र वरिष्ठों की रोशनी में ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देने पर मंथन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों से लेकर डिजिटल बदलाव तक पर हुई चर्चा खागा (फतेहपुर)। ग्रामीण पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव-कस्बों की आवाज को समाज और शासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। बदलते दौर में जहां पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है, वहीं निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जमीनी सरोकारों को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर रविवार को ऐरायां ब्लाक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खागा की मासिक बैठक में गंभीर मंथन हुआ। बैठक में ऐरायां, धाता, विजयीपुर और हथगाम ब्लाक क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता की मौजूदा स्थिति और समाचार संकलन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को साझा किया। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवशरण बंधु, रामनारायण विश्वकर्मा और केदारनाथ शुक्ला ने युवा पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता में सबसे बड़ी पूंजी विश्वसनीयता है। दबाव और चुनौतियों के बीच भी तथ्यपरक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देना जरूरी है। तो वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आनंद कुमार मिश्र ने युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से हमें उजाला मिलेगा।” उन्होंने युवा पत्रकारों से वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेते हुए बदलती पत्रकारिता की तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने का आह्वान किया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय व अमित मिश्र ने भी अपने विचार रखे। हथगाम से पहुंचे राजेश यादव और बच्छराज मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान संगठन को और प्रभावी बनाने को लेकर सदस्यों ने कई सुझाव दिए, जिन पर तहसील इकाई ने आगामी बैठक से पहले अमल का भरोसा दिया। - डिजिटल दौर में संगठन को नई पहचान देने की पहल बैठक में राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार रोहित महेश्वरी का संगठन की ओर से फूलमाला एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में यह पहल संगठन को तकनीक से जोड़ने के साथ प्रदेशभर के ग्रामीण पत्रकारों की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पत्रकारिता से जुड़े विषयों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इसे संगठन को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, अशोक कुमार सिंह, शिवशरण बंधु, राजेश यादव, मोईन, मनोज कुमार, अरुण कुमार केसकर, विज्ञान सिंह, गोपी तिवारी, यश गुप्ता, सुधीर तिवारी, दीपक सिंह वैस, यश यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, चेतन बाजपेई, दिनेश सिंह, हेमराज मौर्य, अमित सोनी, अतुल चौरसिया, अखिलेश अग्रहरी, दुर्गेश अवस्थी, श्याम सिंह यादव, सौरभ सिंह, अनूप तिवारी सहित तहसील इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।2
- कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।1
- जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना 25 सितम्बर को होगी जारी रायबरेली : खण्डीय चुनाव अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, शा०स०ख०-45, रायबरेली रमाशंकर राय ने बताया है कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 के अन्तर्गत इस खण्ड में जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुलाबा समितियों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगी। नाम वापसी 07 से 10 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक किया जाएगा। कुलाबा समितियों के लिए मतदान 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक तथा मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। नामांकन का स्थान फुरसतगंज निरीक्षण भवन, फुरसतगंज निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में निम्न अल्पिकाओं/रजबहों की कुलाबा समितियों के निर्वाचन प्रस्तावित हैं, जिसमें दीपारमऊ अल्पिका कुलाबा संख्या- 1 से 13, ताजुद्दीनपुर अल्पिक- 1 से 08, मुरैनी अल्पिका- 1 से 18, जनई अल्पिका- 1 से 18, बघेल अल्पिका- 1 से 13, दौतरा रजबहा- 1 से 48, सिजनी अल्पिका- 1 से 16, भदेहरा अल्पिका- 1 से 08, बरेन्दा अल्पिका- 1 से 05, रुकुनपुर अल्पिका- 1 से 07, बैखरा अल्पिका- 1 से 05, भोलापुर अल्पिका- 1 से 05, दुसौती अल्पिका- 1 से 12, सिधौना अल्पिका- 1 से 19, रसूलपुर अल्पिका- 1 से 08, ताजपुर रजबहा- 1 से 33, सन्दीनागिन अल्पिका- 1 से 14, दाउदनगर अल्पिका- 1 से 12, कोटयारमऊ अल्पिका- 1 से 06, पीढ़ी अल्पिका- 1 से 27, खालिसपुर अल्पिका- 1 से 11, नसीराबाद रजबहा- 1 से 56, महमूदपुर अल्पिका- 1 से 17, दहिरामऊ अल्पिका- 1 से 14, बसौनी अल्पिका- 1 से 10, रागबारी अल्पिका- 1 से 10, सरांय महेशा अल्पिका- 1 से 13, बेहटा अल्पिका- 1 से 15, खरौली अल्पिका- 1 से 07, भोलामऊ अल्पिका- 1 से 08, नसीराबाद अत्यिका- 1 से 541
- कौशाम्बी। मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोसी महिला और उसकी मां से विवाद होने के बाद मारपीट की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1