logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना 25 सितम्बर को होगी जारी रायबरेली : खण्डीय चुनाव अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, शा०स०ख०-45, रायबरेली रमाशंकर राय ने बताया है कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 के अन्तर्गत इस खण्ड में जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुलाबा समितियों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगी। नाम वापसी 07 से 10 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक किया जाएगा। कुलाबा समितियों के लिए मतदान 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक तथा मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। नामांकन का स्थान फुरसतगंज निरीक्षण भवन, फुरसतगंज निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में निम्न अल्पिकाओं/रजबहों की कुलाबा समितियों के निर्वाचन प्रस्तावित हैं, जिसमें दीपारमऊ अल्पिका कुलाबा संख्या- 1 से 13, ताजुद्दीनपुर अल्पिक- 1 से 08, मुरैनी अल्पिका- 1 से 18, जनई अल्पिका- 1 से 18, बघेल अल्पिका- 1 से 13, दौतरा रजबहा- 1 से 48, सिजनी अल्पिका- 1 से 16, भदेहरा अल्पिका- 1 से 08, बरेन्दा अल्पिका- 1 से 05, रुकुनपुर अल्पिका- 1 से 07, बैखरा अल्पिका- 1 से 05, भोलापुर अल्पिका- 1 से 05, दुसौती अल्पिका- 1 से 12, सिधौना अल्पिका- 1 से 19, रसूलपुर अल्पिका- 1 से 08, ताजपुर रजबहा- 1 से 33, सन्दीनागिन अल्पिका- 1 से 14, दाउदनगर अल्पिका- 1 से 12, कोटयारमऊ अल्पिका- 1 से 06, पीढ़ी अल्पिका- 1 से 27, खालिसपुर अल्पिका- 1 से 11, नसीराबाद रजबहा- 1 से 56, महमूदपुर अल्पिका- 1 से 17, दहिरामऊ अल्पिका- 1 से 14, बसौनी अल्पिका- 1 से 10, रागबारी अल्पिका- 1 से 10, सरांय महेशा अल्पिका- 1 से 13, बेहटा अल्पिका- 1 से 15, खरौली अल्पिका- 1 से 07, भोलामऊ अल्पिका- 1 से 08, नसीराबाद अत्यिका- 1 से 54

1 hr ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना 25 सितम्बर को होगी जारी रायबरेली : खण्डीय चुनाव अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, शा०स०ख०-45, रायबरेली रमाशंकर राय ने बताया है कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 के अन्तर्गत इस खण्ड में जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुलाबा समितियों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगी। नाम वापसी 07 से 10 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक किया जाएगा। कुलाबा समितियों के लिए मतदान 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक तथा मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। नामांकन का स्थान फुरसतगंज निरीक्षण भवन, फुरसतगंज निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में निम्न अल्पिकाओं/रजबहों की कुलाबा समितियों के निर्वाचन प्रस्तावित हैं, जिसमें दीपारमऊ अल्पिका कुलाबा संख्या- 1 से 13, ताजुद्दीनपुर अल्पिक- 1 से 08, मुरैनी अल्पिका- 1 से 18, जनई अल्पिका- 1 से 18, बघेल अल्पिका- 1 से 13, दौतरा रजबहा- 1 से 48, सिजनी अल्पिका- 1 से 16, भदेहरा अल्पिका- 1 से 08, बरेन्दा अल्पिका- 1 से 05, रुकुनपुर अल्पिका- 1 से 07, बैखरा अल्पिका- 1 से 05, भोलापुर अल्पिका- 1 से 05, दुसौती अल्पिका- 1 से 12, सिधौना अल्पिका- 1 से 19, रसूलपुर अल्पिका- 1 से 08, ताजपुर रजबहा- 1 से 33, सन्दीनागिन अल्पिका- 1 से 14, दाउदनगर अल्पिका- 1 से 12, कोटयारमऊ अल्पिका- 1 से 06, पीढ़ी अल्पिका- 1 से 27, खालिसपुर अल्पिका- 1 से 11, नसीराबाद रजबहा- 1 से 56, महमूदपुर अल्पिका- 1 से 17, दहिरामऊ अल्पिका- 1 से 14, बसौनी अल्पिका- 1 से 10, रागबारी अल्पिका- 1 से 10, सरांय महेशा अल्पिका- 1 से 13, बेहटा अल्पिका- 1 से 15, खरौली अल्पिका- 1 से 07, भोलामऊ अल्पिका- 1 से 08, नसीराबाद अत्यिका- 1 से 54

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
    1
    प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए।
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा अमेठी - पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
    1
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा
अमेठी - 
पुलिस को मिली बड़ी सफलता संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा
चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद हुए
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई गिरफ्तारी
ट्रेन में पानी बेचकर करते थे चोरी
पांच लाख का सामान पुलिस ने पकड़ा
सूरज और गोकुल भेजे गए जेल, हड़कंप
अमेठी में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा
अमेठी जिले में संग्रामपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग और मुखबिर की सटीक सूचना पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 21 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक डंपर की बैटरी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेनों में पानी बेचने के दौरान यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। इसके अलावा 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में डंपर से बैटरियां चुराने का मामला भी सुलझ गया है। संग्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।
    1
    कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार
कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है।
ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है।
ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।
    user_रामकिशन
    रामकिशन
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी: नवनियुक्त जिला प्रभारी अमरनाथ यादव का भाजपा कार्यालय में स्वागत कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी ने कौशाम्बी के लिए अमरनाथ यादव को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। 20 सितंबर 2026 को मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा समेत जिला पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा से जुड़े संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। #Kaushambi #KaushambiNews #BJP #BJPKaushambi #AmarnathYadav #DharmrajMaurya #PoojaPal #PratibhaKushwaha #BJPUP #UttarPradesh #Manjhanpur #BJPOrganization #KaushambiExpressNews
    1
    कौशाम्बी: नवनियुक्त जिला प्रभारी अमरनाथ यादव का भाजपा कार्यालय में स्वागत

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी ने कौशाम्बी के लिए अमरनाथ यादव को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। 20 सितंबर 2026 को मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा समेत जिला पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा से जुड़े संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई।

#Kaushambi #KaushambiNews #BJP #BJPKaushambi #AmarnathYadav #DharmrajMaurya #PoojaPal #PratibhaKushwaha #BJPUP #UttarPradesh #Manjhanpur #BJPOrganization #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके
    3
    खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़
सराय सावा नगरा मजरे निही का  पुरवा 
खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़
सराय सावा नगरा मजरे निही का  पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है  ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता  है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं  बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके
    user_Aditya kumar
    Aditya kumar
    Tuition Teacher खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर  टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की
रायबरेली :
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज़ रफ्तार दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत तीन स्कूली बच्चे व युवक हुआ घायल बिजनौर - तेज़ रफ्तार दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत। तीन स्कूली बच्चे व युवक हुआ घायल। इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम। मासूम छात्रों के हाथ पाँव में आया फ्रैक्चर। सड़क किनारे लगे CCTV में लाइव तस्वीर आई सामने। एक्सीडेंट के बाद मची चीखपुकार व अफरातफरी। बिजनौर के थाना धामपुर के प्रियंका स्कूल के पास का हैं पूरा मामला।
    1
    तेज़ रफ्तार दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत तीन स्कूली बच्चे व युवक हुआ घायल
बिजनौर - तेज़ रफ्तार दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत।
तीन स्कूली बच्चे व युवक हुआ घायल।
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम।
मासूम छात्रों के हाथ पाँव में आया फ्रैक्चर।
सड़क किनारे लगे CCTV में लाइव तस्वीर आई सामने।
एक्सीडेंट के बाद मची चीखपुकार व अफरातफरी।
बिजनौर के थाना धामपुर के प्रियंका स्कूल के पास का हैं पूरा मामला।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 कौशाम्बी: राम वन गमन मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में ओवरब्रिज कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों की लागत से लगाई गई लाइटें अब केवल दिखावे तक सीमित रह गई हैं। रात होते ही ओवरब्रिज और आसपास के मार्ग पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग पर रात में आवागमन और पुलिस गश्त भी होती है, इसके बावजूद प्रकाश व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। मामले में जिम्मेदार विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है। 📍 स्थान: परसरा ओवरब्रिज, कोखराज, कौशाम्बी #Kaushambi #KaushambiNews #Kokhraj #ParsaraOverbridge #RamVanGamanMarg #StreetLight #KaushambiExpressNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews #RoadSafety #PublicIssue #ग्रामीणोंकीमांग #स्ट्रीटलाइट #कौशाम्बी @kaushambipolice @UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Uppolice @NHAI_Official
    1
    🚨 कौशाम्बी: राम वन गमन मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में ओवरब्रिज

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों की लागत से लगाई गई लाइटें अब केवल दिखावे तक सीमित रह गई हैं। रात होते ही ओवरब्रिज और आसपास के मार्ग पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग पर रात में आवागमन और पुलिस गश्त भी होती है, इसके बावजूद प्रकाश व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। मामले में जिम्मेदार विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।

📍 स्थान: परसरा ओवरब्रिज, कोखराज, कौशाम्बी

#Kaushambi #KaushambiNews #Kokhraj #ParsaraOverbridge #RamVanGamanMarg #StreetLight #KaushambiExpressNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews #RoadSafety #PublicIssue #ग्रामीणोंकीमांग #स्ट्रीटलाइट #कौशाम्बी

@kaushambipolice @UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Uppolice @NHAI_Official
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.